Fatty Liver Rise in India: सावधान! भारत में बढ़ रहा है फैटी लिवर का रिस्क, AIIMS ने जारी की चेतावनी
Fatty Liver Rise in India: देश में पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है. एम्स की हालिया स्टडी में भारत में फैटी लिवर को लेकर एक परेशान करने वाली रिसर्च का खुलासा किया है. इस नई रिसर्च के मुताबिक, देश के करीब 38.6% युवा और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बीमारी शुरुआती चरणों में अमूमन बिना लक्षणों के होती है. अगर समय पर ध्यान न देने पर यहीं चीजें लिवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है.
रिपोर्ट्स के आंकड़े कहते हैं कि भारत में कितने बड़े पैमाने पर युवाओं और बच्चों को फैटी लिवर हुआ है. कहा जा रहा है कि हर 10 से कम से कम 4 नौजवान फैटी लिवर से पीड़ित है. वहीं, बच्चों में यह आंकड़ा 35% से अधिक है. बच्चों में फैटी लिवर होना सबसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है. इसका कारण बच्चों का पैक्ड फूड्स और जंक फूड्स का सेवन बताया गया है क्योंकि इससे ही शरीर में चर्बी जमा होती है. इसके अलावा, युवाओं और बच्चों में मोटापा, मधुमेह और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते भी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है.
फैटी लिवर क्यों है साइलेंट किलर?
फैटी लिवर को साइलेंट किलर बीमारी मानी जाती है. इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में इसके कोई साफ लक्षण नहीं होते हैं. इसमें मरीज शुरुआती दिनों में बिल्कुल सामान्य रहते हैं लेकिन लिवर अंदर ही अंदर सेल्स को खराब करता है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Tips: शिलाजीत से रहेंगे फिट एंड हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें इसके सेवन का सही तरीका
फैटी लिवर के कुछ लक्षण
- बहुत ज्यादा सुस्ती और दिनभर थकान
- पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का भारीपन और दर्द
- थोड़ा सा खाना खाने पर पेट फूलना या बदहजमी होना
- वजन का अचानक बढ़ जाना या पेट के आस-पास चर्बी जमा होना
इन लक्षणों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो यह साधारण फैटी लिवर ही आगे चलकर लिवर फाइब्रोसिस का कारण बनता है. सिरोसिस एक जानलेवा बीमारी है.
Diabetes के लोगों को लिवर फाइब्रोसिस का कितना जोखिम?
एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि जीवनशैली से जुड़ी पेट की बीमारियों का एक कारण डायबिटीज भी है. रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि टाइप-2 डायबिटीज के हर 4 मरीजों में से 1 मरीज गंभीर लिवर फाइब्रोसिस से पीड़ित होते हैं. दरअसल, डायबिटीज, मोटापा और हाई बीपी की सेहत का सीधा संबंध लिवर से ही होता है. इससे लिवर में सूजन आ जाती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिससे शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.
युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामले
आंतों का कैंसर बुढ़ापे की बीमारी होती है लेकिन अब 30 से 40 साल की आयु वाले युवा भी इस प्रकार के कैंसर का जोखिम बढ़ता नजर आ रहा है. मशहूर लिवर डिजीज एक्सपर्ट डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने बताया था कि भारत में पुरुषों में आंतों का कैंसर के 40,430 और महिलाओं में 24,433 के नए मामले दर्ज किए गए थे. खराब खान-पान, फाइबर की कमी और लगातार बैठने वाली जॉब्स करने वाले लोगों को आंतों का कैंसर होता है.
कैसे पता लगाएं आंतों की सेहत सही है या नहीं?
यदि आपको आंतों की कोई बीमारी है तो कुछ इस प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
- स्टूल पास करते समय खून आना
- बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के वजन कम होना
- पेट साफ न होना और हमेशा कब्ज और दस्त रहना
- पेट में लगातार मरोड़ उठना
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Tips: दवा नहीं योग से पाएं थायरॉइड से छुटकारा! जानें बाबा रामदेव द्वारा बताएं आसन
Fatty Liver को कैसे ठीक किया जा सकता है?
फैटी लिवर से निजात पाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है. इसके लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए. खानपान की आदतों में सुधार करना चाहिए. बढ़े हुए वजन को कम करना चाहिए और डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए. फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज फल और हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 को शामिल करना चाहिए. इसके अलावा, इन्हें इस दौरान चीनी, मीठे स्वीट ड्रिंक्स और सफेद ब्रेड का सेवन कम से कम खाना चाहिए. फैटी लिवर में तला-भुना और शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
Nepal Flood: हिमालय में क्यों बढ़ रहा बाढ़ का खतरा? ग्लेशियर, बारिश और कंस्ट्रक्शन ने बढ़ाई चिंता
नेपाल में आई हालिया फ्लैश फ्लड ने हिमालय की भेद्यता को उजागर किया है. ग्लेशियरों का पिघलना, खड़ी ढलानें और अनियंत्रित निर्माण कार्य मिलकर बाढ़ के खतरे को बढ़ा रहे हैं. जानिए इस गंभीर समस्या के पीछे की वजहें.
The post Nepal Flood: हिमालय में क्यों बढ़ रहा बाढ़ का खतरा? ग्लेशियर, बारिश और कंस्ट्रक्शन ने बढ़ाई चिंता appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







