मिर्जापुर छानबे विधानसभा सीटः जनता को चाहिए ऐसा जनप्रतिनिधि, जो दर्शन देने वाला नहीं, काम करने वाला होना चाहिए
Mirzapur Chhanbe Assembly Seat Public Opinion: आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी माहौल अब बनता जा रहा है. इसी बीच चुनावी चर्चा करने लोकल 18 पहुंचा मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा सीट पर. यहां के एक मतदाता राजू मिश्रा ने बताया कि चिकित्सा सुविधा की बात छोड़ दीजिए, पीएचसी पर चिकित्सा अधिकारी तक ही नहीं आते है. सड़क की बात हो तो बारिश में सबसे ज्यादा समस्याएं यहां के लोगों को होती है. बारिश में कई लोगों का मकान गिर गया है. लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है. श्यामलाल ने कहा कि विधायक हमारी कैसी है? आज तक हम लोग देख नहीं सके. बदहाली में हम लोग जीवन जी रहे है.
मणिपुर में थमने वाली है जातीय नफरत? 3 साल बाद पहली बार इंफाल विधानसभा पहुंचे 2 कुकी विधायक
मणिपुर में भड़की भीषण जातीय हिंसा के तीन साल से अधिक समय बाद इंफाल विधानसभा से सुलह और शांति की ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई. कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन 'कुकी इनपी मणिपुर' के कड़े बहिष्कार फरमान को दरकिनार करते हुए दो कुकी विधायकों ने विधानसभा के सत्र में हिस्सा लिया. कांगपोकपी जिले की सैकुल सीट से केपीए विधायक किमनेओ हाओकिप हांगशिंग और सैतु से निर्दलीय विधायक हाओखोलेट किपगेन सदन की सीधी कार्यवाही में शामिल हुए, जबकि उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ऑनलाइन जुड़ीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





