Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के होटल में युवती की चाकू मारकर हत्या, बॉयफ्रेंड ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल में 28 वर्षीय युवती शिवानी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि उसके बॉयफ्रेंड प्रकाश सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की.

Continue reading on the app

Hombale Films लाएगा 'हनुमान अंश', 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई, तीन सितंबर आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म हनुमान अंश को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर होम्बले फिल्म्स ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय वितरण इकाई होम्बले ओवरसीज के माध्यम से इस फिल्म को विदेशों में प्रदर्शित करेगा।

होम्बले फिल्म्स को केजीएफ और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्मों के समर्थन के लिए जाना जाता है। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पोस्ट में कहा, “आस्था में रची-बसी एक कहानी। सीमाओं से परे एक यात्रा।

हमें गर्व है कि हम होम्बले ओवरसीज के माध्यम से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “महाराज जी की आध्यात्मिक यात्रा अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी, क्योंकि ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।” विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित हनुमान अंश की कहानी डॉ. राम भोसले के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी भूमिगत क्रांतिकारी से योगी बनने तक की यात्रा नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ती है। नीम करोली बाबा को भक्त महाराज जी भी कहते हैं।

महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म आस्था, सेवा और आंतरिक परिवर्तन जैसे विषयों को दर्शाती है। सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही। पहले दो हफ्तों में फिल्म ने बेहद कम कमाई दर्ज की, लेकिन बाद में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मौखिक प्रचार के चलते इसकी रफ्तार बढ़ने लगी।

फिल्म ने इसके बाद रफ्तार पकड़ ली है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 72.97 करोड़ रुपये की सकल कमाई और 61.88 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई दर्ज की है।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के शुरू होने के साथ ही उसमें रिकॉर्डों की स्क्रिप्ट लिखनी भी शुरू हो जाएगी. Sat, 05 Sep 2026 10:06:41 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | CM Yogi | Akhilesh Yadav |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:10:06+00:00

CM Yogi Adityanath ने इस अंदाज में मनाई Janmashtami, कान्हा बने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:05:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers