Responsive Scrollable Menu

बिना किसी बड़े स्टार और PR के नीम करोली बाबा पर मूवी बना 60 करोड़ पार! जानिए कौन हैं हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी

विशाल चतुर्वेदी की 'हनुमान अंश' 2026 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सरप्राइज फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। लेकिन उस स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म के पीछे कौन सा फिल्ममेकर है, जिसने 10 लाख रुपये की ओपनिंग वाली फिल्म को 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर बना दिया?

Continue reading on the app

Disha Salian Case में CBI जांच पर गरमाई राजनीति, Aditya Thackeray बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं

बॉम्बे हाई कोर्ट के दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI को FIR दर्ज करने का निर्देश देने पर, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं है। मैं इस पर जवाब क्यों दूं? BJP हर किसी को बदनाम करने की कोशिश करती है। उन्होंने सालों तक राहुल गांधी को 'पप्पू' बनाने की कोशिश की है। उन्होंने पिछले छह सालों से मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। जो कोई भी BJP को चुभता है, उन्हें उससे दिक्कत होती है। जैसा कि मैंने कहा, जब आपका किसी चीज़ से कोई लेना-देना न हो, तो उस पर क्यों बोलें या उसे कोई महत्व क्यों दें? यही मेरा स्टैंड है। 
 

इसे भी पढ़ें: Kolkata Politics: अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद TMC-BJP में जुबानी जंग तेज, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार


बंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया और छह साल तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच ने जवाब से अधिक सवाल खड़े किए हैं। न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की पीठ ने कहा कि किसी मामले की जांच अनिश्चित समय तक नहीं चल सकती और इस मामले में केंद्रीय एजेंसी से जांच कराया जाना आवश्यक है। 

पीठ ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने छह साल तक इसे सिर्फ एक दुर्घटना से हुई मौत माना और जांच में साफ तौर पर कई कमियां पाई गई हैं। सालियान के पिता ने 2020 में हुई उनकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया था और उच्च न्यायालय का रुख किया था। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने तक किसी को भी आरोपी नहीं माना जाएगा। सतीश सालियान ने शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज का अनुरोध किया था लेकिन उच्च न्यायालय ने किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि मामले की जांच करना केंद्रीय एजेंसी का काम है।

दिशा सालियान कुछ समय तक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक के तौर पर भी काम कर चुकी थीं। अभिनेता ने 14 जून, 2020 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के मामले में भी सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। मुंबई के मलाड इलाके में आठ जून 2020 को एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा सालियान की मौत हो गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। 
 

इसे भी पढ़ें: पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के राघव चड्ढा, AAP पर लगाया 'राजनीतिक बदले' का आरोप, पार्टी का पलटवार


इससे पहले, आदित्य ठाकरे ने भी उच्च न्यायालय में एक अर्जी दाखिल करके सतीश सालियान की याचिका में दखल देने का अनुरोध किया था और अदालत से गुजारिश की थी कि कोई भी आदेश देने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। ठाकरे ने अपनी याचिका में कहा कि सतीश सालियान की ओर से दाखिल याचिका झूठी, निराधार और दुर्भावना से प्रेरित है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Dasun Shanaka: 39 गेंद का धमाका, दासुन शनाका ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड, ठोकी CPL की सबसे तेज सेंचुरी

Caribbean premier league record: श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार दासुन शनाका ने 39 गेंद में शतक जड़ते हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग का नया रिकॉर्ड बना दिया. शनाका ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2018 में 40 गेंद में शतक बनाया था. Fri, 4 Sep 2026 07:59:41 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत सामग्री #shorts #flood #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T03:37:02+00:00

Rahul Gandhi Backs Nishu Azad: राहुल गांधी ने निशु आजाद का किया समर्थन | CJP Protest | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T03:42:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers