Responsive Scrollable Menu

Kakatiya स्थापत्य का अद्भुत नमूना Telangana का Gollala Gudi अब राष्ट्रीय स्मारक, ASI ने दी मान्यता

तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट गांव में स्थित प्राचीन 'गोल्लाला गुड़ी' मंदिर को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की अधिसूचना जारी होने के बाद मंदिर अब देश की संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित है। ASI के डीजी यदुबीर सिंह रावत ने बताया कि मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इससे पहले 6 मार्च 2026 को सरकार ने इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने का इरादा सार्वजनिक किया था। तय दो महीने की अवधि में प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं मिली। इसके बाद प्राचीन स्मारक और पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 की धारा 4(3) के तहत इसे राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Telangana CM Revanth Reddy की Ram Mohan Naidu से मुलाकात, Adilabad और Mamunoor Airport काम में तेजी की मांग

काकतीय स्थापत्य का शानदार नमूना

रावत ने बताया कि गोल्लाला गुड़ी की खासियत इसकी 'त्रिकुटलाया' वास्तुशैली है। पूर्व दिशा की ओर खुलने वाले विशाल मंडप के चारों ओर तीन गर्भगृह है। केंद्रीय गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित है। ऊंची जगती पर पशु आकृतियों और फूल-पत्तियों की बारीक नक्काशी है। प्रवेश द्वारों और छत के नीचे जालीदार नक्काशी के साथ हंसों की कतारें बनी है।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा 31 अगस्त, 2026 को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्र सरकार ने 'प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958' की धारा 4 की उप-धारा (3) के तहत इस प्राचीन स्मारक को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया। नोटिफिकेशन (संख्या S.O. 4802(E)) में कहा गया है कि सरकार ने पहले 6 मार्च, 2026 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें उस नोटिफिकेशन के साथ लगे साइट प्लान और शेड्यूल में बताए गए स्मारक को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने का इरादा जताया गया था।

इसे भी पढ़ें: Telangana में होगा भव्य Defence Expo! CM Revanth Reddy ने Rajnath Singh को किया आमंत्रित

पिछला नोटिफिकेशन 'भारत के राजपत्र' (Gazette of India) में प्रकाशित किया गया था। साथ ही, अधिनियम की धारा 4 की उप-धारा (1) के तहत ज़रूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए, सरकार के इस इरादे की सूचना प्राचीन स्मारक के पास एक प्रमुख स्थान पर लगाई गई थी। मंत्रालय ने बताया कि राजपत्र नोटिफिकेशन की प्रतियां 6 मार्च, 2026 को जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थीं और इस प्रस्तावित घोषणा पर जनता की ओर से कोई आपत्ति नहीं मिली थी। इसके बाद, केंद्र सरकार ने अधिनियम के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस प्राचीन स्मारक को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर दिया। 

Continue reading on the app

कौन हैं टिम कुक की जगह Apple के नए बॉस बने जॉन टर्नस, कितनी मिलेगी सैलरी?

जॉन टर्नस ने Apple कंपनी के नए सीईओ का पद संभाल लिया है। इससे पहले वे Apple में ही सीनियर हार्डवेयर एग्जीक्यूटिव थे। वहीं टीम कुक 15 साल सीईओ रहने के बाद अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स की जगह सीईओ का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में Apple की मार्केट वैल्यू करीब 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन हो गई। 51 साल के जॉन टर्नस 2001 में Apple से जुड़े थे। उन्होंने iPhone, iPad, Mac, एयरPDS, Apple वॉच और विज़न Pro जैसे प्रोडक्ट्स की हार्डवेयर इंजीनियरिंग को लीड किया है। नए सीईओ के तौर पर TNS का टारगेट पैकेज करीब 58 मिलियन यानी ₹551 करोड़ है। 1976 में शुरू हुई ऐपल कंपनी के इतिहास मैं कमान संभालने वाले टर्नस ऽवें सीईओ बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने Apple Maps पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर Lake America करने को कहा

टर्नस को वित्त वर्ष 2027 के लिए करीब 58 मिलियन डॉलर यानी लगभग 550.2 करोड़ रुपये का पैकेज सैलरी के तौर पर मिलेगा। इसमें 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 28.4 करोड़ रुपये की सालाना बेस सैलरी और 55 मिलियन डॉलर यानी करीब 521.7 करोड़ रुपये के लक्ष्य मूल्य वाला स्टॉक अवॉर्ड शामिल है। CEO बनने के बाद कर्मचारियों को भेजे अपने पहले पत्र में टर्नस ने टीम के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कुक के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया, जिसने Apple को मूल्यों, शालीनता और इंसानियत के साथ आगे बढ़ाया।

ऐपल से कितना पुराना रिश्ता?

टर्नस एक मैकेनिकल इंजिनियर है, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से पढ़ाई की है। वे 2001 में ऐपल से जुड़े थे। ऐपल में आने से पहले उन्होंने चार साल 'वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स' में काम किया था। ऐपल में अपनी शुरुआत बेसिक लेवल से की थी। मैक स्क्रीन डिजाइनिंग से शुरुआत के बाद धीरे-धीरे कंपनी की हार्डवेयर टीम के सबसे बड़े अफसर बन गए।

बहुत बड़ा लॉन्च होने वाला है: टर्नस

टर्नस ने कहा कि अगले हफ्ते Apple का बहुत बड़ा लॉन्च होने वाला है, जो शानदार होगा। इसे 9 सितंबर को iPhone 18 सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उन प्रोडक्ट्स को लेकर भी उत्साहित है जो पहले से विकास के दौर में है और उन प्रोडक्ट्स को लेकर भी, जिनकी Apple ने अभी कल्पना तक नहीं की है।

Continue reading on the app

  Sports

युजवेंद्र चहल की गेंद ने दिया ऐसा चकमा, उड़ गए बेन स्टोक्स के स्टंप्स, कभी नहीं भूलेंगे ये हाल- VIDEO

काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया. एक मैच में साई किशोर ने उन्हें आउट किया और अगले मैच में चहल ने खेल खत्म कर दिया. Thu, 03 Sep 2026 18:02:13 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | UP ELECTION | IMRAN MASOOD का बड़ा बयान, BJP को हराना मुश्किल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:11:42+00:00

Cockroach Janta Party Split: CJP के बागी ने कर दिया बड़ा खुलासा! | CJP Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T13:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers