Responsive Scrollable Menu

UP-Bihar Flood LIVE Updates: यूपी-बिहार में बाढ़-बारिश का कहर जारी, घरों में घुसा पानी, लोग परेशान

यूपी में बारिश के साथ-साथ बाढ़ ने हालात बिगड़ रहे हैं..चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 23 साल का रिकॉर्ड तोड़कर उफान पर बह रही है जिसके बाद कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है वहीं प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है.. #uttarpradesh #bihar #flood #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

ईवी की बैटरी होगी ज्यादा टिकाऊ, शोधकर्ताओं ने बनाया स्मार्ट पावर सिस्टम

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस) इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनकी सबसे बड़ी चुनौती बैटरी की उम्र है। अब बैटरी की उम्र बढ़ाने की दिशा में भारतीय शोधकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला के शोधकर्ताओं ने ऐसी हाइब्रिड ऊर्जा भंडारण प्रणाली विकसित की है, जो अचानक ब्रेक लगाने, तेज गति से वाहन चलाने और गति कम-ज्यादा करने के दौरान बैटरी पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम कर सकती है।

इस तकनीक का पेटेंट भी हासिल कर लिया गया है। इस शोध को उच्च शिक्षण संस्थान एनआईटी राउरकेला की प्रो. मोनालिसा पटनायक, डॉ. प्रद्युम्न कुमार बेहरा और करण गुप्ता ने अंजाम दिया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक नई प्रणाली का डिजाइन कम से कम घटकों पर आधारित है। इससे सिस्टम की जटिलता कम होती है और बैटरी को अचानक बढ़ने वाली बिजली की मांग से सुरक्षा मिलती है। दरअसल शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बार-बार रुकना और चलना पड़ता है।

इसके अलावा अचानक एक्सीलरेशन, डिसेलरेशन और ब्रेक लगाने जैसी स्थितियों में बैटरी से बहुत तेजी से करंट लिया या वापस भेजा जाता है। इससे बैटरी सेल्स पर थर्मल और विद्युत दबाव बढ़ता है और समय के साथ उनकी क्षमता तथा उम्र प्रभावित हो सकती है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए शोधकर्ताओं ने बैटरी के साथ सुपरकैपेसिटर को जोड़ा है। सुपरकैपेसिटर बहुत तेजी से चार्ज और डिस्चार्ज हो सकता है और अचानक पैदा होने वाली बिजली की मांग को संभाल सकता है। इससे बैटरी को तेज करंट के झटकों से राहत मिलती है और उसकी उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है।

नई प्रणाली की खासियत इसका सरल डिजाइन है। प्रो. मोनालिसा पटनायक के मुताबिक इसमें तीन प्रमुख घटक हैं। एक घटक कन्वर्टर, एक इंडक्टर और एक सिंगल कंट्रोल सिस्टम है। एक ही कन्वर्टर बैटरी और सुपरकैपेसिटर दोनों को वाहन की विद्युत प्रणाली से जोड़ता है। इससे अतिरिक्त स्विच और नियंत्रण उपकरणों की जरूरत कम हो जाती है। वहीं इंडक्टर करंट में अचानक होने वाले उछाल को नियंत्रित करता है। सिंगल कंट्रोल सिस्टम वाहन के तेज गति पकड़ने और गति कम करने, दोनों परिस्थितियों में बिजली के प्रवाह को नियंत्रित करता है।

शोधकर्ताओं ने अचानक ब्रेक लगाने, तेज तेज और मंद गति जैसी परिस्थितियों में इस प्रणाली का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान सिस्टम ने 48 वोल्ट का स्थिर वोल्टेज बनाए रखा और बैटरी करंट में अचानक बदलाव को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की। सुपरकैपेसिटर ने भी अचानक पैदा होने वाली बिजली की जरूरत को प्रभावी ढंग से संभाला। प्रो. पटनायक के अनुसार यह प्रणाली 24 से 60 वोल्ट डीसी वाले कम-वोल्टेज इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, कार्गो ट्राइसाइकिल और कैंपस या औद्योगिक उपयोगिता वाहनों में किया जा सकता है।

इसके अलावा तकनीक का इस्तेमाल स्वचालित निर्देशित वाहनों, वेयरहाउस कार्ट, डीसी माइक्रोग्रिड और नवीकरणीय ऊर्जा चार्जिंग स्टेशनों में भी किया जा सकता है। संस्थान के मुताबिक पेटेंट मिलने के बाद यह तकनीक अब ईवी निर्माताओं, पावरट्रेन सिस्टम इंटीग्रेटर्स, फ्लीट ऑपरेटरों और ईवी रेट्रोफिट स्टार्ट-अप्स के साथ सहयोग के लिए तैयार है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। ऐसे में बैटरी की उम्र बढ़ाने वाली यह तकनीक न केवल वाहनों की विश्वसनीयता बढ़ा सकती है, बल्कि लंबे समय में बैटरी बदलने की लागत को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक टिकाऊ बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

--आईएएनएस

जीसीबी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मैच में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ 56 रन का लक्ष्य सिर्फ़ 8.4 ओवर में हासिल कर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर अपने 150वें मैच में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए आठवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर जीत पक्की की। इससे पहले, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और भारत ने उन्हें सिर्फ़ 55 रन पर समेट दिया। चरणी और रावत, दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और पाकिस्तान महिला T20I में अपने अब तक के सबसे कम स्कोर पर आउट हो गया।

चरानी ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रावत ने सिर्फ़ 9 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा ने पांचवें ओवर में ओपनर मुनीबा अली को आउट करके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू किया। पाकिस्तान के लिए 27 रन की ओपनिंग साझेदारी ही एकमात्र उल्लेखनीय साझेदारी थी। भारत ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ पूल A में सबसे ऊपर है; टीम पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेल रहा था और अपना पहला मैच जीतने के बाद उसके पास दो अंक हैं। हार के बावजूद, सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए वे अब भी मज़बूत दावेदार बने हुए हैं।
Sat, 05 Sep 2026 22:36:00 +0530

  Videos
See all

Divyendu: दिव्येंदु का कैजुअल लुक आया सामने #divyendu #shorts #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:15:34+00:00

Congress Reshuffle कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल | Sachin Pilot को पंजाब की कमान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T17:16:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers