Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने SIAM सम्मेलन में वाहन उद्योग से 2047 तक विकसित भारत के लिए नवाचार बढ़ाने का किया आह्वान

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, तीन सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के वाहन उद्योग से नवाचार जारी रखने, उत्कृष्टता हासिल करने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में सक्रिय रूप से साहसिक राह बनाने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। ‘सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स’ (सियाम) के वार्षिक सम्मेलन 2026 में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़ा गया। मोदी ने इसमें कहा कि हाल में हुए मुक्त व्यापार समझौतों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलने के साथ, भारत का वाहन क्षेत्र जिसे दुनिया के कई हिस्सों में पहले से ही पहचान मिली हुई है, अब वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी और बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

वाहन उद्योग संगठन सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘‘मैं भारतीय वाहन उद्योग से नवाचार जारी रखने, उत्कृष्टता हासिल करने और सक्रिय रूप से विकसित भारत की दिशा में साहसिक राह बनाने का आह्वान करता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा से परिवहन क्षेत्र में बदलाव लाने वाले अवसर तथा उल्लेखनीय वृद्धि आएगी तथा राष्ट्रीय विकास के प्रमुख आधार के रूप में परिवहन और मजबूत होगा। मोदी ने कहा, ‘‘पिछले एक दशक में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। जैसे-जैसे हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, वाहनों की मांग भी बढ़ रही है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमार्गों तथा अन्य बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार से लोगों और वस्तुओं की आवाजाही सुगम हो रही है तथा वाहन उद्योग के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘बेहतर संपर्क और अधिक दक्ष लॉजिस्टिक, लागत कम कर रहे हैं और भारतीय विनिर्माण को अधिक प्रतिस्पर्धी बना रहे हैं। इससे वाहन क्षेत्र मजबूत हो रहा है और भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ और अधिक सतत परिवहन व्यवस्था की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चार्जिंग से जुड़े बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार से इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक अपनाने को बढ़ावा मिल रहा है और नवाचार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।’’ मोदी के संदेश में कहा गया कि भारत जब परिवहन की अगली पीढ़ी की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में सियाम इस बदलाव को आकार देने और भारत की वाहन विनिर्माण क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हाल के वर्षों में कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए सुधारों से उद्योग को नई गति मिली है। इनमें अप्रचलित कानूनों को हटाना और अनावश्यक अनुपालन समाप्त करना शामिल है। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों ने वाहन उद्योग की विनिर्माण क्षमताओं को और मजबूत किया है।

Continue reading on the app

Yasin Malik: सरला भट्ट केस में मांगी फांसी, पत्नी से तलाक और बेटी को खत! आखिर क्यों लिए ये फैसले?

तिहाड़ जेल में बंद जेकेएलएफ यासीन मलिक ने सरला भट्ट हत्याकांड में मुकदमा न लड़ने और अपने लिए फांसी की मांग क्यों की? तिहाड़ जेल से दिए बयान में पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक से तलाक का भी ऐलान किया। आखिर एक साथ इन दो बड़े फैसलों के पीछे क्या है वजह?

Continue reading on the app

  Sports

'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग: नीम करोली बाबा को लेकर बोले- 'ऐसे संत कभी-कभार ही जन्म लेते हैं'

Virender Sehwag watches Hanuman Ansh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। फिल्म को लेकर सहवाग काफी भावुक नजर आए और उन्होंने इसे नीम करोली बाबा को समर्पित एक खूबसूरत श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने दर्शकों से भी फिल्म देखने की अपील की है।

रिलीज के करीब एक महीने बाद ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और दर्शकों से इसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

10 साल पहले नीम करोली बाबा से जुड़ा सहवाग का परिचय

वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी कर कहा- "कुछ अनुभव और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता... आप उनके बारे में कितना भी बता लें, वह कम ही लगता है। मेरे कुछ बहुत करीबी दोस्त नीम करौली बाबा के भक्त हैं। लगभग 10 साल पहले, मेरे एक दोस्त ने मुझे उनके बारे में बताया था। तब से मैं उनके बारे में सुनता और पढ़ता आ रहा हूँ। महाराज जी के प्रति मेरा गहरा लगाव रहा है - उनके व्यक्तित्व, उनकी भक्ति और उनके आशीर्वाद ने लोगों की ज़िंदगी बदल दी है। इससे पता चलता है कि वे कैसे थे - एक ऐसे व्यक्ति जो इंसान को उसके असली स्वरूप से मिला सकते थे।"

 

‘बाबा की जिंदगी को एक फिल्म में समेटना आसान नहीं’
फिल्म देखने के बाद सहवाग ने माना कि नीम करोली बाबा जैसे व्यक्तित्व की पूरी जिंदगी को एक फिल्म में दिखाना संभव नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की तारीफ की।

सहवाग के मुताबिक, फिल्म बेहद खूबसूरती से बनाई गई है और इसकी कहानी भी प्रभावशाली है। उन्होंने इसे बाबा के प्रति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि बताया।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे संत बहुत कम मौकों पर जन्म लेते हैं। किसी ऐसे व्यक्तित्व को पूरी तरह समझ पाना मुश्किल है, लेकिन उनकी जिंदगी की एक झलक भी इंसान को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर सकती है।

‘अगर बाबा के बारे में जानते हैं तो फिल्म जरूर देखें’
सहवाग ने दर्शकों से ‘हनुमान अंश’ देखने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग नीम करोली बाबा के बारे में पहले से जानते हैं, उन्हें फिल्म जरूर देखनी चाहिए। वहीं, जिन लोगों ने उनके बारे में पहले कभी नहीं सुना, उनके लिए भी यह फिल्म देखने लायक है।

कमजोर शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर पकड़
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा भी काफी दिलचस्प रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कथित तौर पर करीब 10 लाख रुपये की कमाई की थी। शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली।

करीब 2 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने 24 दिनों के भीतर भारत में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही।

Thu, 03 Sep 2026 16:27:38 +0530

  Videos
See all

UP Politics: Mayawati ने Akash Anand को यूपी में नहीं दी जिम्मेदारी, बताया अपरिपक्व | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:13:52+00:00

AAJTAK 2 LIVE | FLOOD IN INDIA| पहाड़ों पर बारिश का कहर, भारी बारिश का अलर्ट! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:14:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers