बीमारी की वजह से छूटी फिल्म, चमकी माधुरी दीक्षित की किस्मत, कुमार सानू-एसपी बालासुब्रमण्यम ने दिए सुपरहिट गाने
90 के दशक में एक लव स्टोरी फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इस मूवी के लिए पहली पसंद कोई और ही एक्ट्रेस थी. फिल्म के लिए एक दिन की शूटिंग भी की, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा. इसके बाद फिल्म में दूसरी हीरोइन माधुरी दीक्षित की एंट्री हुई, जिसने उनकी किस्मत के सितारे चमका दिए. नदीम-श्रवण के संगीत से सजा यह फिल्म आज भी अमर है.
51 साल की प्रीति जिंटा करती थीं 18 घंटे काम, शूटिंग के दौरान बच्चों की याद में तड़पीं, अब कही ये बात
Preity Zinta Worked 18 Hours: प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बॉलीवुड की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी चुलबुली अदाओं और डिंपल के लिए जानी जाती हैं. फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर देखने में बड़ा मजा आता है. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता. हालांकि वह अपनी शादी के बाद कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं और अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ रहने लगी थीं. उन्होंने करीब 10 साल बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' से फिल्मों में कमबैक किया. इस फिल्म में लोगों ने उनको बहुत पंसद किया. अब वह सनी के बाद फिल्म 'वाइब' (Vibe) में कुणाल खेमू के साथ नजर आने वाली हैं. हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस फिल्म काम करने को लेकर खुलकर बात की. खास तौर पर उन्होंने खुलासा किया कि वह रोज इस फिल्म के लिए 18-18 घंटे शूटिंग करती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने बच्चों की याद आती थी. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या बताया.
18 घंटे काम करती थीं प्रीति जिंटा
51 साल की प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाइब' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा किया कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए रोजाना करीब 18-18 घंटे तक काम करती थीं. इस दौरान उन्होंने अपने लंबे वर्किंग शेड्यूल की वजह बताते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द शूटिंग पूरी कर अमेरिका में अपने बच्चों के पास लौटना चाहती थीं. प्रीति के इस खुलासे के बाद एक फिर इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर बहस को हवा मिल गई है. हालांकि, प्रीति ने लगातार शूटिंग करने को लेकर अपनी मजबूरी नहीं बताया. वह जल्द से जल्द शूटिंग कर अपने बच्चों के पास अमेरिका लौटना चाहती थीं. जहां उनकी पूरी फैमिली रह रही है.
खुद किया फैसला
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब उनसे इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस पर सवाल किया गया तो प्रीति ने साफ कहा, ‘हर किसी की अपनी पसंद है.’ उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद लंबे घंटे काम करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि इंडिया में उनके पास शूट पूरा करने के लिए लिमिटेड टाइम था. प्रीति ने कहा, 'मैं अपने बच्चों के पास वापस जाना चाहती थीं. मेरा पूरा फोकस यही था कि ठीक है, मैं आती हूं, अपना काम खत्म करती हूं और बस मेरा काम जल्दी खत्म हो जाए.'
शूटिंग के दौरन नहीं गईं घूमने
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मौसम और हेल्थ रिलेटेड कई चुनौतियां भी सामने आईं. फिल्म में काफी एक्शन और अन्य सीक्वेंस थे. कभी बारिश होती थी तो कभी तबीयत खराब हो जाती थी, लेकिन इन सभी बाधाओं के बावजूद उनका पूरा फोकस सिर्फ काम पर था. उनके मुताबिक वह भारत में केवल 30 से 40 दिनों के लिए आई थीं, इसलिए उन्होंने इस अवधि का हर एक पल शूटिंग को समर्पित कर दिया. उन्होंने एक भी शाम बाहर जाकर नहीं बिताई.
वाइब के बारे में जानिए
फिल्म 'वाइब' के बारे में बात करें तो इसका डायरेक्शन और राइटिंग खुद कुणाल खेमू ने की है. इसमें प्रीति के साथ लीड रोल में कुणाल भी नजर आएंगे. ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी लाइफ में अचानक एक ऐसी मुश्किल आ जाती है, जिसमें वे उलझ जाते हैं. जिससे उनकी लाइफ बदल जाती है. फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि ‘वाइब’ कुणाल खेमू की 2024 में आई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बाद बतौर निर्देशक उनका अगला प्रोजेक्ट है. ऐसे में अब देखना होगा कि वह बतौर निर्देशक इस बार भी कामयाब साबित होते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें: Asim Riaz ने रुबीना और हिना खान को बुलाया आंटी, तो विशाल को भी लगाई फटकार, तीनों को दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






