News Ki Pathshala : SIR के मुद्दे पर क्यों मचा सियासी बवाल? Rubika Liyaquat | Rahul Gandhi
News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | SIR Update | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Special Intensive Revision को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। दावा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए करीब 91 फीसदी नामों को दोबारा सूची में शामिल कर लिया गया है। इस दावे के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। तो वहीं राहुल गांधी भी SIR के मुद्दे पर हमलावर हैं। #newskipathshala #rubikaliyaquat #westbengal #sir #rahulgandhi #upelection2027 #bjp #congress #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
pakistan cricket: मोहसिन नकवी ने कुरेदा भारत का जख्म... pcb चीफ बोले- क्या वहां क्रिकेट खत्म हो गया?
mohsin naqvi on pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहा है। इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार आलोचना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान टीम का बचाव करने के बहाने भारतीय टीम का जख्म ताजा कर दिया। नकवी ने अपनी पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा- बड़े से बड़े क्रिकेटिंग देश भी कभी-कभी चौंकाने वाले नतीजों का सामना करते हैं।
नकवी ने कहा- दक्षिण अफ्रीका नामीबिया से हारा और भारत आयरलैंड से हारा। क्या वहां क्रिकेट खत्म हो गया? उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नकवी का कहना था कि पाकिस्तान क्रिकेट फिलहाल मुश्किल दौर में है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि टीम में बदलाव या सुधार की गुंजाइश खत्म हो गई है।
पाकिस्तान का हालिया इंग्लैंड दौरा भी सवालों के घेरे में रहा। टीम को एक मुकाबले में बड़ी हार झेलनी पड़ी और प्रदर्शन में मुकाबला करने का जज्बा तक नजर नहीं आया। इसके बाद PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए दौरे के बीच ही 7 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घर भेज दिया। कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव किए गए। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल समेत कुछ सदस्यों को पद से हटा दिया गया।
मोहसिन नकवी ने सलमान आगा की खराब फॉर्म पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आगा शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। नकवी के मुताबिक बोर्ड ने उनसे बात की और हर जरूरी कदम उठाया। उन्होंने साफ किया कि मकसद किसी खिलाड़ी को टीम से निकालना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बदलाव करना है।
नकवी ने अपनी अध्यक्षता को लेकर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में मिली दो हार निराशाजनक हैं, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान ने सुधार किया है। उनके मुताबिक मौजूदा कोचिंग सेटअप आने से पहले पाकिस्तान की ODI रैंकिंग आठवें और T20I रैंकिंग नौवें स्थान पर थी। अब ODI में टीम पांचवें और T20I में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
नकवी ने कहा कि वह आलोचना से कभी नहीं डरते और न ही भविष्य में डरेंगे। उनका मानना है कि हर मैच और हर सीरीज पाकिस्तान के लिए अहम है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में टीम टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









