Responsive Scrollable Menu

गौतम गंभीर की होगी छुट्टी, टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, एशियन गेम्स में भारत को दिला सकते हैं गोल्ड

VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. इस खबर ने सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. इस खबर की मानें तो, भारत के पूर्व क्रिकेटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच बन सकते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या उनके पसंदीदा कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच के पद से छुट्टी हो जाएगी.

तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है. क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वीवीएस लक्ष्मण को सिर्फ एशियाई खेल 2026 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाने वाले हैं. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम लक्ष्मण की कोचिंग में खेलती हुई नजर आ सकती है. वहीं भारत अपनी बी टीम एशियन गेम्स में भेजने की तैयारी कर रहा हैं. ऐसे में लक्ष्मण जिम्बाब्वे के तरह उस टीम को भी लीड़ करेंगे. 

वीवीएस लक्ष्मण दिलाएंगे भारत को गोल्ड मेडल

ये भी पढ़ें : 'ये हमेशा से मेरे खून में है...' तिलक वर्मा का बयान क्यों हुआ वायरल, जानिए ऐसा क्या कह दिया जो लोग हो गए पागल

Continue reading on the app

Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ ने मचाया तांडब, तब एक सीटी से बची सैकड़ों जिंदगियां

Ground Report: नेपाल में अचानक आई बाढ़ की घटना को आज नौवां दिन है. बचाव दल आज भी मलबे में दबी जिंदगियों की तलाश कर रहे हैं. इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1200 के पास हो गई है. लेकिन अभी भी 4000 से ज्यादा लोग लापता हैं. जिनके लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है. नेपाल में जब बाढ़ तांडव मचा रही थी तक एक सीटी की आवाज ने हजारों जिंदगियों को बचा लिया.

एक सीटी ने बचाई हजारों लोगों की जान

दरअसल, जब नेपाल में कुदरत का कहर टूट रहा था और विनाशकारी बाढ़ तांडव मचाने में लगी थी तो सीटी लोगों को अलर्ट करने का माध्यम बन गई. पहाड़ों के बीच सीटी की आवाज इतनी तेजी से गूंजने लगी कि लोग सब कुछ छोड़कर ऊंचाई की तरफ भागने लगे. आज हम उस स्कूल के ग्राउंड जीरो से भी आपको एक रिपोर्ट दिखाएंगे जो मलबे में बदल चुका है.

एक शिक्षक की वजह से बच्चों को मिला जीवनदान

लेकिन गनीमत रही कि समय रहते एक शिक्षक की वजह से स्कूल के बच्चों की जान बच गई. आज तबाही की कहानी उन्हीं नन्हे बच्चों की जुबानी जो जल प्रलय से चंद मिनट पहले ही अलर्ट मिलने पर ऊंची पहाड़ी पर चले गए और उनकी जान बच गई. ये घटना कुछ वैसे ही है जैसे कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट...

ये भी पढ़ें: Ground Report: नेपाल की वो दीवार, जिसे देख निकल आएंगे आंसू

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने...

US Open 2026 में एक चिड़िया ने कोर्ट पर ड्रामा कर दिया। डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीत गए थे, लेकिन अंपायर ने मैच को रोक दिया, क्योंकि जब विनिंग शॉट मेदवेदेव ने खेला तो चिड़िया नेट से उड़ गई थी।  Thu, 03 Sep 2026 13:46:42 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on Nepal Flash Flood LIVE: नेपाल तबाही का सच? | Bihar | China | Death Toll | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:11:31+00:00

Brahmashtra | Pakistan Temple Attacked | PAK में हिंदुओं के खिलाफ ‘नफरती गुट’... एक और सबूत! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers