Responsive Scrollable Menu

RG Kar Case: अंतिम संस्कार में साजिश के आरोप में TMC नेता Somnath Dey बेंगलुरु से गिरफ्तार

कोलकाता, तीन सितंबर आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता के शव के कथित तौर पर जल्दबाजी में किए गए दाह संस्कार के सिलसिले में पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे को बृहस्पतिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार की परिस्थितियों की जांच शुरू किए जाने के बाद से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डे को सुबह बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि वह फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें बैरकपुर की अदालत में पेश करने से पहले ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाए जाने की संभावना है। अभियोजन पक्ष पूछताछ के लिए उनकी पुलिस हिरासत की मांग कर सकता है। इस मामले में डे गिरफ्तार होने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।

वर्ष 2024 में टीएमसी के शासनकाल के दौरान 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर की नौ अगस्त को हुई मौत से जुड़े विवाद में इस गिरफ्तारी ने नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ला दिया है। पुलिस ने बताया कि पानीहाटी से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष और पीड़िता के परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी को दाह संस्कार से जुड़ी कथित साजिश के सिलसिले में पहले गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर खड़दह थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने घोष, मुखर्जी और डे को मुख्य आरोपी बनाया था। परिवार ने आरोप लगाया है कि शव का अंतिम संस्कार अनुचित जल्दबाजी में और उनकी सहमति के बिना किया गया था जिससे यह संदेह पैदा होता है कि शव का आनन-फानन में निपटान करने का उद्देश्य दोबारा पोस्टमॉर्टम होने से रोकना और सबूतों को छिपाने में मदद करना था। डे की गिरफ्तारी से सरकारी अस्पताल में डॉक्टर का शव मिलने और उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानीहाटी श्मशान घाट पर उसके अंतिम संस्कार के बीच घटी घटनाओं की कड़ी पर फिर से सवाल उठने की संभावना है।

पुलिस के मुताबिक, कतार में इंतजार कर रहे दो अन्य शवों को नजरअंदाज कर पीड़िता के शव को जल्दबाजी में श्मशान घाट ले जाया गया और उसका दाह संस्कार कर दिया गया।

Continue reading on the app

बिहार में जमीन की रजिस्ट्री अचानक क्यों घटी? जानिए 3 बड़ी वजहें

बिहार के कई जिलों में अगस्त में जमीन की रजिस्ट्री और स्टांप से होने वाली कमाई में बड़ी गिरावट दिखी. पेपरलेस रजिस्ट्री, बढ़ा सर्किल रेट और टोपो लैंड पर रोक को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

64 गेंद 124 रन, स्मृति मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में बनाई जगह

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. Thu, 3 Sep 2026 23:22:46 +0530

  Videos
See all

बाढ़ में मिला शिवलिंग, सिखों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T23:00:11+00:00

Krishna Janmashtami 2026: प्रेम मंदिर में भक्तों का सैलाब! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T23:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers