Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन पहुंचे RSS प्रमुख का हिंदू संगठनों ने स्वागत किया:सरकार ने संसद में कहा- दौरा इमिग्रेशन नियमों की सभी शर्तें पूरी करता है

100 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का ब्रिटेन पहुंचने पर स्वागत किया। वे तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को लंदन पहुंचे हैं। भागवत का दौरा संगठन की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियानों का हिस्सा है। इस दौरे के तहत वे अमेरिका और कनाडा भी जा चुके हैं। ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस ने गुरुवार को संसद में लिखित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भागवत की यात्रा देश के इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करती है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

हरियाणा के वीर राजा हसन खां बनेंगे राष्ट्रीय हीरो:500वें बलिदान वर्ष पर देशभर में आयोजित होंगे राष्ट्र प्रथम संवाद

राजा हसन खां मेवाती के 500वें बलिदान वर्ष पर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए 6 सितंबर से दिसंबर तक 15 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘राष्ट्र प्रथम संवाद’ नाम की इस श्रृंखला में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत कई जगहों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें इतिहासकार, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल होंगे। ‘वंदे सरदार एकता पदयात्रा आयोजन समिति’ ने इन कार्यक्रमों की योजना तैयार की है। अभियान के जरिए राजा हसन खां मेवाती के जीवन, राष्ट्रनिष्ठा और बलिदान की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। फरीदाबाद से शुरू होगी संवाद श्रृंखला ‘राष्ट्र प्रथम संवाद’ की शुरुआत 6 सितंबर को जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में होगी। कार्यक्रम में करीब 300 प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और युवाओं को इंवाइट किया गया है। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली, मेवात अध्ययन केंद्र के संरक्षक श्याम सुंदर और ओल्ड फरीदाबाद स्थित मरकज मस्जिद ईदगाह के इमाम मुफ्ती मुस्तजाबुद्दीन मजाहिरी समेत कई लोग इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजा हसन खां मेवाती के जीवन, खानवा के युद्ध, मेवात की साझी विरासत और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर चर्चा होगी। इस दौरान ‘राष्ट्र प्रथम’ नाम की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। राजा हसन खां मेवाती के जीवन और बलिदान पर तैयार वीडियो भी जारी कर दिखाया जाएगा। इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम फरीदाबाद के बाद अलवर, खानवा का मैदान, कामां, किशनगढ़, भिवाड़ी, पलवल, होडल, हथीन, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, चंडीगढ़ और नई दिल्ली में ‘राष्ट्र प्रथम संवाद’ आयोजित किए जाएंगे। महाराणा सांगा के साथ बाबर के खिलाफ युद्ध लड़ा था मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक एवं वंदे सरदार एकता पदयात्रा के संरक्षक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि राजा हसन खां मेवाती किसी एक जाति, धर्म या क्षेत्र के नायक नहीं बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान भारतीय योद्धा थे। उन्होंने कहा कि राजा हसन खां ने बाबर के प्रलोभनों और प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद बाबर ने उन पर हमला कर दिया। राजा हसन खां ने भी युद्ध स्वीकार किया और डटकर मुकाबला किया। राजा हसन खां मेवाती मेवात के वीर, स्वाभिमानी और वतनपरस्त शासक थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा सांगा के साथ मिलकर मुगल आक्रांता बाबर के विरुद्ध खानवा का युद्ध लड़ा और मार्च 1527 में वीरगति प्राप्त की।

Continue reading on the app

  Sports

बुरा फंसा सहवाग-द्रविड़ के बेटे का टीममेट, गलती पड़ी भारी, BCCI ने लगाया दो साल का बैन

Rohit Yadav Ban: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी कैब ने इन गड़बड़ियों के चलते पहले ही रोहित यादव को अपनी जूनियर टीम से बाहर कर दिया था और बाद में बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी. अब बीसीसीआई ने उन्हें दो साल तक घरेलू क्रिकेट खेलने से भी रोक दिया है और सभी संबद्ध राज्य क्रिकेट संघों को इसकी सूचना दे दी है. Fri, 4 Sep 2026 14:31:53 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Sonia Gandhi की किताब Harper Collins India पब्लिश करेगा | Congress | BJP | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:33:04+00:00

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने की पूजा अर्चना #krishnajanmashtami #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:34:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers