हम पर फतवा लगाया जाता है, कोई आतंकवादी कहता है:शबाना आजमी बोलीं- मुझे और जावेद अख्तर को हिंदू-मुस्लिम दोनों बर्दाश्त नहीं करते
शबाना आजमी ने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें और जावेद अख्तर को हिंदू और मुस्लिम हर वर्ग से नफरत मिलती है। उन्होंने कहा कि कई बार उन पर फतवे लगाए गए और कई बार उन्हें आतंकवादी तक कहा जाता है। शबाना आजमी ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘जावेद और मेरे हम दोनों के सिर पर ये श्रेय है कि हमें दोनों इनटोलरेंट कम्युनिटी के जो हिस्से हैं, वो बर्दाश्त नहीं कर पाते। हिंदू कट्टरपंथी और मुस्लिम कट्टरपंथी दोनों। तो फिर हमें लगता है कि हमारी धर्मनिर्पेक्ष सोच तो साबित होती है।’ आगे शबाना आजमी ने कहा, ‘कभी मौलवी हमें फतवा दे रहा है, कभी कोई हमें आतंकवादी कह रहा है। मुझे ये लगता है कि हमें हिंदू-मुस्लिम नेरेटिव से ऊपर उठना होगा। और मुझे लगता है कि सिर्फ एक ही तरीका है, जिससे ये हो सकता है, वो ये कि जब हमें हिंदू- मुस्लिम के झगड़े में धकेला जाए, तो हम इसमें फंसे न। ये लड़ाई हिंदू मुस्लिम की नहीं बल्कि उदार और कट्टर रसोच रखने वाले लोगों की होनी चाहिए। लिब्रल हिंदू और लिब्रल मुस्लिम को एक साथ होना चाहिए और इनटोलरेंट हिंदू-मुस्लिम को एक साथ होना चाहिए। ऐसे ही हमारे अंदर से धर्म का जहर का निकलेगा।’ शबाना ने कहा- सनी मुस्लिम बने, इसलिए फ्लॉप हुई बंटवारा 1947, डायरेक्टर का विरोध शबाना आजमी ने हाल ही में बयान दिया है कि सनी देओल स्टारर उनकी फिल्म बंटवारा 1947, इसलिए फ्लॉप हुई, क्योंकि लोग सनी देओल को एक मुस्लिम शख्स के किरदार में नहीं देख पाए। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इसका विरोध किया। उन्होंने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा,“मुझे इसका कोई मतलब समझ नहीं आता। अमिताभ बच्चन ने ‘कुली’ (1983) में मुस्लिम हीरो का किरदार निभाया था। मनमोहन देसाई की कई फिल्मों में मुस्लिम हीरो थे।” आगे उन्होंने कहा, “क्या हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं, जहां दूसरे समुदाय के हीरो को स्वीकार नहीं कर सकते? हम समझदार, अच्छे और पढ़े-लिखे लोग हैं। वे कैसे कह रहे हैं कि फिल्म में बड़ी गलती है?” बोले- हर धर्म की अच्छी बातें अपनाना चाहता हूं राजकुमार संतोषी ने कहा, “मैं हिंदू हूं। मंदिर जाता हूं। मेरे बेटे का नाम राम है। मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन मैं हर धर्म की अच्छी बातें अपनाना चाहता हूं।” क्या था शबाना आजमी का पूरा बयान? ‘बटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन को लेकर शबाना आजमी ने जूम से कहा, “सबसे पहले तो मैं फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई देखकर बहुत हैरान हूं, क्योंकि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो आकर कहते हैं कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई।” उन्होंने कहा, “वे बताते हैं कि उन्हें फिल्म का संदेश पसंद आया। उनमें से बहुत से लोग मानते हैं कि आज के माहौल में इंसानियत की बात करना बहुत जरूरी है। दूसरी ओर, लोग थिएटर नहीं गए और जो लोग फिल्म देखने गए, वे उलझन भरी प्रतिक्रिया के साथ बाहर आए। समस्या यह है कि लोग सनी देओल को मुस्लिम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।” शबाना का सवाल- क्या सनी ने पाकिस्तानी का किरदार निभाया है? शबाना आजमी ने कहा कि ‘बटवारा 1947’ देखने वाले लोगों ने भी शायद फिल्म को पूरी तरह नहीं समझा। उन्होंने कहा, “लोग जिस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे मैं हैरान हूं। फिल्म देखने वाले लोग भी सोचते हैं कि सनी देओल ने पाकिस्तानी का किरदार निभाया है। ऐसा नहीं है। यह बात उनके दिमाग में ठीक से बैठ ही नहीं रही।” शबाना ने आगे कहा, “अगर दोनों धर्मों के लोग फिल्म से खुश नहीं हैं, तो इसका मतलब है कि यह ऐसी चीज है, जो शुद्ध और सुंदर है।” एक साथ रिलीज हुईं शबाना आजमी की दो फिल्में शबाना आजमी की एक साथ दो फिल्में बंटवारा 1947 और आवारापन 2, 14 अगस्त को साथ रिलीज हुई हैं। फिल्म बंटवारा 1947 फ्लॉप रही, जबकि आवारापन 2 ने 200 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आवारापन 2 में शबाना आजमी ने नेगेटिव रोल निभाया है।
सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 3 इडियट्स बनाने से पहले वे वांगचुक से कभी नहीं मिले थे। आमिर ने यह भी कहा था कि फिल्म का फुंसुक वांगडू किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। प्रखर गुप्ता के साथ पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक ने आमिर के दावे पर बात की। उन्होंने अपनी मुलाकात पर भी बात की है। वांगचुक ने कहा, “उन्होंने (आमिर ने) कहा कि हम कभी नहीं मिले। इसके बाद कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें वे अपनी गजनी वाली वेशभूषा में मेरा भाषण देख रहे थे।” उन्होंने आगे कहा, “चूंकि वे गजनी के रूप में थे, शायद उनकी कुछ समय के लिए याददाश्त चली गई होगी। उन्हें वो 15 मिनट बाद सब भूल गए होंगे। मुझे इस पर हैरानी नहीं है। हमारी विस्तार से मुलाकात हुई थी।” आखिर में सोनम वांगचुक ने आमिर पर तंज कसते हुए कहा, “हमने सुना है कि वे अपने किरदारों में बहुत गहराई से उतर जाते हैं। शायद वे गजनी की भूमिका में इतने डूबे थे कि भूल गए कि वे उस पुरस्कार समारोह में आए थे, जहां मुझे सम्मान दिया गया था। हमारी विस्तार से मुलाकात हुई थी और हमने कई विचारों पर चर्चा की थी।” 3 इडियट्स के किरदार पर कही यह बात सोनम वांगचुक ने बताया है कि उन्हें क्यों लगता है कि उनकी बातचीत से 3 इडियट्स में आमिर के किरदार के कुछ हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह जरूरी नहीं है कि किरदार उनकी पूरी जीवनी पर आधारित था। शायद उन्होंने अपनी टीम को नहीं बताया कि उन्होंने यह सब देखा और मुझसे बातचीत की।” उन्होंने आगे कहा, “वे कह सकते थे कि उन्होंने ये बातें ऐसे ही पटकथा में जोड़ दीं। इसलिए लेखकों और निर्देशक को पता नहीं चला होगा कि आमिर ने किसी से मिलने और बातचीत करने के बाद ये बातें जोड़ी थीं।” वांगचुक ने कहा, “इसी वजह से वे इसे भूल गए होंगे। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” क्या था सोनम वांगचुक पर आमिर का बयान दरअसल जून से जुलाई तक सोमन वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होकर अनशन पर थे। इस प्रोटेस्ट के शुरुआती दौर में लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स चुप थे। इसी बीच आमिर खान लंदन फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान की फिल्म लगान का प्रीमियर हुआ। स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक पर एक महिला ने पूछा, ‘हम जब बड़े हो रहे थे, तब हम पर आपका गहरा असर रहा। आप भी सोनम वांगचुक से इंस्पायर हुए हैं।’ आमिर ने टोकते हुए कहा, ‘नहीं, ये एक गलत धारणा है। जब फिल्म बन रही थी, मैं सोनम को जानता भी नहीं था। मैंने अभी चतुर (3 इडियट्स एक्टर ओमी वैद) का वीडियो देखा, लेकिन वो गलत हैं। न ही राजकुमार हिरानी, न हमारे राइटर और न मैं सोनम के बारे में जानते थे। हालांकि सोनम हर तरह से सही काम कर रहे हैं। हमें उनकी और उनके काम की इज्जत करनी चाहिए। सोनम खुद भी कह चुके हैं कि 3 इडियट्स का किरदार उन पर नहीं बना है।’ आगे आमिर ने सोनम वांगचुक के अनशन पर कहा, ‘हर कोई उनकी हेल्थ और जिंदगी के लिए चिंतित है। हमें उम्मीद है कि सब कुछ अच्छे से खत्म होगा। हम सबको यही उम्मीद है कि वो अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।’ आमिर के बयान के बाद पुराने अवॉर्ड के वीडियो हुए वायरल आमिर का बयान सामने आने के बाद सोनम वांगचुक के जोश टॉक्स का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वो 2008 में आमिर से मिले थे। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनम वांगचुक मंच पर अवॉर्ड ले रहे हैं और आमिर खान दर्शकों में बैठे हुए उनकी स्पीच सुन रहे हैं। ये वीडियो 3 इडियट्स रिलीज होने से पहले की है, जब आमिर खान गजनी के लुक में हैं। देखिए 2008 के वो वीडियो, जिसमें सोनम-आमिर साथ दिखे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





