Responsive Scrollable Menu

छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत गैरकानूनी, HC ने यूपी सरकार पर ठोका 5 लाख का जुर्माना

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा आकृति चौधरी की NSA के तहत हिरासत को अवैध करार दिया है. कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है. यह फैसला छात्रों और कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है.

The post छात्रा आकृति चौधरी की NSA हिरासत गैरकानूनी, HC ने यूपी सरकार पर ठोका 5 लाख का जुर्माना appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

SBI PO Mains Admit Card 2026: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Mains Admit Card 2026: एसबीआई पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 2 सितंबर से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 12 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बैंक ने 2 सितंबर को मेन्स परीक्षा का कॉल लेटर ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 2 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

12 सितंबर को होगी मुख्य परीक्षा
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस चरण में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।

परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। इसलिए परीक्षा से पहले कॉल लेटर को अच्छी तरह पढ़ लेना जरूरी है।

एक दिन पहले देख लें परीक्षा केंद्र
उम्मीदवारों के लिए बेहतर रहेगा कि वे परीक्षा केंद्र का पता परीक्षा से एक दिन पहले ही देख लें। इससे परीक्षा वाले दिन सेंटर खोजने में होने वाली परेशानी और देरी से बचा जा सकता है। साथ ही उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार पर्याप्त समय लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

ऐसे डाउनलोड करें SBI PO Mains Admit Card 2026

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर SBI PO Mains 2026 Admit Card/Call Letter से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि भरें।
  • स्क्रीन पर मांगी गई कैप्चा या अन्य सुरक्षा जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन/सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी जांच लें।
  • कॉल लेटर डाउनलोड कर लें।
  • परीक्षा के दिन के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र जाने से पहले ये काम जरूर करें
उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले ही पढ़ लें। खासतौर पर परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय ध्यान से जांचें।

Continue reading on the app

  Sports

Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

दुबई में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार को महिला क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर इतिहास रच दिया। हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में उतरते ही मंधाना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मंधाना ने यह उपलब्धि अपने 303वें अंतरराष्ट्रीय पारी में हासिल की। उन्होंने मिताली राज के 10,868 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ा। इसके साथ ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 10,740 रन के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 रन और वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर 10,007 रन के साथ अगले स्थानों पर हैं।

गौरतलब है कि रिकॉर्ड बनाने के साथ मंधाना ने मुकाबले में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 64 गेंदों में 124 रन की तूफानी पारी खेली। आखिरी ओवर में रन आउट होने से पहले उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली। मंधाना की इस पारी के दम पर भारत ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

यह पारी मंधाना के अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां शतक भी रहा। इसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 17 शतक थे। मंधाना अब इस सूची में अकेले शीर्ष पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट भी 17 शतकों के साथ उनके करीब हैं, जबकि वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज के नाम 15 शतक हैं।

मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाली पारियों की संख्या 93 हो गई है। इस मामले में उन्होंने मिताली राज की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 93 ऐसी पारियां हैं।

छोटे प्रारूप में भी मंधाना का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। महिला ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके नाम 37 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 33 ऐसी पारियों के साथ इस सूची में उनके पीछे हैं।

बता दें कि हांगकांग के खिलाफ 124 रन की पारी महिला एशिया कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू के नाम था, जिन्होंने 2024 में डंबुला में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 119 रन बनाए थे।

मंधाना का 124 रन महिला ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का भी सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा वह महिला ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मंधाना का यह रिकॉर्ड उनके लगातार मजबूत होते करियर का हिस्सा है। वह महज 280 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाली महिला क्रिकेट की सबसे तेज बल्लेबाज भी बनी थीं। इतना ही नहीं, वह तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में अब स्मृति मंधाना 10,880 रन के साथ सबसे ऊपर हैं। उनके पीछे मिताली राज 10,868, सूजी बेट्स 10,740, चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 और स्टेफनी टेलर 10,007 रन के साथ मौजूद हैं। मंधाना की इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि विश्व क्रिकेट में उनकी लगातार बढ़ती विरासत को भी और मजबूत किया।
Thu, 03 Sep 2026 22:31:00 +0530

  Videos
See all

Manpuri CO Viral Video: मैनपुरी CO अशोक कुमार सिंह का Video Viral, Akhilesh Yadav ने कसा तंज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T17:08:34+00:00

गाड़ी हो गई बेकाबू लोगों की जान अटकी #shorts #jaipur #shortsvideo #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T17:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers