वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, अफगानिस्तान सीरीज में सिर्फ इतने रन बनाकर ईशान और अभिषेक के रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट फैंस मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं. इस 15 साल के बल्लेबाज ने विश्व क्रिकेट में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. अब वैभव सूर्यवंशी 13 सितंबर से एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएंगे. वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे. इस सीरीज में वैभव अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे.
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला मुकाबला खेला. अब तक वैभव बल्ले के साथ भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सभी का ध्यान खींचा है. इंडियन के लिए खेलने से पहले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाया था. उन्होंने आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाया था.
A power-packed first 6️⃣ overs ????
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan take #TeamIndia to 64/1 ????
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/0lkjJGuZim
अब भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से लेकर 17 सितंबर तक खेली जाने वाली 3 मैचों की सीरीज में वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाएंगे. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव के पास भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक और अनुभवी बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के क्लब में शामिल होने का मौका होगा. वो अफगानिस्तान के खिलाफ 31 रन बनाते ही एक खास कीर्तिमान हासिल कर लेंगे. तो आइए वैभव सूर्यवंशी के इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.
वैभव के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका
अब तक वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में कुल 22 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 44.04 की औसत और 225.87 के स्ट्राइक रेट की मदद से कुल 969 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 1 शतक और 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है. उनके बल्ले से 79 चौके और 86 छक्के भी आए हैं. वैभव सूर्यवंशी 2026 में 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 31 रन दूर हैं. अगर वैभव इतने रन बना लेते हैं तो वो इस रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगे.
ईशान-अभिषेक के क्लब में मारेंगे वैभव एंट्री
साल 2026 में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दोनों ने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं. अब अगर वैभव सूर्यवंशी अपने 1000 रन पूरे कर लेते हैं. तो वो अभिषेक और ईशान के इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. वो एक कैलेंडर ईयर में हजार से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी 2026 में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे. अब तक ईशान ने 2026 में खेले 38 टी20 मैचों में 1414 रन, जबकि अभिषेक ने अब तक 38 टी20 मैचों में 1077 रन ठोक चुके हैं.
8️⃣1️⃣ runs
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixes
Vaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing ????????
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए 6 मैचों की 6 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 14 छक्के लगाए हैं. अब वैभव के पास अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में धमाल मचाने का मौका होगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : क्या बदल जाएगा टीम इंडिया का स्क्वाड? दिग्गज ने बताया उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिनको अभी भी मिल सकता है चांस
Bihar News: पटना पर मंडराया बाढ़ का बड़ा संकट, 8 जिलों में हाई अलर्ट
Bihar News: बिहार में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने राजधानी पटना समेत कई जिलों में भारी तबाही की आशंका पैदा कर दी है. जल संसाधन विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पटना के प्रसिद्ध गांधी घाट पर आज रात और मोकामा के हाथीदह में चार सितंबर को दोपहर तक गंगा नदी अपने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकती है. इस डरावने आकलन के सामने आते ही राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है. नदी किनारे बसे गांवों और निचले रिहायशी इलाकों में पानी घुसने का खतरा बहुत बढ़ गया है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी कर दी है ताकि लोग समय रहते खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित कर सकें.
8 जिलों में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
गंगा के इस भयानक फैलाव को देखते हुए राज्य के आठ प्रमुख जिलों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है. पटना के अलावा भोजपुर, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के नदी किनारे वाले इलाकों में खतरे की घंटी बज चुकी है. संबंधित जिलाधिकारियों ने अपने मातहत अधिकारियों को चौबीसों घंटे तटबंधों की निगरानी करने का आदेश दिया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने इन सभी जिलों के स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं. नदी का बहाव बहुत तेज है और रात के समय पानी का फैलाव और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है.
तटबंधों और घाटों से दूर रहने की सख्त हिदायत
आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहद कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं. लोगों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे नदी के किनारों, घाटों, तटबंधों और गहरे पानी वाले निचले इलाकों में बिना वजह बिल्कुल न जाएं. इस समय नदी की धारा अप्रत्याशित रूप से तेज है, जिससे तटबंधों के कटने या अचानक पानी बढ़ने का भारी खतरा बना हुआ है. अक्सर देखा जाता है कि लोग उत्सुकतावश नदी देखने चले जाते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है. स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी घाटों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
माँ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। pic.twitter.com/Z456Uu3uCk
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 3, 2026
बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
बाढ़ जैसी आपात स्थिति में सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को होती है. विभाग ने परिजनों से आग्रह किया है कि वे अपने घर के इन सदस्यों को नदी तथा जलभराव वाले स्थानों से पूरी तरह दूर रखें. परिजनों को पहले से ही यह तय कर लेना चाहिए कि अगर पानी घर में घुसने लगे तो वे अपने बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित कैसे निकालेंगे. प्रशासन ने हर इलाके में सुरक्षित ऊंचे स्थानों और सरकारी राहत शिविरों की पहचान कर ली है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन राहत शिविरों की जानकारी पहले से रखें ताकि जरूरत पड़ने पर बिना किसी देरी के वहां शरण ली जा सके.
लापरवाही और जोखिम भरी गतिविधियों पर पूरी रोक
गंगा नदी के विकराल रूप को देखते हुए प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति नदी में स्नान करने, तैरने या नाव से अनावश्यक घूमने की कोशिश न करे. आजकल बाढ़ के पानी के बीच जाकर मोबाइल से सेल्फी लेने और वीडियो बनाने का गलत चलन बढ़ गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी किसी भी जोखिमपूर्ण गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जरा सी असावधानी से तेज बहाव में बहने का खतरा बना रहता है. इसलिए जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही सबसे समझदारी भरा कदम है.
जरूरी सामान और आपातकालीन तैयारी रखें पुख्ता
निचले और दियारा इलाकों में रहने वाले परिवारों को अपने स्तर पर भी पूरी तैयारी रखने को कहा गया है. सभी नागरिक अपने पहचान पत्र, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक और जरूरी दस्तावेज वाटरप्रूफ थैलों में संभालकर रख लें. इसके अलावा नियमित चलने वाली दवाइयां, टॉर्च, माचिस, मोमबत्ती, पीने का साफ पानी और सूखा राशन एक जगह बांधकर रखें, जिसे तुरंत उठाया जा सके. अपने मोबाइल फोन और पावर बैंक को पहले से चार्ज रखें ताकि संपर्क न टूटे. किसी भी अफवाह पर ध्यान देने के बजाय केवल जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए राज्य आपदा संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा- 6 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






