Responsive Scrollable Menu

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ तो किया पेपर लीक का खुलासा:इंटरव्‍यू रिजल्‍ट के बाद कैंसिल हुआ MPSC ड्रग इंस्‍पेक्‍टर एग्‍जाम

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। पेपर लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन के अनुसार, जांच के दौरान पेपर लीक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ, आयोग को सच बताया क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव राजेंद्र पाटिल भी शामिल है। आरोप है कि गौरव का ऋतुजा पाटिल नाम की एक लड़की से अफेयर था और उसने ही गौरव को पेपर शेयर किया था। हालांकि, बाद में गौरव और ऋतुजा का ब्रेकअप हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद गौरव ने गुस्से में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा कराने वाले आयोग यानी MPSC को पेपर लीक की जानकारी दी। आयोग ने गौरव की दी हुई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। कोचिंग इंस्टीट्यूट से 5 लाख में खरीदा क्वेश्चन पेपर रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुजा को स्क्रीनिंग के पहले ही क्वेश्चन पेपर मिल गया था। आरोप है कि उसके पिता ने पेपर हासिल करने के लिए बिचौलिए प्रवीण पाटील को 5 लाख रुपए एडवांस देकर पेपर लिया था। प्रवीण पाटील नंदुरबार शहर में कोचिंग चलाता है और ऋतुजा उसी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थी। पेपर मिलने के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड गौरव से पेपर शेयर किया था और वो सिलेक्ट भी हो गई थी। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़की ने एग्जाम के बाद कोचिंग में फोन भी किया था और बताया था कि 90 सवाल मिल रहे थे लेकिन शक न हो इसलिए उसने 78 ही सवालों के सही जवाब दिए। महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि स्क्रीनिंग एग्जाम से पहले ही क्वेश्चन पेपर लीक हो गया था। 12 जून को रिजल्ट, 506 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए कमीशन ने इन पोस्ट के लिए स्क्रीनिंग एग्जाम 22 मार्च को महाराष्ट्र के छह डिविजनल हेडक्वार्टर पर आयोजित किया था। 12 जून को रिजल्ट घोषित हुए थे, जिसमें 506 कैंडिडेट्स इंटरव्यू स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए थे। इनमें से 488 कैंडिडेट्स के इंटरव्यू 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच हुए। इंटरव्यू के बाद, कमीशन ने 485 एलिजिबल कैंडिडेट्स और 488 नॉट एलिजिबल कैंडिडेट्स की प्रोविजनल जनरल मेरिट लिस्ट जारी की थी। जन प्रतिनिधियों ने 22 मार्च के स्क्रीनिंग एग्जाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतों में दावा किया गया कि कुछ उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से पहले ही क्वेश्चन पेपर या सवाल मिल गए थे और यह मटीरियल सोशल मीडिया और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्मके के जरिए सर्कुलेट किया गया था। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें.. आज से GATE 2027 रजिस्ट्रेशन शुरू:IIT मद्रास ने 2 नए सब्जेक्ट जोड़े, CBT मोड में 6 फरवरी से परीक्षा डिजिलॉकर अनिवार्य होगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती:10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ये खबर भी पढ़ें टूटे हुए पेड़ के सहारे स्कूल जाने को मजबूर बच्चे:ग्रामीणों ने पेड़ पर बांस और कील ठोककर रास्ता बनाया, बारिश में लकड़ी से बना पुल ढहा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट (दलौद) तहसील के अंतर्गत आने वाले उदयाखेड़ी गांव में स्कूली बच्चों के लिए आने-जाने का कोई पक्का रास्ता या पुल नहीं है। ये बच्चे एक टूटे हुए पेड़ के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

'आयरलैंड में हार से घबरा गए', अगरकर-गंभीर पर किसने साधा निशाना? अफगानिस्तान सीरीज पर कहा- बड़ी गलती कर दी

kris srikkanth target selectors: क्रिस श्रीकांत ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए थे, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार से सेलेक्टर्स घबरा गए हैं, जिससे उन्होंने फुल स्ट्रेंथ के साथ जाने का फैसला किया. Sat, 5 Sep 2026 15:05:53 +0530

  Videos
See all

तुकोबा की तपोभूमि पर संकट! अवैध उत्खनन के आरोपों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:03:36+00:00

AAPKA RAJYA: अमेठी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे | Krishna Janmashtami #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:07:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers