Responsive Scrollable Menu

सड़क सुरक्षा के लिए Bharat NCAP 2.0 अक्टूबर 2027 से होगा लागू, Nitin Gadkari ने की घोषणा

नयी दिल्ली, तीन सितंबर देश में वाहनों के सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम’ (भारत-एनसीएपी) का सरकार नया संस्करण लाने की तैयारी में है। अक्टूबर, 2027 से प्रस्तावित ‘भारत-एनसीएपी 2.0’ के तहत वाहनों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन किया जाएगा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के 66वें वार्षिक सम्मेलन में कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाएं बड़ी समस्या हैं और इनकी संख्या एवं इनमें होने वाली मौतों को हर हाल में कम करना होगा।

गडकरी ने कहा, ‘‘भारत-एनसीएपी 2.0 की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत अक्टूबर, 2027 से सुरक्षा संबंधी पूरी श्रृंखला का मूल्यांकन किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाएं बड़ी समस्या हैं... हमें हर हाल में इन आंकड़ों को कम करना होगा।’’ भारत-एनसीएपी देश की स्वतंत्र वाहन सुरक्षा रेटिंग व्यवस्था है।

सरकार ने इसे वर्ष 2023 में शुरू किया था। इसके तहत यात्री वाहनों का दुर्घटना परीक्षण किया जाता है और वयस्कों तथा बच्चों की सुरक्षा के आधार पर उन्हें एक से पांच स्टार तक रेटिंग दी जाती है। इस रेटिंग प्रणाली का उद्देश्य वाहन कंपनियों को बेहतर सुरक्षा मानकों वाले वाहन बनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को वाहनों की सुरक्षा के बारे में जानकारी देना है।

गडकरी ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अब भी बहुत अधिक है। हर साल करीब पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें करीब 1.80 लाख लोगों की मौत होती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर 18 से 36 वर्ष आयु वर्ग के होते हैं।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन की पूरी सुरक्षा श्रृंखला का आकलन करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दुर्घटना की पूरी श्रृंखला का मूल्यांकन करने जा रहे हैं और इसमें नई प्रौद्योगिकियों एवं भारतीय स्टार्टअप फर्मों द्वारा विकसित तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे।’’ गडकरी ने सड़क सुरक्षा के लिए चालक के व्यवहार पर आधारित अंक प्रणाली शुरू करने की योजना की भी जानकारी दी। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस से अंक काटे जाएंगे।

एक निश्चित सीमा के बाद लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकेगा। वहीं, अच्छे रिकॉर्ड वाले चालकों को बीमा कंपनियों से प्रोत्साहन और अन्य लाभ मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन बाजार है।

उन्होंने बताया कि देश में वाहन परीक्षण का समय और लागत वैश्विक स्तर पर एनसीएपी के तहत लगने वाली लागत की तुलना में काफी कम है। सड़क परिवहन मंत्री ने बीएस-4 मानक वाले वाहनों के उत्सर्जन को कम करने के लिए एक नई योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के परीक्षण पूरे हो चुके हैं।

बीएस-4 वाहनों में इसे लगाने के बाद उनका उत्सर्जन बीएस-6 वाहनों के बराबर हो जाएगा। इस उपकरण की लागत करीब 4,000-5,000 रुपये होगी।’’ गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वाहन और चालक दोनों स्तर पर सुरक्षा बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। साथ ही, नई प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल से वाहनों को अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Continue reading on the app

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय सबकी नजरें टीम में हुए अचानक बड़े बदलाव पर टिकी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीच दौरे में ही सात खिलाड़ियों और दो ट्रेनर्स को वापस भेजने का फैसला किया। बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब इस फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसे सही ठहराते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आलोचना पर भी पलटवार किया है।

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हार मिली थी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, आवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं।

इनमें आमेर जमाल और आवैस जफर को श्रृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला था, जबकि अली उस्मान ने लीड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का प्रभाव दिखाया था। इसके बावजूद उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया। बोर्ड ने उनकी जगह सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल सहित पांच ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जिन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करना बाकी है।

बता दें कि खिलाड़ियों में बदलाव के साथ पाकिस्तान के मुख्य प्रशिक्षक सरफराज अहमद और गेंदबाजी प्रशिक्षक उमर गुल को भी दौरे के बीच जिम्मेदारी से हटा दिया गया। इतने बड़े स्तर पर हुए बदलाव ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और पूर्व कप्तान रमीज राजा समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने बोर्ड के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, मोहसिन नकवी ने आलोचना को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने यह कदम सोच-समझकर उठाया है और इसके पीछे सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही कारण नहीं है। उनके मुताबिक कुछ अन्य मामले भी बोर्ड के विचाराधीन हैं, लेकिन उन्होंने फिलहाल उन मामलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

नकवी ने पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग आज बोर्ड के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने खुद अपने समय में ऐसा कोई बड़ा परिणाम हासिल नहीं किया। उनके इस बयान से विवाद और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट में पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कमजोर रहा है और टीम को चयन, प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों के संयोजन को लेकर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में बल्लेबाजी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा हालात उन्हें निराश और दुखी करते हैं। उनका कहना है कि दुनिया के क्रिकेट में पाकिस्तान जिस स्थिति में पहुंच गया है, वह चिंता का विषय है। अब नए खिलाड़ियों को मौका देकर बोर्ड किस तरह टीम को दोबारा मजबूत करता है, यह आने वाले मुकाबलों में साफ होगा। फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में पाकिस्तान 0-2 से पीछे है और उसके सामने आखिरी टेस्ट में सम्मान बचाने की चुनौती है।

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिताली राज का विश्व कीर्तिमान स्वाहा, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की बनीं 'क्वीन'

Smriti Mandhana world records: भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. बाएं हाथ की ओपनर ने दिग्गज मिताली राज का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त किया. मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गई हैं. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में 64 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली.यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक है. Thu, 3 Sep 2026 21:47:28 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Sushant Singh Rajput Suicide Case में खुलासा | Disha Salian | CBI | FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:45:16+00:00

Mayawati On Akash Anand |तीसरी बार आकाश आनंद पर मायावती की गाज! बोलीं- अभी एमेच्योर! BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers