Hyderabad: शायरी बेचकर नवाब ने बनवाया आलीशान आशियाना, 125 साल बाद भी कायम है अजीज बाग
Aziz Bagh Hyderabad: हैदराबाद का ऐतिहासिक अज़ीज़ बाग 125 साल पुरानी विरासत समेटे हुए है. इसका निर्माण 1899 में नवाब अज़ीज़ जंग बहादुर ने करवाया था. इस दो-मंज़िला हवेली की सबसे खास बात यह है कि इसे किसी शाही खज़ाने से नहीं, बल्कि नवाब की शायरी की किताबों की बिक्री से हुई कमाई से बनाया गया था. नियोक्लासिकल और गोथिक शैली में बनी यह हवेली गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है. यहाँ जंग परिवार की सात पीढ़ियाँ रह चुकी हैं, जिनमें हैदराबाद के पूर्व कोतवाल नवाब दीन यार जंग भी शामिल हैं.
याद है 2019 का वो दिन जब अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 से गिराया था पाकिस्तान का F-16
Abhinandan Varthaman Mig21: पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट के बाद अब सिविल एविएशन का रुख किया है. वह गोवा की एयरलाइन FLY91 से कमर्शियल पायलट के तौर पर जुड़ गए हैं और ATR 72-600 उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनका नया फैसला 2019 की उस ऐतिहासिक हवाई भिड़ंत की याद दिलाता है, जब उन्होंने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को इंटरसेप्ट किया था. भारत ने दावा किया था कि अभिनंदन ने एक F-16 को मार गिराया. पाकिस्तान ने इससे इनकार किया. इस दौरान अभिनंदन का मिग-21 भी हिट हुआ और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान में उतरना पड़ा था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







