Responsive Scrollable Menu

Asim Riaz ने रुबीना और हिना खान को बुलाया आंटी, तो विशाल को भी लगाई फटकार, तीनों को दिया करारा जवाब

Asim Riaz Post Viral: बिग बॉस 13 फेम और रैपर आसिम रियाज पिछले कुछ समय से हिमांशी खुराना संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. जिसके बाद टीवी के हर बड़े से लेकर छोटे एक्टर ने असिम को आड़े हाथों लिया और उन्हें लेकर बातचीत की. ऐसे में अब आसिम भड़क गए हैं और उन्होंने रुबीना दिलैक और हिना खान को आंटी बुलाया है. इतना ही नहीं आसिम ने  विशाल आदित्य सिंह को भी करारा जवाब दिया है. तो चलिए जानते हैं, क्या है ये पूरा मामला.

रुबीना और हिना खान को बुलाया आंटी

दरअसल, आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और हिना खान (Hina Khan) पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा- 'मैंने पॉडकास्ट की एक क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के आंटी-अंकल बात कर रहे थे कि मैं हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं. तो हां, लाता हूं. अपने करियर के लिए गुड लक.' इतना ही नहीं आसिम यही नहीं रुके और उन्होंने दोनों को कठपुतली तक कह डाला. रैपर ने लिखा- 'इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल निभाते रहो.' 

विशाल आदित्य सिंह की भी लगाई क्लाश

वहीं, आसिम ने एक दूसरा पोस्ट भी लिखा और एक्टर विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) की भी क्लाश लगाई. उन्होंने पोस्ट में विशाल को 'बिग बॉस 13' में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के बीच हुए चर्चित ‘फ्राइंग पैन’ विवाद का जिक्र करते हुए लिखा- 'विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड द्वारा पैन से पिटने की वजह से तुम्हें परमानेंट नुकसान हुआ है. हर जगह मेरा नाम जपना बंद करो. अगर तुम्हें मेरी अटेंशन चाहिए, मुझे डीएम करो न की पॉडकास्ट और मीडिया में मेरी बातें करो. चिंता मत करो, मैं पूरी कोशिश करूंगा तुम्हारे लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने की.'

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 'श्रीकृष्ण' बनकर छाए ये स्टार्स, एक को तो अब भी हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं लोग

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रुबीना दिलैक और हिना खान दोनों ने अपने पॉडकास्ट  'द4पीओवी' (The 4 POV) में आसिम को लेकर बात की थी. इस दौरान उनके पति भी मौजूद थी. हिना खान ने एक इंटरव्यू का जिक्र किया था, जिसमें आसिम रियाज ने 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बैटलग्राउंड' जैसे शोज पर अपने असर के बारे में बात की थी. इस चर्चा के दौरान हिना खान ने कहा कि असीम ऐसा दिखा रहे थे कि उनकी वजह से ही इन शोज को पॉप्युलैरिटी मिली. वहीं, रुबीना ने भी आरोप लगाया कि रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' की शूटिंग के दौरान आसिम रियाज क्रू और क्रिएटिव टीम के सदस्यों से बेहद अभद्र भाषा में बात करते थे.

विशाल ने क्या कहा था?

वहींस विशाल आदित्य सिंह ने असिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर एक पॉडकास्ट में अपना रिएक्शन दिया था. इस दौरान उन्होंने असिम के लिए 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया था. विशाल ने ये भी कहा था कि वो असिम की तुलना में हिमांशी के ज्यादा क्लोज हैं. विशाल का ये कमेंट असीम रियाज को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें करारा जवाब दिया और  'बिग बॉस 13 के  ‘फ्राइंग पैन’ विवाद को लेकर सुनाया. 

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'टॉक्सिक' से आगे निकली 'हनुमान अंश', बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल, जानें कलेक्शन

Continue reading on the app

मौसम में नमी बढ़ने से बढ़ीं बीमारियां, गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के 3 नए मरीज

नोएडा, 3 सितंबर (आईएएनएस)। मानसून के अंतिम दौर में लगातार बने हुए नम मौसम और वातावरण में बढ़ी नमी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसमी और संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के 12 और डेंगू के तीन नए मरीज सामने आए हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग की ओर से अस्पतालों को अलर्ट रहने और मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक 232 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इसके अलावा जिले में 44 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार इन बीमारियों से जुड़े मामलों की निगरानी कर रहा है और अस्पतालों से मरीजों की स्थिति की जानकारी भी ली जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल और संक्रमण से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

स्वाइन फ्लू के मामलों में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं डेंगू और मलेरिया का खतरा मच्छरों के बढ़ने के साथ बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया से संबंधित मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। अस्पतालों में पर्याप्त बेड, आवश्यक दवाएं, जांच की सुविधा और मरीजों की निगरानी की व्यवस्था रखने को कहा गया है।

गंभीर मरीजों के लिए भी जरूरी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण बनता है। मच्छर से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सोते समय मच्छरदानी या अन्य सुरक्षित उपायों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, शरीर में तेज दर्द या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। मौसम में नमी बने रहने के कारण आने वाले दिनों में भी संक्रमण से जुड़े मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर रहेगी। विभाग ने सभी अस्पतालों को तैयार रहने के साथ-साथ संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

--आईएएनएस

पीकेटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर संभालेंगे वेस्टइंडीज सीरीज, वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, श्रेयस अय्यर के हाथों में कप्तानी

VVS Laxman Coach Team India Asian Games: 2026 के एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से सजी यह फुल स्ट्रेंथ टीम 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल में अपना पहला मैच खेलेगी, जबकि स्वर्ण पदक का मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा. Thu, 3 Sep 2026 17:57:39 +0530

  Videos
See all

Laxmi Narayan Singh: ‘देश में 30-32 लाख मीट्रिक टन चीनी की खपत’ #panchayat #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T12:45:25+00:00

Dangal with Sahil Joshi: Ram Mandir के CEO पर सियासत क्यों? Congress के आरोपों पर BJP का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T12:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers