Responsive Scrollable Menu

एम्बुलेंस के अंदर क्या होता है? 108 दबाते ही आ जाती है गाड़ी, मौजूद होती है ऐसी-ऐसी सुविधाएं!

मेडिकल इमरजेंसी में लोग एम्बुलेंस को बुलाते हैं. भारत में 108 डायल करते ही एम्बुलेंस आ जाती है, वो भी बिलकुल फ्री. लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि मरीज के घर से लेकर अस्पताल जाने के बीच एम्बुलेंस में उसे क्या-क्या सर्विस दी जाती है?

Continue reading on the app

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने 11वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई, आज भी होता है पछतावा, अब बेटों को लेकर ये है सोच

Kareena Kapoor Education:  बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने करियर से जुड़े एक ऐसे फैसले का खुलासा किया है, जिसका पछतावा उन्हें आज भी है। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्मों में करियर बनाने की चाहत में उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। करीना का कहना है कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिलता तो वह अपनी शिक्षा जरूर पूरी करतीं।

11वीं के बाद पढ़ाई छोड़ फिल्मों में आ गई थीं करीना
करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। उस समय उनका पूरा ध्यान फिल्मों में अपना करियर बनाने पर था। साल 2000 में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना करीब 19 साल की थीं। फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने एक्टिंग को ही अपना पूरा करियर बनाने का फैसला किया।

Kareena Kapoor in Refugee

हाल ही में पॉडकास्टर हनुमान दास के साथ बातचीत में करीना ने कहा, "मैंने अपनी पढ़ाई कभी पूरी नहीं की, और यह बात कहीं न कहीं मेरे मन में रह गई। हालांकि मेरे पास मौका था, लेकिन मैं फिल्मों में आ गई और 11वीं क्लास के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। मुझे पता है कि बहुत से लोग इसका मज़ाक उड़ा सकते हैं या जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन मैं एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थी। मैं बस यही करना चाहती थी- अपने दिल की बात सुनना।"

'आज भी अफसोस है, बेटों को देती हूं सलाह'
उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। इसीलिए मैंने अपने बेटों पर ज़ोर दिया कि वे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर अपने मन की सुनें। जब UNICEF ने भारत में लड़कियों की शिक्षा को सपोर्ट करने के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मुझे यह बात बहुत गहराई से महसूस हुई, क्योंकि मुझे हमेशा से इस बात का अफ़सोस रहा था कि मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थी।"

 

Kareena Kapoor Family

करीना कपूर की कितनी पढ़ाई हुई है?
अभिनेत्री ने मुंबई के जामनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की और बाद में देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में भी शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की, लेकिन अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाईं।

करीना ने हार्वर्ड समर स्कूल में माइक्रोकंप्यूटर से जुड़ा तीन महीने का समर कोर्स भी किया था। अभिनय में आने से पहले उन्होंने कानून की पढ़ाई करने और वकील बनने के बारे में भी सोचा था। आज करीना कपूर बॉलीवुड की सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार 2024 में रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ और ‘क्रू’ में नजर आई थीं। अब वह निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में दिखाई देंगी।

इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अपराध और न्याय व्यवस्था की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारत में सामने आए कई मामलों से प्रेरणा लेती है।

‘दायरा’ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs HK W: हांगकांग ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की नजरें बड़ी जीत पर; जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

India Women vs Hong Kong Women: महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा। मैच में हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए मददगार रहेंगी। साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा जताते हुए लक्ष्य का पीछा करने की बात कही।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि पिच थोड़ी मुश्किल हो सकती है, इसलिए टीम किसी खास स्कोर को ध्यान में रखकर नहीं उतरेगी। भारत का फोकस अपनी ताकत के मुताबिक क्रिकेट खेलने पर रहेगा। हरमनप्रीत ने कहा, “हमारे दिमाग में कोई टारगेट स्कोर नहीं है। हम सिर्फ अपनी ताकत के मुताबिक खेलना चाहते हैं।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ आसान जीत से की थी। हालांकि, उस मुकाबले में मिडिल ओवर्स के दौरान टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए थे। भारतीय टीम अब हांगकांग के खिलाफ इस कमजोरी को सुधारने के इरादे से उतरी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि हरमनप्रीत, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर मिडिल ओवर्स में जिम्मेदारी रहेगी।

दूसरी ओर, हांगकांग की टीम अपने पिछले मुकाबले में थाईलैंड से सिर्फ 6 रन से हार गई थी। टीम की ओर से यास्मिन दसवानी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, मरीना लैमप्लो ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 विकेट लेने के बाद तेजी से 22 रन भी बनाए थे।

हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने माना कि भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करीब 140 से 150 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य साबित हो सकता है। हांगकांग ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव भी किए हैं।

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने और आगे के मैचों के लिए लय हासिल करने का अहम मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

हांगकांग: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैमप्लो, यास्मिन दसवानी (विकेटकीपर), शांजीन शाहजाद, कारी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहार और एलिसन सिउ।

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरानी और क्रांति गौड़।

Thu, 03 Sep 2026 20:42:40 +0530

  Videos
See all

Chakraview | Sumit Awasthi Show | Punjab SIR News | Raghav Chadha | राघव चड्ढा का AAP से ठनी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:07:47+00:00

Ram Mandir Trust New CEO: जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers