Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood में 1,252 मौतें, Supreme Court और राजनीति से जुड़ी शाम की बड़ी खबरें

नयी दिल्ली, तीन सितंबर की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

वि13नेपाल लीड बाढ़ नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252, लगातार बारिश से फिर बाढ़ का खतरा काठमांडू, तीन सितंबर नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 1,252 हो गयी है तथा भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण फिर से बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।

दि57कांग्रेस जीडीपी जीडीपी आकलन की नयी पद्धति की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के नये आंकड़ों को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया और कहा कि मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि जीडीपी के आकलन की नयी पद्धति तैयार करने की प्रक्रिया क्या थी और इसमें किन विशेषज्ञों और संस्थाओं से सलाह ली गई तथा अलग-अलग घटकों को शामिल करने का आधार क्या रहा।

दि53न्यायालय संवैधानिक पदाधिकारी इस्तीफा देने वाले संवैधानिक पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति लाभ न देने की याचिका पर केंद्र को नोटिस नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय बृहस्पतिवार को उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया जिसमें यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि पद से हटाए जाने से बचने के लिए इस्तीफा देने वाले न्यायाधीश सहित किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद भत्ते और अन्य लाभ नहीं दिये जाने चाहिए।

दि49न्यायालय बीसीआई लीड नालसार छात्रों का आचरण नियंत्रित करने का बीसीआई के पास अधिकार नहीं : उच्चतम न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) और राज्य विधिज्ञ परिषदों के पास कानून के छात्रों का आचरण नियंत्रित करने की वैधानिक शक्ति नहीं है।

दि38खरगे लीड शुद्धीकरण ‘शुद्धीकरण’ छुआछूत की घटना, प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए : खरगे नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद सभास्थल का कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने को छुआछूत की घटना करार देते हुए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्देश दें।

प्रादे122बंगाल तृणमूल दूसरीलीड अभिषेक कार्यालय अभिषेक बनर्जी का आरोप, भाजपा समर्थित लोगों ने तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ की; छह हिरासत में कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हथियारों से लैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित लोग बृहस्पतिवार तड़के यहां पार्टी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में जबरन घुस गये और परिसर में तोड़फोड़ की।

प्रादे105पंजाब चड्ढा दूसरीलीड एसआईआर ‘आप’ के कहने पर पंजाब की मसौदा मतदाता सूची में मेरे नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखा गया: राघव चढ्ढा चंडीगढ़/नयी दिल्ली, पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मसौदा मतदाता सूची में उनके नाम के आगे ‘‘स्थानांतरित’’ लिखा गया है जबकि उनका मतदाता पहचान पत्र मोहाली में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक बदले की भावना से चुनावी तंत्र का इस्तेमाल कर रही है।

प्रादे130तेलंगाना मंत्री लीड बर्खास्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाया हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अपने मंत्रिमंडल की सहयोगी कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

वि3अमेरिका सांसद घृणा अपराध दक्षिण एशियाई अमेरिकी सांसदों ने की बढ़ते भेदभाव से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग वाशिंगटन, तीन सितंबर अमेरिका में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ते भेदभाव, नफरत और हिंसा पर चिंता जताते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सरकार से इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की।

अर्थ34भारत अमेरिका व्यापार लीड गोयल तरजीही दर की पेशकश के बाद ही अमेरिका के साथ व्यापार करार को अंतिम रूप देंगे : गोयल नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का अंतिम प्रारूप भारत के प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अमेरिका के तरजीही शर्तों की पेशकश करने पर ही घोषित किया जाएगा।

अर्थ35न्यायालय सेबी एनएसई उच्चतम न्यायालय ने सेबी की एनएसई के खिलाफ याचिकाओं का निपटान किया नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ‘को-लोकेशन’ और ‘डार्क फाइबर’ मामलों में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के खिलाफ दायर याचिकाओं का निपटान कर दिया। यह निपटान बाजार नियामक के एनएसई के साथ करीब 1,500 करोड़ रुपये के समझौते को मंजूरी दिए जाने के बाद किया गया है।

खेल8खेल एथलेटिक्स एशियाड टीम नीरज की जगह लेंगे यशवीर, तेजस और अभिषेक को 77 खिलाड़ियों की टीम में नहीं मिली जगह लुधियाना, राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले भाला फेंक के एथलीट यशवीर सिंह को जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह बृहस्पतिवार को 77 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया जबकि लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को कथित डोपिंग उल्लघंन के लिए नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) से नोटिस जारी किए जाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।

खेल13खेल बैडमिंटन लीड भारत चीन मास्टर्स: श्रीकांत ने लाई को हराकर उलटफेर किया, सात्विक-चिराग भी जीते, तन्वी बाहर शेनझेन, भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि16नेपाल बाढ़ समुदाय पुनर्निर्माण नेपाल-तिब्बत सीमा के समुदाय संकट की घड़ी में थाम रहे एक दूसरे का हाथ सिडनी, नेपाल-तिब्बत सीमा से सटे इलाकों में रह रहे समुदायों के लिए दुनियाभर के लोगों के दिलों में संवेदनाएं उमड़ रही हैं।

Continue reading on the app

"14 वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित आसपास के ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को मिलेगी टोल शुल्क से मुक्ति"

लखनऊ/ जेवर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व तथा आगामी 17 सितंबर 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जेवर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने जा रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण और संचालन के बाद से ही, लगभग विगत 14 वर्षों से जेवर क्षेत्र के स्थानीय निवासी एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क से राहत की मांग करते आ रहे थे। इस मांग को लेकर समय-समय पर क्षेत्र के अनेक किसान भाइयों, सामाजिक प्रतिनिधियों तथा विभिन्न किसान संगठनों द्वारा भी लगातार प्रयास किए गए। स्थानीय नागरिकों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए अब जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा भी विगत समय में इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली सुरक्षा समूह की कंपनी के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की गई। क्षेत्रवासियों की दैनिक आवागमन संबंधी समस्याओं, किसानों के योगदान तथा स्थानीय हितों को प्रमुखता से रखे जाने के बाद यह निर्णय हुआ है कि जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित एवं आसपास के पात्र ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से मुक्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र स्थानीय नागरिकों को अपने स्थानीय निवासी होने का प्रमाण ,आधार कार्ड तथा वाहन की आरसी (RC) की प्रति लेकर 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर/निर्धारित कार्यालय में अपने वाहन का पंजीकरण कराना होगा। आवश्यक सत्यापन एवं पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात निर्धारित व्यवस्था के अनुसार स्थानीय नागरिकों को टोल शुल्क मुक्त आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा “यह केवल टोल शुल्क से राहत का निर्णय नहीं है, बल्कि उन किसानों और स्थानीय नागरिकों के योगदान के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति भी है, जिनके सहयोग और त्याग से यमुना एक्सप्रेसवे तथा इस पूरे क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर बनी है। हमारे क्षेत्रवासी लगभग 14 वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। हमारे अनेक किसान भाइयों और किसान संगठनों ने भी लगातार इस विषय को उठाया और इसके लिए प्रयास किए। आज उन सभी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।”

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “यमुना एक्सप्रेसवे आज जेवर क्षेत्रवासियों के लिए केवल एक हाई-स्पीड मार्ग नहीं है, बल्कि जिला मुख्यालय, न्यायालय, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, यमुना प्राधिकरण तथा अन्य शासकीय एवं आवश्यक संस्थानों तक पहुंचने का प्रमुख साधन बन चुका है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए बार-बार टोल शुल्क देना पड़ता था। इसी व्यावहारिक कठिनाई को ध्यान में रखते हुए मैंने यमुना प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ कई बार वार्ता की और स्थानीय नागरिकों की इस जायज मांग को उनके समक्ष रखा।”

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को मिलने जा रही यह सुविधा निश्चित रूप से एक नायाब तोहफा है। यह निर्णय सरकार की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसमें विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के हितों और उनकी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा “सभी पात्र स्थानीय नागरिक अपने स्थानीय निवासी होने का प्रमाण तथा वाहन की आरसी की प्रति लेकर 17 सितंबर से पूर्व या बाद में भी जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर के पास अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 17 सितंबर से इस सुविधा का लाभ प्राप्त किया जा सके।”

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए यमुना प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन तथा इस मांग को लंबे समय से उठाते आ रहे क्षेत्र के किसानों, किसान संगठनों और स्थानीय नागरिकों के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस विकास का लाभ स्थानीय नागरिकों तक भी प्रत्यक्ष रूप से पहुंचे।"

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल, पडिक्कल और सिराज की एंट्री से बदला समीकरण, फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की टीम से महामुकाबला

East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन की ताकत दोगुनी होने जा रही है. केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज साउथ जोन की ओर से खेलते नजर आएंगे. 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई में होने वाले इस खिताबी मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन का सामना ईशान किशन की अगुआई वाली ईस्ट जोन से होगा. Thu, 3 Sep 2026 21:09:24 +0530

  Videos
See all

Teacher's Day से पहले Samastipur में Vande Mataram की गूंज! शिक्षकों ने दिया बड़ा संदेश | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:45:30+00:00

Ram Mandir Trust New CEO: रामलला की भक्ति, कांग्रेस को खटकी? | Congress | BJP | Jeetendra Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers