Responsive Scrollable Menu

Shani Gochar 2027: साल 2027 तक Shani Dev बरसाएंगे कृपा, इन राशियों को मिलेगा Bumper Wealth

ज्योतिष शास्त्र में शनि का गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि यह करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। धीमी गति से चलने वाले शनि लंबे समय तक अपना प्रभाव बनाए रखते हैं। इसी कारण से शनि की चाल का असर जातकों के जीवन में लंबे समय तक देखने को मिलता है। 
फिलहाल शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। माना जा रहा है कि, शनि 3 जून 2027 को मीन से निकालकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव 3 जून 2027 को मीन से निकालकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मेष राशि में जाते ही कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं शनि के मेष राशि में गोचर करने तक किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि
यह समय वृषभ राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। आपके करियर को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से घर का माहौल बदल जाएगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में भी काफी लाभ प्राप्त होगा। विवाह के योग बनेंगे। आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण होगी। 

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह समय और भी नए मौके लेकर आएगा। इस अवधि में परिवार के साथ किसी बड़ी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। करियर में बढ़ने के नए मौके प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। बिजनेस के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। कला से संबंधित लोगों के काम की सरहाना होगी।

मकर राशि 
करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और इस अवधि में मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होती है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों को निवेश में मनचाह लाभ मिलेगा। काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और जरुरी काम में आपको सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Continue reading on the app

Weekly Horoscope Analysis: 31 अगस्त से 6 सितंबर तक किन राशियों को मिलेगा Property Profit और पैसा

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा जाने वाला है। 31 अगस्त से 6 सितंबर तक पैसा, नौकरी, पढ़ाई और परिवार से संबंधित मुख्य बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ राशियों के लिए यह समय मिला-जुला रहने वाला है। कई राशियों को कारोबार में आमदानी बढ़ेगी। आइए आपको बताते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक पूरा हफ्ता कैसा रहने वाला है।

12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए खास काम को करने की योजना सफल होगी। संतान की किसी उपलब्धि से आपको खुशियां और सुकून मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नेगेटिव तौर पर छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रण जरुर करें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो लेकिन यह समय आपके लिए सही नहीं है। धैर्य से काम लेना जरुरी है। निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से जानकारी ले लें। लव-लाइफ बेहतर रहेगी और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। हेल्थ की बात करें तो खानपान हल्का और नियमित रखें। घर का सादा भोजन ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है।

वृषभ राशि
परिस्थितियों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ नया सीखने का समय होगा और आपका अनुभव कमाल रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार अच्छे से सोचें। आपकी जिद के कारण तनाव भी बढ़ सकता है। बिजनेस में अतिरिक्त कमाई का कोई नया जरिया बन सकता है। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। नौकरी करने वाले लोगों अपने कार्यों के तरीके जरुर बदलें। पति-पत्नि के बीच चलने वाले मतभेद दूर होंगे। हेल्थ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नियमित रुप से हल्की एक्सरसाइज करें।

मिथुन
आपके खास संपर्कों के कारण आपकी की गई कोशिश सफल हो सकती है। घर की जरुरत के लिए और सुख-सुविधा सें संबंधित चीजों को खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद सुलझाने का मौका है। धन खर्चा हो सकता है, पैसों के मामले में बनाकर चलना जरुरी है। वर्क प्रेशर अधिक हो सकात है, कोई नया बिजनेस या कार्य करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया है। पति-पत्नी  के बीच किसी गलतफहमी के चलते बहस हो सकती है। घर की निजी बातें बाहर जाने से समस्या और बढ़ सकती है। प्रेम संबंध बेहरीन रहेगा और पार्टनर के साथ अपनापन बना रहेगा। इस दौरान मानसिक थकान ज्यादा हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि
यह समय दोस्तों से मिलने-जुलने के लिए सबसे बढ़िया है। विद्यार्थियों और युवाओं की कोई परेशानी सुलझ सकती है। जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बढ़िया है। वहीं मुश्किल समय में धैर्य बनाने की जरुरत है। रिश्ते में अपनी तरफ से कोशिश करनी जरुरी है। कानूनी विवाद में पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है। मेहनत करने से बिजनेस में काफी सुधार मिलेगा। नए तरीके अपनाने से फायदा होगा। नौकरी करने वाले काम का ज्यादा बोझ न लें। पति-पत्नी दोनों की व्यस्तता ज्यादा रहने से घर को कम समय दे पाएंगे। बच्चों की सहयोग से घर में माहौल अच्छा रहने वाला है। तनाव के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। आराम करें और कुछ समय शांत रहे।

सिंह राशि
अचानक से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है या कोई खास काम बन सकता है। इससे लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम होगा। किसी करीबी से खराब हुए रिश्तों में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं के बजाय वास्तविक स्थिति देखकर फायदा लेंगे तो आपको फायदा होगा। कुछ समय परेशनियां भी देखने को मिलेगी। किसी को भी अपनी निजी बातें शेयर न करें। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के बीच निजी मामलों को लेकर बहस हो सकती हैं। इसका असर घर के माहौल पर भी देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेंगी। सेहत ठीक रहेगी। महिलाओं को संक्रमण की परेशानी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें।

कन्या राशि
सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। योजना बनाकर काम करने से जिम्मेदारियां समय पर पूरी रहेंगी। नए संपर्क बनेंगे और उनसे आगे फायदा मिलेगा। किसी भी कार्य में लापरवाही करेंगे, तो नुकसान हो सकता है। अपनी समझ से फैसला लें, दूसरों की न सुनें। संतान से संबंधित किसी काम में रुकावट आने से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा, फोन और ऑनलाइन के जरिए अच्छे ऑर्डर प्राप्त होंगे। अपना समय खराब न करें और मिले अवसर पर जल्दी काम करना शुरु करें। प्रोमोशन मिलने के चांस हैं। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मानसिक राहत प्रदान करेगा। लव-लाइफ में एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। तनाव के कारण पाचन पर असर पड़ेगा। खानपान को संतुलित बनाए रखें। एक्सरसाइज व योग करें। 

तुला 
इस हफ्ता निजी और सामाजिक गतिविधियों में बिजी रह सकते हैं। सामाजिक रुप से संपर्क बढ़ेंगे और उनसे नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक मामले में राहत मिलेगी। यात्रा टालने से किसी परेशानी से बच सकते हैं। पुरानी बातों को वर्तमान में रिश्तों और काम पर हावी न होने दें। बिजनेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर में किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत शुरु होगी। प्रेम संबंधित परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें, हल्की एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दिनचर्या बनाए रखें।

वृश्चिक राशि
प्रॉपर्टी खरीदने-बिक्री से संबंधित काम आगे बढ़ेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या के कारण काम समय पर पूरे होंगे। पैसों के निवेश से संबंधित मामलों पर ध्यान दें। परिवार के मामलों में ज्यादा दखल देने से तनाव झेलना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वर्कप्लेस पर परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को ऊपर वर्क का बोझ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। काम की थकान बनी रहेगी और तनाव बना रह सकता है। पर्याप्त आराम करें और शांत माहौल में रहें।

धनु राशि
लंबे समय से किसी काम में थोड़ी कोशिश पूरी होगी। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में आपकी बात का महत्व मिलेगा। बच्चों की समस्याएं समझने और उनका समाधान निकालने में आपकी भूमिका जरुर रहेगी। संतान की किसी गलत गतिविधि के बारे में पता चलेगा। गुस्से के बजाय शांत तरीके से बात करने पर समस्या संभलेगी।  बिजनेस में किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में किया बदलाव नुकसान बढ़ा सकता है। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर या मिलने -जुलने का कार्यक्रम बन सकता है। यह सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि
घर में किसी शुभ कार्य की योजना बनेंगी या कोई मांगलिक कार्य किया जाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग या फिर मनोरंजन में समय बीतेगा। गुस्सा और अहंकार घर का माहौल खराब कर सकता है। छात्र लोग पढ़ाई पर ध्यान दें। रुका हुआ बिजनेस काम दोबारा शुरु होने से आमदनी बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था को लेकर बहस हो सकती हैं। तनाव और थकान से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। 

कुंभ राशि
कोई पुरानी गलतफहमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आसानी से सुलझ जाएगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई भी नया कार्य करने से पहले उसकी सारी जानकारी ले सकते हैं। सरकारी काम से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिलेगा। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग के दौरान लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में मननुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मीन 
यह पूरा हफ्ता आपके पसंद के कार्यों में समय बीतेगा। घर से सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के कामों में समय देने से मानसिक राहत और आत्मविश्वास बढ़ेगा। गैर जरुरी कामों पर धन खर्च हो सकता है। गुस्सा और जिद दिनचर्या बिगाड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला उलझ सकता है। जल्दबाजी में प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला न लें। बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। कोई नया काम शुरु करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के बीच तालमेल अच्छा बीतेगा। तनाव और लगातार उदासी के कारण खुद को उदासी महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और शांत गतिविधियों में समय बिताएं। तनाव से दूर रहे, अगर ज्यादा परेशान है, तो एक्सपर्ट की सलाह लें।  

Continue reading on the app

  Sports

वनडे मैच में हारने वाली टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 17 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a match on the losing side in ODI: वनडे क्रिकेट इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां खेली गई हैं, जो बल्लेबाजों के अद्भुत कौशल की मिसाल बनीं, लेकिन टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा सकीं. चार्ल्स कोवेंट्री के नाबाद 194 रनों से लेकर फखर ज़मान के 193 और जॉर्ज मुंसी के 191 रनों तक, ये वो आतिशी पारियां हैं जहां व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो बने, लेकिन अंत में जीत विरोधी टीम के नाम रही. Fri, 4 Sep 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Noida: हरे कृष्ण के जयकारों से गूंजा ISKCON मंदिर #janmashtami #shorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T02:36:26+00:00

Mumbai ISKCON मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब #janmashtami #shorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T02:36:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers