Krishna Janmashtami Special 2026: श्रीकृष्ण की लीलाओं से लेकर भक्ति पर बेस्ड हैं ये 5 फिल्में, OTT पर देखें घर बैठे
Krishna Janmashtami Special 2026: देशभर में कल यानी 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna janmashtami) का त्योहार मनाया जाएगा. इस मौके पर अगर आप अपनी फैमिली के साथ घर पर बैठकर श्रीकृष्ण से जुड़ी फिल्में देखना चाहते हैं, तो OTT पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिनमें कृष्ण के अलग-अलग रूप और उनसे जुड़ी शानदार कहानियों को दिखाया गया है. इनमें से कुछ फिल्में भक्ति से जुड़ी हैं तो कुछ कृष्ण की बाल लीलाएं पर आधारित हैं. जन्माष्टमी के मौके पर इन फिल्मों को देखने से न केवल आपका मनोरंजन होगा बल्कि आपको श्रीकृष्ण के बारे में भी कई अनसुनी चीजों को जानने का मौका मिलेगा.
'ओएमजी: ओह माय गॉड!' (JioHotstar)
अगर आप श्रीकृष्ण के एक अलग और मॉडर्न रूप को देखना चाहते हैं, तो 'ओएमजी: ओह माय गॉड!' अच्छा ऑप्शन है. इस फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया था, इसमें परेश रावल ने कांजी लाल मेहता का किरदार निभाया है, जो भगवान के अस्तित्व और धार्मिक कर्मकांडों पर सवाल उठाता है. वह एक हादसे के बाद भगवान पर केस कर देता है. फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है. हालांकि, उनका कृष्ण वाला वह अवतार पारंपरिक अंदाज से काफी अलग होता है. वह मॉडर्न कपड़ों में नजर आते हैं और मोटरसाइकिल चलाते हैं. आप इस फिल्म को जन्माष्टमी पर फैमिली के साथ देख सकते हैं.
'कार्तिकेय 2' ( ZEE5)
अगर आपको भक्ति के साथ मिस्ट्री और रोमांच से जुड़ी फिल्में देखना पसंद हैं तो आप 'कार्तिकेय 2' देख सकते हैं. चंदू मोंडेती के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ ने बेहतरीन काम किया है. यह फिल्म एक ऐसे डॉक्टर कार्तिकेय की है, जो भगवान कृष्ण और प्राचीन द्वारका से जुड़ी मिस्ट्री को खोजने के लिए निकलता है. फिल्म में पौराणिक स्टोरी को मॉडर्न एडवेंचर के साथ जोड़ा गया है. इस फिल्म में कृष्ण से जुड़ी एक खास निशानी की तलाश दिखाई जाती है और इसी जर्नी में द्वारका तथा कृष्ण से जुड़े कई अनदेखे रहस्यों के बारे में बताया जाता है. फिल्म का यही एंगल इसे बाकी धार्मिक फिल्मों से अलग बनाता है.
'कृष्णा और कंस' (ZEE5)
जन्माष्टमी पर अगर आप अपने बच्चों के साथ श्रीकृष्ण से जुड़ी फिल्म देखने का विचार कर रहे हैं तो 'कृष्णा और कंस' एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. साल 2012 में रिलीज हुई इस एनिमेटेड फिल्म में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर उनके बचपन और कंस के वध तक की पुरी स्टोरी को अच्छे से दिखाया गया है. इसके अलावा फिल्म में कृष्ण की बाल लीलाओं को भी दिखाया गया है. इसमें माखन चोरी, कालिया नाग का सामना, पूतना और बकासुर का अंत और गोवर्धन पर्वत उठाने जैसे कई प्रसंग को दिखाया गया है. इस एनिमेटेड फिल्म में जूही चावला, अनुपम खेर और ओम पुरी जैसे कलाकारों ने आवाज दी है. बच्चों को कृष्ण के बारे में जानकारी देने और भारतीय पौराणिक कथाओं से जोड़ने के लिए यह फिल्म खास हो सकती है.
'मीरा' (Amazon Prime Video)
इसके अलावा आप अगर जन्माष्टमी पर भक्ति और संगीत से जुड़ी कोई क्लासिक फिल्म देखना चाहते हैं, तो गुलजार की 'मीरा' एक बेहतरीन ऑप्शन है. साल 1979 में रिलीज हुई इस फिल्म में हेमा मालिनी ने संत मीरा का किरदार निभाया था. इस फिल्म दिखाया गया है कि कैसे मीरा का कृष्ण के प्रति गहरा लगाव और विश्वास होता है. राजघराने में रहने के बावजूद उनका मन कृष्ण भक्ति में लगा रहता है. फैमिली और सोसाइटी के विरोध करने के बाद उनकी कृष्ण के लिए भक्ति कम नहीं होती है. इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें सीधे तौर पर कृष्ण को नहीं दिखाया गया है लेकिन मीरा की भक्ति और भावनाओं के जरिए महसूस कराया गया है.
'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' (OTT रिलीज का इंतजार)
इस लिस्ट की आखिरी फिल्म है 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम'. यह फिल्म 7 मई 2026 को रिलीज हुई थी और इसका डायेक्शन हार्दिक गज्जर ने किया था. इसमें सिद्धार्थ गुप्ता श्रीकृष्ण के किरदार में नजर आए. फिल्म में कृष्ण की स्टोरी को केवल युद्ध और वीरता के नजरिए से नहीं, बल्कि उनके इमोशन और मानवीय पक्ष से दिखाने की कोशिश की गई है. इसमें राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ कृष्ण के रिलेशन को दिखाया गया है. जानकारी के मुताबिक यह फिल्म राम मोरी की नोवल 'सत्यभामा' से प्रेरित है. इस फिल्म सिनेमैटोग्राफी इसे बाकी फिल्म से अलग बनाती है. अगर आप श्रीकृष्ण से जुड़ी फिल्मों में कुछ अलग महसूस करना चाहते हैं तो इसे जरूर देखे. इसे ऑडियंस का भी बहुत प्यार मिला था. हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
कल्पना मिश्रा की मौत का सच क्या? सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद उपजे जनाक्रोश पर शासन ने बड़ा एक्शन लिया है. न्यूज़ स्टेट द्वारा मामले को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अस्पताल के विवादित अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया है. उनकी जगह डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
दरअसल, 30 अगस्त को डॉ. राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इसमें वह पीड़ित परिजनों से असंवेदनशील लहजे में कहते सुने गए, "22 साल की उम्र में कोई प्रेगनेंसी की उम्र है क्या?" इस बेशर्म बयान पर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद सरकार को चौतरफा दबाव में यह कड़ा कदम उठाना पड़ा.
मामले में अब तक दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग स्टाफ समेत कुल 5 लोगों को सस्पेंड किया जा चुका है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है. हालांकि, मृतका के पति अमित मिश्रा इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और अस्पताल के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को भी उनके पद से हटाया जाना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






