बीएसपी की ऑल इंडिया बैठक मायावती ने आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व, बड़ी जिम्मेदारी देने से किया इनकार
Mayawati: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की भी गुरुवार को ऑल इंडिया बैठक हुई. जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से आकाश आनंद को परिवक्वता को लेकर बड़ा बयान दिया. दरअसल, बैठक के दौरान बसपा सुप्रीम मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को राजनीतिक रूप से और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है. ऐसे में उन्हें पार्टी की किसी भी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने का फैसला लिया गया है. बसपा सुप्रीमो ने कांशीराम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि जिस तरह उन्होंने अपने परिवार को सिर्फ पार्टी कार्य की इजाजत दी थी, चुनाव लड़ाने या पद देने के खिलाफ थे.
मेरे लिए बहुजन समाज का हित सर्वोपरि- मायावती
बीएसपी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक कांशीराम के संकल्प और समर्पण की तरह ही, मेरे लिए भी 'बहुजन समाज' का हित, कल्याण और उसकी अस्मिता यानी बीएसपी के मूवमेन्ट द्वारा 'शोषित वर्ग को शासक वर्ग' बनाने का मिशनरी लक्ष्य सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि इस महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी तौर पर मेरा ना तो कोई अपना है और ना ही पराया. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जो भी बीएसपी और बहुजनों के हित के काम करेगा उसका स्वागत व आभार है.
03-09-20265-BSP PRESSNOTE-ALL-INDIA MEETING pic.twitter.com/tw4sTxxQBg
— Mayawati (@Mayawati) September 3, 2026
बीएसपी में आकाश आनंद को नहीं मिली कोई बड़ी जिम्मेदारी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्हें पार्टी में कार्य करने की अनुमति दी गई है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती का कहना है कि आकाश आनंद को अभी और परिपक्वता की आवश्यकता है. जिससे वे विरोधी दलों द्वारा साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों के इस्तेमाल से पार्टी को होने वाले संभावित चुनावी नुकसान से बचा सकें.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
सॉलिड स्क्रिप्ट | शानदार क्लाइमैक्स: जिद और नफरत के डार्क शेड्स पर बनीं इन 7 खौफनाक फिल्मों को एक बार जरूर देखें
बॉलीवुड ने हमेशा इंसानी भावनाओं के अलग-अलग रूप दिखाए हैं, लेकिन जब जिद और नफरत की बात आती है, तो सिनेमा एक डार्क, इंटेंस और दिलचस्प टोन ले लेता है. जुनून, पागलपन, बदला और बदले की आग किसी इंसान पर क्या असर डाल सकती है... इन थीम ने हमेशा दर्शकों को लुभाया है. हिंदी सिनेमा ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जहां किरदारों का जुनून और नफरत कहानी का मेन हिस्सा बनते हैं. तो आइए, बॉलीवुड की 7 सबसे मशहूर फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो पूरी तरह से जिद, जुनून और नफरत के इर्द-गिर्द बुनी गई हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








