'दुनिया जल्द ही देखेगी...', ईरान ने अमेरिका के खिलाफ बनाई नई रणनीति, रेजाई ने ट्रंप को दी धमकी
Us-Iran War: ईरान अमेरिका के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 6 महीने से चल रहे संघर्ष के बीच अब ईरान ने अमेरिका को नई रणनीति अपनाने की चेतावनी दी है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि हालिया तनाव बढ़ने के बाद उनका देश अब अपनी रणनीति में बदलाव करेगा.
रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जल्द ही दुनिया ईरान की नई रणनीति देखेगी. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध के मैदान, कूटनीति और आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करने के लिए नई रणनीति अपनाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की यह रणनीति अमेरिका की मौजूदा स्थिति को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.
با این دست و پا زدنها، نه تنها از قعر جهنمی که برای خود ساختهاید بیرون نخواهید آمد، بلکه به زودی خواهید دید راهبرد جدید ایران در میدان جنگ، دیپلماسی و مقابله با محاصره اقتصادی، بنیانتان را درهم خواهد شکست.
— محسن رضایی (@ir_rezaee) September 2, 2026
नए हमलों के बाद दी धमकी
ईरान की यह चेतावनी मीडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के नए हमलों के बाद आई है. दोनों देशों के बीच कई हफ्तों में यह सबसे बड़ी और गंभीर झड़प बताई जा रही है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, उसके बलों ने जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, बहरीन और इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान के मुताबिक, ये हमले अमेरिका की ओर से किए गए सैन्य अभियानों के जवाब में किए गए. ईरान का दावा है कि अमेरिकी हमलों में 18 लोगों की मौत हुई थी.
यह भी पढ़ें: ट्रंप फिर करेंगे रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते की कोशिश, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए पुतिन के साथ बैठक के संकेत
शादी में हमले पर बिफरा ईरान
ईरान ने दक्षिणी शहर सिरिक में एक शादी समारोह पर हुए हमले को लेकर अमेरिका पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने X पर कहा कि अमेरिका ने अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश में शादी समारोह को निशाना बनाया. ईरानी रेड क्रिसेंट के मुताबिक, इस हमले में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए. ईरानी सरकार से जुड़े एक अकाउंट ने हमले के बाद की तस्वीरें और वीडियो जारी किए, जिनमें शादी स्थल पर भारी तबाही दिखाई गई.
ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने भी हमले की निंदा की. उन्होंने X पर अमेरिका को "शैतान" बताते हुए कहा कि जो ताकत शैतान की तरह काम करती है, उसी तरह लक्ष्य चुनती है और लोगों की हत्या करती है, उसे शैतान ही कहा जाएगा. वहीं, अमेरिकी सेना ने शादी समारोह पर हुए हमले पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना कभी नागरिकों को निशाना नहीं बनाती.
यह भी पढ़ें: अब होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदल जाएगा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया नए नाम का सुझाव
Box Office Collection: 'टॉक्सिक' से आगे निकली 'हनुमान अंश', बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल, जानें कलेक्शन
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिन कई फिल्में धमाल मचा रही है. लेकिन जो फिल्म अचानक लोगों के दिल में बस गई वो हैं नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh). शुरुआती दो हफ्तों में तो ये कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन तीसरे हफते से इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी की टॉक्सिक (Toxic) जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया. तो चलिए जानते हैं 2 सितंबर को सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया.
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले काफी ज्यादा बज बना हुआ था और फैंस इसे देखने के लिए एक्साइटेड थे. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म की कहानी लोगों को निराश कर गई और हर दिन फिल्म की कमाई गिरते चले गई. एक हफ्ते में ये फिल्म सिंगल डिजिट में आ गई. वहीं बुधवार को तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 8वें दिन (Toxic Box Office Collection Day 8) महज 3.78 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 278.69 करोड़ रुपये हो गया है.
रवि तेजा की 'इरुमुडी' की कमाई
सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों में रवि तेजा की 'इरुमुडी' (Irumudi) भी शामिल है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं ये अच्छी खासी कमाई कर रही हैं. फिल्म की कमाई में दूसरे मंगलवार मंदी देखी गई थी. इसने 5.90 करोड़ कमाए थे. वहीं, 13वें दिन (Irumudi Box Office Collection Day 13) यानी दूसरे बुधवार को इसने 4.10 करोड़ की नेट कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस फिल्म का 13 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 146.15 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 169.80 करोड़ पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- 'Drishyam 3', 'Ramayana' से शाहरुख खान की 'King' तक, 2026 के आखिरी महीनों में रिलीज होंगी ये फिल्में
‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' जहां सिनेमाघरों से बाहर निकलने के कागर में पहुंच गई थी, वहीं तीसरे हफ्ते के बाद इसने तहलका ही मचा दिया. ‘हनुमान अंश’ ने चौथे बुधवार यानी 27वें दिन अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27) 7.25 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 2कुल नेट कलेक्शन 61.38 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
'आवारापन 2' ने 20वें दिन का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा मुनाफा कमा लिया है. हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है और ये लाखों में सिमट गई है. सैकनिल्क कीरिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें (Awarapan 2 Box Office Collection Day 20) दिन 45 लाख रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 20 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 178.03 करोड़ रुपये पहुंच गया.
विश्वनाथ एंड सन्स' ने कितनी कमाई की
सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने भी सिनेमाघरों में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. हालांकि अब रिलीज के 20 दिन बाद इसकी कमाई में मंदी देखी जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन (Vishwanath & Sons Box Office Collection Day 20) 59 लाख रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 118.09 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 136.74 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, यश की 'टॉक्सिक' का हुआ ऐसा हाल, जानें कमाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






