Responsive Scrollable Menu

कल का मौसम: 4 सितंबर को इन इलाकों में नहीं थमेगी बारिश! MP में बहुत भारी बारिश संग दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में अलर्ट

Weather forecast for September 4: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 सितंबर को देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेगा। मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

Continue reading on the app

बेटी के बयान के बाद तेलंगाना मंत्री बर्खास्त:सीएम रेवंत रेड्डी पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था; राज्यपाल को सिफारिश भेजी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया है। यह फैसला उनकी बेटी के मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर बढ़े विवाद के बीच लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेखा की बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सुरेखा को हटाने की सिफारिश गुरुवार को ही तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेज दी गई है। उनके पास वन, पर्यावरण और बंदोबस्ती विभाग थे। सुरेखा ने कहा- सफाई देने का मौका नहीं दिया सुरेखा का कहना था कि उनकी बेटी ने जो बयान दिए हैं, उनके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने रेवंत रेड्डी के कैबिनेट से हटाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई भ्रष्टाचार किया और न ही कार्रवाई से पहले उन्हें सफाई देने का मौका दिया गया। सुरेखा ने कहा कि उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का उन्होंने जवाब दिया था। इसके बावजूद उन्हें हटाने की सिफारिश से पहले उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई, यह समझ से परे है। दिल्ली में खड़गे से मिली थीं सुरेखा सुरेखा की बेटी ने पिछले महीने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया था। सुरेखा लगातार कहती रही थीं कि उनकी बेटी की टिप्पणी निजी थी और इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। रेवंत रेड्डी ने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने भी यह मुद्दा उठाया और सुरेखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस हाईकमान जब अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा था, तब सुरेखा बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिली थीं। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान:कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं देना तेलंगाना का अपमान है। पूरी खबर पढे़ं…

Continue reading on the app

  Sports

Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में लगातार हार के बाद और बढ़ती नजर आ रही हैं। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रन से मिली हार के बाद अब सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक से जुड़ा चोट विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए नई परेशानी बन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जा रही है और दोष साबित होने पर इमाम-उल-हक पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान इमाम-उल-हक ने खुद को चोटिल बताया था। इसके बाद वह मुकाबले के बाकी हिस्से में मैदान पर नहीं उतरे। खास बात यह रही कि उन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी भी नहीं की। हालांकि, चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले उन्हें गेंद को मारते हुए देखा गया, जिसके बाद उनकी चोट को लेकर सवाल उठने लगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड इस मामले की तह तक जाने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की तैयारी में है। इमाम-उल-हक पर पहले भी चोट को लेकर सवाल उठ चुके हैं, इसलिए इस बार बोर्ड मामले की विस्तृत जांच करना चाहता है। यदि जानबूझकर चोट का बहाना बनाने या टीम को गुमराह करने की पुष्टि होती है तो कड़ी कार्रवाई संभव है।

इसी बीच विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर भी बोर्ड की नाराजगी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान के अनुशासन को लेकर भी चिंताएं जताई गई हैं और उनसे आने वाले दिनों में पूछताछ हो सकती है। उनके निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की संभावना भी कम बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जिनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। इसके अलावा पांच ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

कोचिंग व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। पाकिस्तान ने मुख्य कोच सरफराज अहमद से अलग होने का फैसला किया है और सीमित ओवरों की टीम के कोच माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 रन पर सिमट गई थी। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाना है, जहां इंग्लैंड की नजर श्रृंखला में 3-0 की जीत पर है।
Thu, 03 Sep 2026 19:54:00 +0530

  Videos
See all

Bollywood News: अंकिता-विक्की की शानदार केमिस्ट्री #nehadhupia #angadbedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T14:39:36+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers