Responsive Scrollable Menu

Hanuman Ansh: 4 हफ्ते में हनुमान अंश ने कमाए ₹62 करोड़, कब पूरा होगा 200 करोड़ का सपना? जानें पूरा गण‍ित

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश' ने 28 दिनों में ₹62.64 करोड़ कमाए. फिल्म की कमाई में चौथे हफ्ते में तेजी आई. यह 100, 150 या 200 करोड़ तक पहुंच सकती है, जो इसकी मौजूदा रफ्तार पर निर्भर करेगा. समझें फ‍िल्‍म के वहां तक पहुंचने का पूरा गण‍ित...

Continue reading on the app

पाकिस्तान का क्रिकेटर किंग चार्ल्स से नहीं मिला:लॉर्ड्स हार के बाद हटाए गए 7 खिलाड़ियों में शामिल; तीसरे टेस्ट से पहले मुलाकात जरूरी थी

पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले किंग चार्ल्स से मिली। इस मुलाकात में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर शामिल नहीं हुआ। PCB ने लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रन की हार के बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खिलाड़ी भी उन्हीं 7 खिलाड़ियों शामिल था। पाकिस्तान के पूरे दल को क्लेरेंस हाउस में किंग से मिलने का आदेश दिया गया था। इसमें टीम से बाहर किए गए 7 खिलाड़ी भी शामिल थे। क्रिकेटरों को हर हाल में इस मुलाकात में पहुंचने के लिए कहा गया था। बाहर किए गए खिलाड़ियों में 4 शामिल हुए मुलाकात का मकसद सिर्फ इंग्लैंड आने वाली टीम की किंग से होने वाली सामान्य मुलाकात नहीं था। पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवाद के बीच तीसरे टेस्ट में दर्शकों की कम संख्या को लेकर भी चिंता थी। मोहम्मद आवैस जफर, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद और अली उस्मान समेत 7 में से 4 खिलाड़ी कार्यक्रम में मौजूद थे। दो अन्य खिलाड़ियों ने पिछले एक हफ्ते में पीसीबी और टीम के साथ हुए घटनाक्रम के कारण आने में हिचकिचाहट जताई। सातवां खिलाड़ी विरोध में मुलाकात में शामिल नहीं हुआ। उसका नाम सामने नहीं आया है। किंग ने पाकिस्तानी टीम का हौसला बढ़ाया इस घटना को छोड़कर मुलाकात का माहौल सामान्य रहा। किंग चार्ल्स ने पाकिस्तान टीम से बात की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली बातें कहीं। कप्तान बाबर आजम ने किंग को हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला दिया। मोहसिन नकवी ने भी उन्हें एक तोहफा दिया। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा। रिजवान, इमाम, सलमान सहित 7 खिलाड़ी बाहर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका, सईम-फजल की वापसी टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इनके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। -------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

युजवेंद्र चहल की गेंद ने दिया ऐसा चकमा, उड़ गए बेन स्टोक्स के स्टंप्स, कभी नहीं भूलेंगे ये हाल- VIDEO

काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया. एक मैच में साई किशोर ने उन्हें आउट किया और अगले मैच में चहल ने खेल खत्म कर दिया. Thu, 03 Sep 2026 18:02:13 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | UP ELECTION | IMRAN MASOOD का बड़ा बयान, BJP को हराना मुश्किल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:11:42+00:00

Cockroach Janta Party Split: CJP के बागी ने कर दिया बड़ा खुलासा! | CJP Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers