1 साल में 555% का रिटर्न! अब ₹3000 करोड़ के निवेश से मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाएगी ऑप्टिकल फाइबर कंपनी
Sterlite Technologies Share: ऑप्टिकल फाइबर कंपनी Sterlite Technologies ने मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 50% बढ़ाने के लिए ₹3,000 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी का शेयर एक साल में 555% और छह महीने में 327% चढ़ चुका है। AI डेटा सेंटर के लिए कंपनी के पास ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का बड़ा ऑर्डर भी है। जानिए डिटेल।
Car Sales Report: मारुति, टाटा या महिंद्रा अगस्त की बिक्री में कौन है अव्वल, जानें डिटेल
Sales Report: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प हो रहा है। अगस्त 2026 की बिक्री के आंकड़ों में जहां मारुति सुजुकी ने कुल बिक्री के मामले में अपना दबदबा कायम रखा, वहीं सालाना ग्रोथ के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही। दूसरी ओर, महिंद्रा की एसयूवी की मांग भी मजबूत बनी हुई है।
मारुति सुजुकी सबसे आगे
अगस्त 2026 में घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी पहले स्थान पर रही। कंपनी ने इस दौरान 1,76,971 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
अगस्त 2025 में कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 1,31,278 यूनिट्स थी। इस तरह सालाना आधार पर मारुति की बिक्री में 34.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
हालांकि, जुलाई 2026 के मुकाबले अगस्त में कंपनी की बिक्री घटी है। जुलाई में मारुति ने 1,96,203 यूनिट्स बेची थीं। इस लिहाज से महीने-दर-महीने बिक्री में करीब 9.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इसके बावजूद बिक्री के कुल वॉल्यूम के मामले में मारुति सुजुकी टाटा मोटर्स और महिंद्रा से काफी आगे रही।
टाटा मोटर्स की बिक्री में सबसे ज्यादा ग्रोथ
सालाना ग्रोथ के मामले में टाटा मोटर्स ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी ने अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में 65,253 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की।
अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 41,001 यूनिट्स था। इस तरह टाटा मोटर्स की बिक्री में सालाना आधार पर 59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वहीं, जुलाई 2026 में कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 62,611 यूनिट्स रही थी। इसके मुकाबले अगस्त में बिक्री बढ़कर 65,253 यूनिट्स हो गई। यानी महीने-दर-महीने आधार पर कंपनी ने 4.22 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।
टाटा मोटर्स के आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इंटरनेशनल बिजनेस की 2,500 यूनिट्स को जोड़ने पर कंपनी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री अगस्त में 67,753 यूनिट्स रही।
महिंद्रा की एसयूवी बिक्री भी मजबूत
महिंद्रा ने भी अगस्त में अपनी मजबूत एसयूवी मांग को बरकरार रखा। कंपनी ने घरेलू बाजार में 59,257 एसयूवी बेचीं।
अगस्त 2025 में महिंद्रा की घरेलू एसयूवी बिक्री 39,399 यूनिट्स रही थी। यानी एक साल में कंपनी की बिक्री में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
हालांकि, जुलाई 2026 में महिंद्रा ने 60,048 एसयूवी बेची थीं। इसके मुकाबले अगस्त में बिक्री 59,257 यूनिट्स रही। इस तरह महीने-दर-महीने आधार पर कंपनी की बिक्री में करीब 1.32 फीसदी की मामूली गिरावट आई।
महिंद्रा को स्कॉर्पियो-एन, एक्सयूवी रेंज और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की मजबूत मांग का फायदा मिल रहा है।
टाटा और महिंद्रा में कांटे की टक्कर
अगस्त के आंकड़ों में टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच मुकाबला काफी करीब रहा। टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 65,253 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे, जबकि महिंद्रा की घरेलू एसयूवी बिक्री 59,257 यूनिट्स रही।
दोनों कंपनियों के बीच बिक्री का अंतर 5,996 यूनिट्स रहा। वहीं, मारुति सुजुकी 1,76,971 यूनिट्स की बिक्री के साथ इन दोनों कंपनियों से काफी आगे रही।
कौन रहा सबसे बेहतर?
अगर कुल बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी स्पष्ट रूप से सबसे आगे रही। वहीं, सालाना ग्रोथ में टाटा मोटर्स ने बाजी मारी। महिंद्रा ने भी 50 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ मजबूत प्रदर्शन किया।
इससे साफ है कि भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में मारुति का वॉल्यूम दबदबा कायम है, जबकि टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच दूसरे स्थान को लेकर मुकाबला लगातार कड़ा होता जा रहा है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi








