Responsive Scrollable Menu

BRICS Summit से पहले दिल्ली में बड़ी सुरक्षा बैठक, पड़ोसी राज्यों के साथ तैयारियों पर मंथन

Delhi BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 तक होने वाले BRICS Summit को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को पुख्ता करने की कवायद तेज हो गई है. इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने की. इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. दिल्ली पुलिस की लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल सेल, ट्रैफिक, सिक्योरिटी, क्राइम, ट्रांसपोर्ट और इंटेलिजेंस यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे.

बॉर्डर चेकिंग और संदिग्धों की निगरानी पर फोकस

BRICS Summit के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की पहचान और वेरिफिकेशन को लेकर चर्चा हुई. पड़ोसी राज्यों के साथ सुरक्षा से जुड़े इनपुट भी साझा किए गए.

खुले इलाकों से ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं की आवाजाही पर नजर रखने को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. समिट के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की अनधिकृत आवाजाही रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया गया.

ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर भी साझा किया प्लान

BRICS Summit के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. बैठक में इन प्रतिबंधों और दिल्ली की सीमाओं पर अनधिकृत प्रवेश रोकने की तैयारियों को लेकर NCR के पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ विस्तृत प्लान साझा किया गया.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह का समझौता न हो, लेकिन ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका भी ध्यान रखा जाए.

उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और FM रेडियो के जरिए ट्रैफिक एडवाइजरी और प्रतिबंधों की जानकारी लोगों तक पहले से पहुंचाने पर जोर दिया.

NCR पुलिस को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश

बैठक में NCR के पुलिस अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने को कहा गया. साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि प्रतिबंधित या नियंत्रित मार्गों पर ऐसे वाहनों की आवाजाही न हो, जो अपने निर्धारित गंतव्य की ओर नहीं जा रहे हैं.

आम लोगों के लिए बनाए जाने वाले वैकल्पिक रास्तों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने के भी निर्देश दिए गए, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस के पिछले सहयोग और बेहतर तालमेल की सराहना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि BRICS Summit के दौरान भी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी.

यह भी पढ़ें: SC ने BRICS समिट से पहले CJP के मार्च पर रोक की मांग को किया खारिज, कहा-उम्मीद है कि अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे

Continue reading on the app

Krishna Janmashtami पर घर को दें भक्तिमय और आकर्षक लुक, ट्राई करें ये Decoration Ideas

अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी के लिए अपने घर को सजाने के लिए बेहतरीन Janmashtami Decoration आइटम्स ढूंढ रहे हैं, तो आपको नीचे दिए गए विकल्पों पर जरूर नजर डालनी चाहिए. ये सजावट की चीजें देखने में बहुत सुंदर और आकर्षक हैं और आपके घर की खूबसूरती को काफी बढ़ा सकती हैं. आप इस खास मौके पर अपने घर के पूजा स्थल, मंदिर, लिविंग रूम या बालकनी को सजाने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. त्योहार की रौनक बढ़ाने के लिए बाजार में कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं जैसे लड्डू गोपाल के लिए झूले, फूलों की माला, पोस्टर, शोपीस, रंगोली का सामान और लाइट्स आदि ये खूबसूरत चीजें आपके जन्माष्टमी के जश्न को वाकई यादगार बना सकती हैं और ये अलग-अलग बजट के हिसाब से उपलब्ध भी हो जाएगी. 

1.Propsicle Janmashtami Decoration Items 

यह जन्माष्टमी डेकोरेशन आइटम आपके घर को बहुत ही आकर्षक लुक देने का काम कर सकता है. इसमें हैप्पी जन्माष्टमी बैनर, कटआउट और केक टॉपर जैसा सामान मिल रहा है. इसके साथ ही यह कृष्ण जन्माष्टमी डेकोरेशन कॉम्बो में एक पैक में 9 पीस में आता है.

2. Natural Peacock Feathers for Temple Decoration Original Morpankh for Home

Krishna Janmashtami पर मंदिर की सजावट के लिए यह मोर पंख आपको 12 के सेट में मिल रहा है. इसके साथ ही यह देखने में काफी आकर्षक है. इनका इस्तेमाल आप टेबल की सजावट और कृष्ण की ज्वेलरी बनाने में कर सकते हैं. हर एक पंख का साइज 16-18 इंच है.

3. ALOUD CREATIONS 6Pc Decorative Artificial Mogra

6 पीस में आने वाले ये सजावटी आर्टिफिशियल मोगरा (चमेली) फूलों की माला आपको घंटी के साथ मिल रही है. इसको आप एक बार के इस्तेमाल के बाद दुबारा भी यूज कर सकते हैं. ये आपके दरवाजे के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. ये आपको 2.5 फिट की लम्बाई के साथ मिल रहे हैं.

4. Party Propz Pichwai Backdrop Cloth For Decoration Pooja

यह डेकोरेशन सेटअप इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के लिए चुन सकते हैं. इसके साथ ही यह 1 पीस में मिल रहा है. वहीं, यह 8ft और 5ft के साथ आता है. इस बैकग्राउंड डेकोरेशन क्लॉथ में ट्रेडिशनल पिचवाई आर्टवर्क है जो रूम को सुन्दर बनने का काम कर सकता है.

5. Krishna Janmashtami Dahi Handi Hanging Set, Multicolour

यह कृष्ण जन्माष्टमी दही-हांडी हैंगिंग सेट आपको मल्टीकलर में मिल रहा है. इसके साथ ही यह आपको 10-पीस सेट में मिलता है. यह जन्माष्टमी फेस्टिव डेकोर आइटम आपको बहुत ही सुन्दर लग सकता है. इसके साथ ही यह ट्रेडिशनल थीम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. 

Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव अमेजन पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana Century: स्मृति मंधाना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ ठोका शतक, 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

Women's Asia Cup 2026 के 7वें मैच में स्मृति मंधाना ने ठोका हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 57 गेंदों में शतक. महिला एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी. Thu, 03 Sep 2026 21:19:41 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Sushant Singh Rajput Suicide Case में खुलासा | Disha Salian | CBI | FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:45:16+00:00

Iran US War: ईरान ने उड़ा दिए कई अमेरिकी बेस? मचा हड़कंप! Iran का बड़ा पलटवार | US Iran War | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:47:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers