कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ… PM मोदी का मंत्रियों को निर्देश
खंडवा: घर के पीछे बाड़े में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने 152 पौधों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
खंडवा: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच, खंडवा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधे पकड़े हैं एवं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अड़ाखेड़ा गांव में गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के घर के पीछे बने बाड़े से गांजे के 152 हरे पौधे जब्त किए हैं। जिनका वजन 17 किलो से अधिक है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपये आंकी गई है।
बाड़े में लगे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने किए जब्त
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अड़ाखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने घर के पीछे बने बाड़े में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। निर्देश मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी स्थान की तलाशी ली।
बता दें कि पुलिस ने जब तलाशी ली तो देखा कि बाड़े में गांजे के पौधे लगे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 152 हरे पौधे जब्त किए। इनका वजन 17 किलो 200 ग्राम पाया गया। पुलिस ने पौधों को जब्त करने के बाद दादू पिता डायलु कोलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इन पौधों को कब और किस उद्देश्य से लगाया गया था और इनका इस्तेमाल या सप्लाई कहां किया जाना था। एसपी अगम जैन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन और खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही में खण्डवा पुलिस को मिली सफलता, 17 किलो 200 ग्राम गांजे कीमती 68000/- रु. के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में#mppolice@mohdept@MPPoliceDeptt@DGP_MP@IGP_INDORE@Digkhargone23@projskhandwa pic.twitter.com/ZxB0NaI8Dq
— SP_Khandwa (@KhandwaSp) September 3, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






