Responsive Scrollable Menu

मणिपुर में 36000 विस्थापितों का पुनर्वास, 24000 अब भी विभिन्न राहत शिविरों में: मुख्यमंत्री

मणिपुर में 36000 विस्थापितों का पुनर्वास, 24000 अब भी विभिन्न राहत शिविरों में: मुख्यमंत्री

Continue reading on the app

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 94.51 के स्तर पर बंद

मुंबई, तीन सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 22 पैसे की मजबूती के साथ 94.51 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा जमा में उम्मीद से काफी अधिक राशि जुटने से देश के भुगतान संतुलन की स्थिति में सुधार होने से रुपये को समर्थन मिला। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक विशेष कार्यक्रम के तहत एफसीएनआर (बी) यानी विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) जमा के जरिये 127.23 अरब डॉलर जुटाए हैं।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा में विदेशों से लिए गए कर्ज (ओएफसीबी) और विदेशी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) सहित इन उपायों के तहत कुल पूंजी प्रवाह 136.377 अरब डॉलर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.30 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.26 के ऊंचे स्तर तक गया और 94.66 के निचले स्तर तक आया।

कारोबार के अंत में रुपया बृहस्पतिवार को 94.51 प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को 22 पैसे की तेजी के साथ 94.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 94.95 प्रति डॉलर पर रहा था।

वहीं सोमवार और शुक्रवार को भी रुपये में क्रमश: 21 पैसे और दो पैसे की तेजी दर्ज की गई थी। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘भारी एफसीएनआर जमा प्रवाह और एफआईआई की खरीदारी से रुपये में तेज मजबूती आई। डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी तथा येन में तेज मजबूती ने भी रुपये को समर्थन दिया।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.22 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.85 प्रतिशत चढ़कर 96.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया। यह तेजी होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच आई। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 417.49 अंक टूटकर 76,152.86 अंक पर जबकि निफ्टी 41 अंक की गिरावट के साथ 23,873.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,345.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

Anthony Joshua's driver attempted overtake before fatal crash, trial hears. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:08:29+00:00

Hema Malini on CM Yogi: योगी पर हेमा ने क्या कह दिया ? #hemamalini #cmyogi #upnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:02:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers