Cockroach Janta Party Split: अभिजीत दिपके की तानाशाही CJP में तनातनी? | CJP Crisis | AAP | Dipke
Cockroach Janta Party Split: अभिजीत दिपके की तानाशाही CJP में तनातनी? | CJP Crisis | AAP | Dipke अभिजीत दिपके के एकछत्र नेतृत्व और कथित 'तानाशाही' के खिलाफ कार्यकर्ताओं और कोर टीम के ही सदस्यों ने खुला मोर्चा खोल दिया है। गंदी राजनीति नहीं, बल्कि मुद्दों पर सच्ची बात के दावों के साथ बागियों ने अलग होकर नया गुट खड़ा कर लिया है। आंदोलन को हाईजैक करने, पर्दे के पीछे राजनीतिक साठगांठ और बुनियादी वादों से भटकने के गंभीर आरोपों के बीच सवाल बड़ा है: क्या खुद को विकल्प बताने वाली यह मुहिम अपने ही अंतर्विरोधों में बिखर गई है? #AbhijeetDipke #CJPSplit #CockroachJantaParty #CJPDemocratic #ManishBrahmbhatt #AshutoshRanka #JantarMantar #StudentPolitics #YouthMovement #Rebellion #PoliticalDrama #DelhiPolitics #GenZPolitics #PoliticalFaceoff #InternalRift #BreakingNews #LiveDebate #NewsDebate #PrimeTimeDebate #BigDebate #PoliticalScandal #GroundReality #IndiaPolitics #DebateShow #AAPvsCJP #CapitalNews #DelhiNews #YouthProtest #DemocraticVoice #TanashahiNahiChalegi #MuddeKiBaat #PoliticalCrisis #HighVoltageDrama ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की फीस दोगुनी की:डोमेस्टिक के हर फॉर्मेट में बढ़ोतरी; महिला खिलाड़ियों को भी डबल पैसे मिलेंगे
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने गुरुवार को खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ाने का ऐलान किया। यह फैसला घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के लिए लिया गया है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग का अगला सीजन टलने से खिलाड़ियों में बढ़ रही आर्थिक असुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेटर सालाना 30 से 35 लाख बांग्लादेशी टका तक कमा सकेंगे। BPL देश का इकलौता फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 टूर्नामेंट है। लीग को भारी वित्तीय घाटे, प्रशासनिक अव्यवस्था और खिलाड़ियों के कड़े बहिष्कार के चलते अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना पड़ा है। पुरुष खिलाड़ियों की फीस में बढ़ोतरी शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैच फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई व्यवस्था के तहत पुरुषों के फर्स्ट-क्लास मैच की फीस 70 हजार से बढ़ाकर 1.5 लाख बांग्लादेशी टका कर दी गई है। इसी तरह लिस्ट-ए (वनडे) मैचों की फीस 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख टका और घरेलू टी-20 मैचों की फीस 40 हजार से बढ़ाकर 80 हजार टका कर दी गई है। बीपीएल टलने से खिलाड़ियों में पैदा हुई आर्थिक असुरक्षा को दूर करने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है। महिला खिलाड़ियों की फीस भी दोगुनी तमीम बोले- खिलाड़ी और बोर्ड एक ही पक्ष मीरपुर में वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद तमीम ने कहा कि बोर्ड और खिलाड़ी अलग नहीं, बल्कि एक ही पक्ष हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीपीएल में सिर्फ 60-70 स्थानीय खिलाड़ी खेलते हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट से 150 से 200 खिलाड़ियों का जीवन चलता है। तमीम ने कहा कि ‘बीपीएल न होने और ढाका लीग में आई गिरावट से खिलाड़ियों पर आर्थिक असर पड़ सकता है। इसलिए बोर्ड ने केवल एक साल का नहीं, बल्कि दीर्घकालिक समाधान निकाला है, ताकि खिलाड़ी हर महीने औसतन 3 लाख टका कमाकर आर्थिक रूप से स्थिर रह सकें।’ पूरे सीजन में सालाना 35 से 40 लाख टका कमाई का दावा तमीम इकबाल ने बताया कि फीस में 100% से अधिक बढ़ोतरी के बाद यदि कोई खिलाड़ी वेतन समेत पूरा सीजन खेलता है, तो उसकी सालाना कमाई 35 से 40 लाख टका होगी। इस रकम को 12 महीनों में बांटे तो मासिक आय 3 लाख टका से अधिक बनती है। तमीम ने कहा कि अब खिलाड़ियों को अपना परिवार चलाने के लिए वित्तीय चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। यह बोर्ड का एक ऐतिहासिक और अहम कदम है। इसके बदले में बोर्ड अब खिलाड़ियों से मैदान और अनुशासन के मामले में पूरी तरह प्रोफेशनल रवैये की उम्मीद करता है। फिटनेस टेस्ट में फेल खिलाड़ियों की मांग नहीं मानेगा बोर्ड तमीम इकबाल ने साफ किया कि बोर्ड खिलाड़ियों की मांगें पूरी कर रहा है, इसलिए अब प्रोफेशनलिज्म पर कोई समझौता नहीं होगा। जो खिलाड़ी अनिवार्य प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट पास नहीं करेंगे, उनकी किसी भी मांग या अनुरोध पर बोर्ड विचार नहीं करेगा। आर्थिक मदद के बदले अब खिलाड़ियों की फिटनेस और रवैये पर सख्त नजर रखी जाएगी। घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए BCB का नया कमर्शियल मॉडल ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- वो शानदार खेल रहे:सचिव ने कहा- पिछले मैच में शतक लगाया, आप और क्या चाहते हैं 'रोहित शर्मा लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगाया, अब आप और क्या चाहते हैं? अफवाह क्यों है? मैं अफवाहों को हवा नहीं दूंगा।' BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने यह बातें गुरुवार को BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों पर कहीं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat








