Responsive Scrollable Menu

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने बच्चे के साथ फिल्म देखने का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। सहवाग के रिएक्शन से फिल्म के निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हो गए। साथ ही चतुर्वेदी ने कहा कि वो चाहते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी यह फिल्म देखें। चतुर्वेदी ने NDTV के साथ बातचीत में कहा कि वह हमेशा से क्रिकेट के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन वीरेंद्र सहवाग ने संन्यास लिया, उसके बाद उन्होंने क्रिकेट देखना बंद कर दिया। निर्देशक के मुताबिक, फिल्म की टीम ने सहवाग से इसे देखने की अपील नहीं की थी। इसके बावजूद सहवाग ने अपने बच्चे के साथ खुद फिल्म देखने का फैसला किया और बाद में सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। निर्देशक ने कहा- जिंदगी का एक चक्र पूरा हुआ चतुर्वेदी ने कहा कि सहवाग के फिल्म देखने और उसकी तारीफ करने से उन्हें ऐसा लगा, जैसे उनकी जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो। उन्होंने कहा कि सहवाग का यह कदम उनके लिए दिल को छू लेने वाला था। अब चतुर्वेदी की इच्छा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी ‘हनुमान अंश’ देखें। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा कुछ हो सकता है तो मैं चाहता हूं कि विराट और अनुष्का भी फिल्म देखें।” फिल्म का एक सीन सहवाग के दिल को छू गया पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए 'हनुमान अंश' फिल्म की बेहद भावुक और जोरदार तारीफ की है। सहवाग फिल्म के एक सीन से विशेष रूप से प्रभावित हुए। उन्होंने बताया, "फिल्म का एक सीन मेरे दिल को छू गया, जहां महाराज जी के गले में सांप है और एक भक्त कहता है कि 'आप तो शिव हैं एकदम भोले'। इस पर महाराज जी जवाब देते हैं- ‘भोले तो तुम हो। आंखें वही देखती हैं जो मन में होता है, और मन वही दिखाता है जो हृदय में होता है।’ सहवाग ने फैंस से कहा कि महाराज जी को पूरी तरह समझना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन इस फिल्म के जरिए उनकी एक सुंदर झलक पाना जरूर संभव है। इसलिए जो भी उन्हें जानता है या उनके बारे में सुनना चाहता है, उसे यह फिल्म सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखनी चाहिए। बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म 'हनुमान अंश' की तारीफ की है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने फिल्म को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा: “हनुमान अंश कोई फिल्म नहीं है, यह एक सत्संग है। उन लोगों की खूबसूरती से बुनी गई छोटी-छोटी कहानियां जिन्होंने नीम करौली बाबा का साक्षात अनुभव किया था। अपनी थेरेपी छोड़िए और इसे देखने जाइए।” वहीं, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने इसे पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक केस स्टडी बताया है। उन्होंने कहा,"बिना किसी बड़े स्टार कास्ट वाली यह छोटे बजट की फिल्म फिल्म उद्योग के लिए एक अहम केस स्टडी है। यह साबित करती है कि सच्ची निष्ठा और दमदार कहानी हमेशा बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों को मात दे सकती है।" इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए दर्शकों का आभार जताया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को भारत में ₹7.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.97 करोड़ हो गया है। वहीं, अब तक फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹61.88 करोड़ पहुंच गई। फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फिल्म के बड़े चेहरों के बारे में जानिए डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2012 की वॉर्निंग डायरेक्ट की थी। एक्टर- शोभिनव सत्या एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। एक्टर- चंदन के.आनंद चंदन आनंद ने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का अहम रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शो में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे कई शो कर चुके हैं। सिंगर-सुनील लोधी फिल्म 'हनुमान अंश' के चर्चित वायरल गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' को सिंगर सुनील लोधी ने गाया है। 25 वर्षीय सुनील नेत्रहीन (दिव्यांग) हैं और वे मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव 'अगरा' के रहने वाले हैं। वर्षों तक सुनील ने अपने गांव, स्थानीय मेलों और यहां तक कि ट्रेनों में भी भजन व बुंदेली लोकगीत गाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें फिल्म 'हनुमान अंश' में गाने का मौका मिला।

Continue reading on the app

तापसी पन्नू ने शादी, कंगना रनौत और फ़िल्म गांधारी पर क्या-क्या बताया?

बीबीसी हिन्दी के लिए स्तुति घोष को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपने किरदार, फ़िल्म में किए स्टंट सहित निजी जीवन पर बात की.

Continue reading on the app

  Sports

Cricket in USA: अमेरिका में ट्रेडिशनल क्रिकेट नहीं... पॉपुलेरिटी बढ़ाने का क्या है 'पोंटिंग प्लान'

Cricket in USA: अमेरिका (USA) में 2024 का टी20 विश्वकप संयुक्त रूप से आयोजन किया गया था। इस बड़े टूर्नामेंट में अमेरिका ने काफी अच्छा परफार्म किया था। ग्रुप स्टेज में टीम ने पाकिस्तान जैसी टीम को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। इसके बावजूद USA में क्रिकेट अभी भी उभरते हुए खेलों में से एक ही है। हालांकि देश में 'मेजर लीग क्रिकेट' टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। लेकिन आमतौर पर क्रिकेट को देश में अभी भी बड़ी पहचान नहीं मिल पाई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि USA में क्रिकेट को T20 के तौर पर रीब्रांड करने से वहां सफलता मिल सकती है।

पोंटिंग ने द एथलेटिक से बातचीत में कहा- अगर मैं इसे सिर्फ गेम को बेचने और प्रमोट करने के लिए यहां लाता, तो मैं इसे क्रिकेट नहीं कहता। इसे बस T20 क्रिकेट के तौर पर रीब्रांड किया जाता। क्रिकेट वाली बात को छोड़ ही दीजिए। दुनिया के जिन हिस्सों में लोग क्रिकेट खेलते हुए बड़े नहीं हुए हैं। वहां के युवा जब क्रिकेट का नाम सुनते हैं, तो उन्हें लगता है कि यह 5 दिन तक चलने वाला लंबा गेम है, जबकि ऐसा नहीं है। मैं इसकी तुलना बेसबॉल से करूंगा और बच्चों को यह समझने का मौका दूंगा कि T20 क्रिकेट के एक गेम में आप 15 छक्के लगाते हैं, जबकि बेसबॉल के एक गेम में आप एक से भी कम होम रन लगाते हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि USA में ODI और टेस्ट क्रिकेट को कैसे प्रमोट किया जा सकता है, तो पोंटिंग ने यहां बड़े प्रारुप को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा- यह वैसा मार्केट नहीं। मुझे इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। मुझे टेस्ट क्रिकेट बहुत पसंद है। मैंने T20 से कहीं ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेला है, लेकिन अब मैं T20 गेम पर काफी काम कर रहा हूं। 

MLC से अमेरिका में क्रिकेट शुरू 
मेजर लीग क्रिकेट 2023 में शुरू हुई थी। अभी इसमें 6 टीमें कैलिफ़ोर्निया और टेक्सास में होने वाले 6 हफ़्ते लंबे टूर्नामेंट में खेलती हैं। भले ही सभी टीमों के पास अपने होम वेन्यू (घरेलू मैदान) न हों, फिर भी यह लीग बड़े नामों को निवेशकों के तौर पर आकर्षित करती है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला और एडोब के CEO शांतनु नारायण के अलावा भारत का अंबानी परिवार भी MLC टीम के मालिक के तौर पर शामिल है। आने वाले सालों में इस लीग में टीमों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी और इसमें स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।

वॉशिंगटन फ्रीडम के हेड कोच पोंटिंग ने बताया कि USA में क्रिकेट का विकास उनकी उम्मीद से धीमा रहा है। पोंटिंग ने कहा- शुरुआत में MLC से जुड़ने की एक वजह यह थी कि मैं USA में रहकर इसके विकास का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन यह मेरी उम्मीद से थोड़ा धीमा रहा है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जमीनी स्तर पर जाकर इसे प्रमोट करने में काफी सक्रियता दिखाई है।

Sat, 05 Sep 2026 16:09:15 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Update: घर की चौथी मंजिल पर 11 दिन तक फंसी रही महिला, ऐसे बची जान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:37:54+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T10:30:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers