गिल, श्रेयस, गंभीर और लक्ष्मण BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे:टीम इंडिया के प्रदर्शन पर रिव्यू मीटिंग होगी, वनडे वर्ल्डकप 2027 पर भी चर्चा हो सकती है
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कैप्टन श्रेयस अय्यर गुरुवार को रिव्यू मीटिंग के लिए मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे। उनके साथ हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) हेड वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे। कई रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर रिव्यू मीटिंग पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद होनी थी, लेकिन श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे के कारण इसमें देरी हुई। यह बैठक अब आयोजित की जा रही है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया और अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी बैठक में शामिल हैं। भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारा डिफेंडिंग टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हार मिली। इसमें नॉटिंघम में 125 रन की हार भी शामिल है, जो सीरीज की उनकी सबसे बड़ी हार थी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड में वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गया। यह खबर अपडेट हो रही है…
2030 तक $345 अरब का होगा भारत का ई-कॉमर्स मार्केट, ऑनलाइन शॉपिंग में छोटे शहरों और Gen Z का दिखेगा जलवा
Online Shopping Trends: इन्फिसम की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक तीन गुना बढ़ जाएगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
NDTV








