Chennai Motor Sports City: क्या चेन्नई बनेगा भारत का नया Racing Hub? CM विजय का ऐलान
Tamil Nadu CM विजय ने चेन्नई में वर्ल्ड-क्लास Olympic City और Motor Sports City बनाने का ऐलान किया है। यहां F1, F2, F3 और F4 जैसी रेसिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा।
SSC JE 2026 recruitment: 1,748 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और महत्वपूर्ण तारीखें
SSC JE 2026 notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने देश के विभिन्न सरकारी संगठनों और कार्यालयों में जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 2 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों को भी भरा जाएगा।
कुल 1,748 पदों पर होगी भर्ती
जारी किए गए परीक्षा नोटिस के अनुसार, इस बार कुल 1,748 रिक्तियों (टेेंटेटिव) पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद पे मैट्रिक्स के लेवल-6 के तहत ग्रुप 'बी' श्रेणी के हैं, जिसके लिए वेतनमान 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 सितंबर 2026 (रात्रि 11 बजे तक)
- ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026 (रात्रि 11 बजे तक)
- फॉर्म सुधार विंडो (करेक्शन): 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 (रात्रि 11 बजे तक)
- पेपर-I परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2026 (संभावित)
- पेपर-II परीक्षा: दिसंबर 2026 (संभावित)
आयोग ने स्पष्ट सलाह दी है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और सर्वर की समस्याओं से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल, और टेलीकॉम इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आईएमडी (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए फिजिक्स के साथ साइंस में बैचलर्स डिग्री या कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी संबंधित शाखाओं में इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO), एमईएस (MES) और डीजीक्यूए-नेवल जैसे कुछ विभागों में डिप्लोमा के साथ कार्य अनुभव (वर्क एक्सपीरियंस) की आवश्यकता भी हो सकती है।
आयु सीमा और श्रेणीवार छूट
उम्मीदवारों की आयु की गणना के लिए 1 अगस्त 2026 को आधार तिथि माना गया है। जिन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, उनका जन्म 2 अगस्त 1996 से 1 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए, जबकि 32 वर्ष की अधिकतम आयु वाले पदों के लिए जन्म 2 अगस्त 1994 से 1 अगस्त 2008 के बीच होना जरूरी है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट शामिल है।
आवेदन शुल्क और करेक्शन प्रक्रिया
परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन (ESM) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। फीस का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 28 से 30 सितंबर के बीच करेक्शन विंडो का उपयोग करके अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। पहली बार बदलाव करने पर 200 रुपये और दूसरी बार बदलाव करने पर 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का स्वरूप
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) पर आधारित होगी। पेपर-I क्वालिफाइंग नेचर का होगा, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य श्रेणियों के लिए 20% अंक लाना अनिवार्य है। पेपर-I के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को पेपर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन पेपर-II में प्रदर्शन और उम्मीदवारों की पोस्ट/विभाग की प्राथमिकता के आधार पर तय किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi






