Responsive Scrollable Menu

राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम, अख़बार, पुरस्कार और इसकी जर्नी पर विस्तृत खबर

जयपुर। राजस्थान पत्रिका राष्ट्रिय न्यूज़ एजेंसी है। राजस्थान पत्रिका खबर को लोग भरोसे वाली न्यूज़ का प्रतिक मानते हैं। राजस्थान में इस अखबार की साख आज देखने लायक है। हर कोई थड़ी ठेले से लेकर बड़े बंगलों में यह अखबार देखने को मिल जाएगा। अखबार की लेखन शैली भी अच्छे पढ़ें लिखों के अमझ आने ...

The post राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम, अख़बार, पुरस्कार और इसकी जर्नी पर विस्तृत खबर appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

गंदगी मिलने पर भड़के ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर, बोले- 15 दिन का समय है सुधार ले व्यवस्था, तीन अधिकारियों का 7 दिन का वेतन काटा

कुछ दिन पूर्व ही पदस्थ हुए ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर अभिषेक चौधरी एक्शन मोड़ में आ गए हैं, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लापरवाही, मक्कारी, काम के प्रति गैर जिम्मेदारी नहीं चलेगी और जो दोषी होगा उसे सजा जरुर मिलेगी, आज उन्होंने इसके प्रमाण भी दे दिए,  शहर में गंदगी मिलने पर उन्होंने तीन अधिकारियों का 7 दिन का वेतन काट दिया साथ ही आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त  कर दी वहीं  विनियमित कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया, कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया है ।

निगम कमिश्नर अभिषेक चौधरी ने 25 अगस्त को चार्ज संभाला है और उसके बाद से वे लगातार शहर भ्रमण पर हैं, उनका फोकस सड़क, सीवर, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, अतिक्रमण जैसी बुनियादी अव्यवस्थाओ पर है उन्हें पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान कई जगह गंदगी मिली जिसपर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई है।

सफाई व्यवस्था सुधारने कमिश्नर ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम 

कमिश्नर चौधरी ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए, उन्होंने कहा जहाँ जहाँ मुझे गंदगी मिली वहां दुबारा गंदगी नहीं म्मिलनी चाहिए। कमिश्नर एन दो टूक कहा अपनी कमियों को दूर करने के लिए आप लोगों के पास 15 दिन का समय है, इसके बाद भी अगर सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शत प्रतिशत कचरा कलेक्शन किया जाए

कमिश्नर अभिषेक चौधरी ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि समय से डोर टू डोर टिपर वाहन अपने-अपने क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए निकले। सभी टिपर वाहन साफ व स्वच्छ होने चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी ध्यान रखे कि टिपर वाहन पूरा भरने के बाद ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने कहा सभी टिपर वाहन अपने पूरे चक्कर लगायें ये जिम्मेदारी आप लोगों की है ।  शहर के प्रत्येक क्षेत्र से शत प्रतिशत कचरा कलेक्शन किया जाए।

रात्रिकालीन सफाई को लेकर दिए ये निर्देश 

रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि रात के समय निकलने वाले डोर टू डोर कचरा वाहनों की निगरानी की जाए, जिससे वह कचरा वार्ड अथवा खुले स्थान पर डंप ना करे। उन्होंने कहा अधिअकरी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रात के सभी कर्मचारी कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर ही लेकर जाएं। इसके साथ ही कचरा फेंकने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और जुर्माना वसूला जाए।

तीन अधिकारियों का  7 दिन का वेतन काटा

कमिश्नर चौधरी ने आज गुरुवार सुबह सिटी सेंटर स्थित एसबीआई बैंक के पास निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मौके पर गंदगी का ढेर मिला, जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई, कमिश्नर ने निर्देश पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने गंदगी मिलने पर जेड एच ओ कृष्ण पाल मेहता , वार्ड हेल्थ ऑफीसर अजय चौहान एवं सहायक वार्ड हेल्थ ऑफीसर मिलन खरे के 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विनियमित सफाई कर्मचारी आकाश को सेवा समाप्ति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जबकि आउटसोर्स कर्मचारी सचिन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कमिश्नर के निर्देश पर इसके साथ ही दो नियमित सफाई संरक्षक पप्पू और आकाश को भी नोटिस जारी किये गए ये दोनों लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं ।

Continue reading on the app

  Sports

क्या वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा होंगे बाहर? गेंद अब गौतम गंभीर के पाले में, तीन खिलाड़ियों को किया गया तैयार

Ishan Kishan Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy: आगामी सीरीज के चलते बने इस पेचीदा समीकरण के बाद अब अंतिम फैसला टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के हाथों में है. दलीप ट्रॉफी का पांच दिवसीय फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से 10 सितंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा. दूसरी तरफ, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम को 9 सितंबर को ही दिल्ली में रिपोर्ट करना है Fri, 4 Sep 2026 14:31:51 +0530

  Videos
See all

Happy Krishna Janmashtami | जय श्री कृष्ण | #krishnajanmashtami #janmashtami #reels #krishna #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:15:57+00:00

Sushant Sinha | Desh Ki Pathshala | युद्ध के बीच भारत की GDP Growth कैसे High ? समझिए | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T09:14:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers