Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के तुगलकाबाद में SIR का सबसे बड़ा असर! ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब हुए 47.8% नाम

Delhi SIR Ground Report: तुगलकाबाद में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.8% नाम गायब हैं. मकान बदलना, सत्यापन के समय घर बंद मिलना और फॉर्म न भरना बड़ी वजहें रहीं.

Continue reading on the app

BCCI ने रोहित पर लगाया 2 साल का बैन, उम्र में धोखाधड़ी के आरोप के बाद की बड़ी कार्रवाई

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित यादव पर BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए दो साल का बैन लगा दिया है। दरअसल रोहित को इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित यादव पहले श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनके करियर की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही थी लेकिन दस्तावेजों की जांच में आधार रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

जन्मतिथि में कई बार मिले बदलाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित यादव ने साल 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल में रजिस्ट्रेशन कराया था। उस समय उनकी जन्मतिथि 7 जुलाई 2007 दर्ज की गई थी और उनका पता उत्तर प्रदेश का था। इसके बाद 2017 में आधार अपडेट होने पर जन्म वर्ष 2006 दर्ज किया गया। 2020 के अपडेट में भी यही जन्म वर्ष बना रहा। हालांकि 2021 में रिकॉर्ड फिर बदला और जन्म वर्ष 2009 दर्ज कर दिया गया। वहीं इसके बाद 2024 तक हुए आधार अपडेट में भी 2009 ही दर्ज रहा। इस दौरान उनके पते में भी बदलाव हुआ। पहले उत्तर प्रदेश का पता दर्ज था, बाद में इसे हावड़ा और फिर लिलुआ के पते के साथ अपडेट किया गया। इन्हीं बदलावों के आधार पर उम्र की जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई और इसके बाद BCCI ने कार्रवाई की है।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज से पहले लगा बैन

रिपोर्ट के मुताबिक साल की शुरुआत में BCCI के निर्देश के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने खिलाड़ियों की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की थी। इसी प्रक्रिया के दौरान रोहित यादव के रिकॉर्ड की भी जांच हुई। वहीं दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द किया जा सकता है।

बता दें कि रोहित यादव ने जूनियर स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में उन्होंने छह विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा था। हालांकि अब उम्र से जुड़े दस्तावेजों में सामने आई गड़बड़ियों के बाद उन पर BCCI की कार्रवाई लागू हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Sher-E-Punjab T20 League: अनमोलप्रीत सिंह ने 13 छक्के-चौके मारकर जिताया मैच, लेकिन टूट गया दिल!

Fazilka Falcons vs Mohali Kings: फाजिल्का फैल्कंस को मोहाली किंग्स ने 40 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. अनमोलप्रीत सिंह ने 48 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली. Thu, 03 Sep 2026 23:02:20 +0530

  Videos
See all

Vrindavan में Krishna Janmashtami 2026 की धूम | सड़कों पर भक्तों की कतार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T18:16:32+00:00

Final Cut: Mahakal के दरबार में मारपीट | MP Rewa Bus Accident | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T18:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers