Responsive Scrollable Menu

क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures

दिल्ली-एनसीआर में सहित पूरे देशभर में तेजी से स्वाइन फ्लू वायरस फैल रहा है। दरअसल, इसके कंफर्म्ड केसेज में लगातार इजाफा देखने को मिलता है। बरसात और उमस के दौरान सर्दी-जुकाम और खांसी कई लोगों को परेशान कर रही है और अक्सर इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर इसके लिए घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं। 
इस वायरस के चपटे में आने पर फिर भी कुछ मुख्य लक्षण नजर आते हैं, जिन पर हम सभी ध्यान नहीं देते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं H1N1 वायरस कैसे फैलता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं। इससे बचने के लिए क्या सावधानी बरतने की जरुरत है।

स्वाइन फ्लू के बारे में डॉक्टर की सलाह
स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा  A (H1N1) वायरस से होने वाला एक संक्रमण है। इन्फ्लूएंजा ए वायरस सबटाइप HIN1 (A/H1N1) इन्फ्लूएंजा ए वायरस (IAV) का एक सबटाइप है। यह वायरस सीधे आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को अपनी चपेट में लेकर आता है और सांस से संबंधित बीमारी का कारण बनता है। दरअसल, इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचनना काफी मुश्किल होता है। 

स्वाइन फ्लू के लक्षण
इन लक्षणों के जरा भी इग्नोर न करें। यदि आपको इनमें से कोई 2-3 लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत को डॉक्टर को दिखाएं।
 -बुखार
 -खांसी
 -गले में खराश
 -नाक बंद होना
 -सिरदर्द
 -मांसपेशियों में दर्द
 -कंपकंपी
 -थकान 
 - कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। इन्फ्लूएंजा के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं।

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए क्या करें?
 - साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।

 - अब आप अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।

 - अपने आस-पास हवा के अच्छे आवागमन (वेंटिलेशन) का जरुर ध्यान दें।

 - यदि आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखें, तो घर पर ही रहें और दूसरों के संपर्क में आने से बचें।

 - जब आप खांसे या छींके तो टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और बाहर जब जाएं फेस मास्क जरुर पहनें।

 - इसके अतिरिक्त, हर साल इन्फ्लूएंजा का टीका लगवाएं जिससे फ्लू और गंभीर जटिलताओं से बचाव में मदद मिलेगी।

स्वाइन फ्लू का किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है?
स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका ज्यादा खतरा रहता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है या आपको पहले से कोई बीमारी है, तो अपना खास ध्यान रखें।

Continue reading on the app

Mahtari Vandana Yojana 30th Installment: महतारियों के लिए समाचार.. जारी हुई वंदन योजना की 30वीं क़िस्त, बैंक खातों में जमा हुआ अगस्त का एक-एक हजार रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर 67.20 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की। योजना के तहत अब तक 19,444 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Dasun Shanaka: 39 गेंद का धमाका, दासुन शनाका ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड, ठोकी CPL की सबसे तेज सेंचुरी

Caribbean premier league record: श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार दासुन शनाका ने 39 गेंद में शतक जड़ते हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग का नया रिकॉर्ड बना दिया. शनाका ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2018 में 40 गेंद में शतक बनाया था. Fri, 4 Sep 2026 07:59:41 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत सामग्री #shorts #flood #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T03:37:02+00:00

Rahul Gandhi Backs Nishu Azad: राहुल गांधी ने निशु आजाद का किया समर्थन | CJP Protest | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T03:42:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers