Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी:प्राइवेट एयरलाइन जॉइन की; 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे, फिर रिहा हुए

इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अभिनंदन अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। यहां वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह उनके करियर की नई पारी है। अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 गिराने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस दौरान उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके यानी PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था। खबर में आगे अभिनंदन पाकिस्तान कैसे पहुंचे और वहां से कैसे भारत लौटे, इससे पहले पढ़ें भास्कर नॉलेजः सवालः एयरफोर्स से रिटायर पायलट एयरलाइन में कैसे काम कर सकते हैं? जवाबः एयरफोर्स से रिटायर पायलट सिविल एविएशन में जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें DGCA के नियमों के मुताबिक सिविल पायलट लाइसेंस, जरूरी ट्रेनिंग और मेडिकल फिटनेस की शर्तें पूरी करनी होती हैं। सैन्य उड़ान का अनुभव इसमें काम आता है। सवालः क्या एयरफोर्स का पायलट सीधे एयरबस या बोइंग उड़ा सकता है? जवाबः नहीं। एयरबस, बोइंग या किसी खास विमान को उड़ाने के लिए उसकी टाइप रेटिंग और जरूरी ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। सैन्य उड़ान अनुभव को DGCA के नियमों के तहत सिविल लाइसेंसिंग में मान्यता मिल सकती है। सवालः एयरलाइन पायलट कितनी उम्र तक उड़ान भर सकता है? जवाबः भारत में कमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट में पायलट की अधिकतम उम्र 65 साल है। 60 से 65 साल की उम्र में मल्टी-क्रू ऑपरेशन की शर्त लागू होती है और साथ उड़ने वाला दूसरा पायलट 60 साल से कम उम्र का होना चाहिए। 65 साल के बाद कमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट में पायलट के तौर पर उड़ान नहीं भर सकते। सवालः एयरलाइन में नौकरी के लिए और क्या जरूरी है? जवाबः पायलट को जरूरी लाइसेंस और मेडिकल फिटनेस बनाए रखनी होती है। जिस विमान को उड़ाना है, उसकी संबंधित योग्यता भी जरूरी है। इसके अलावा एयरलाइन अपनी भर्ती और सेवा से जुड़ी अलग शर्तें तय कर सकती है। पुलवामा हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमान LoC की ओर बढ़ा। उस समय अभिनंदन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर MiG-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे। वह ऑपरेशनल रेडीनेस ड्यूटी पर थे। पाकिस्तानी विमानों का पता चलने के करीब पांच मिनट बाद अभिनंदन को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया। आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र के मुताबिक, उन्होंने पीछे हट रहे एक दुश्मन विमान का पीछा किया और हवाई लड़ाई में उसे मार गिराया। MiG-21 पर हमले के बाद पैराशूट से पाकिस्तान में उतरे अभिनंदन हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी विमान ने कई बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल अभिनंदन के विमान से टकराई। विमान को नुकसान पहुंचने के बाद अभिनंदन ने इजेक्ट किया। वह पैराशूट से पाकिस्तान के इलाके में उतरे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। हालांकि, 1 मार्च 2019 को अभिनंदन पाकिस्तान से सुरक्षित भारत लौट आए थे। बहादुरी के लिए अभिनंदन को वीर चक्र मिला इस कार्रवाई के लिए अभिनंदन को 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित प्रशस्ति-पत्र के मुताबिक, अभिनंदन ने पाकिस्तानी विमानों की संख्या और तकनीकी बढ़त के बावजूद उनका साहस के साथ मुकाबला किया। उनके आक्रामक रवैये से दुश्मन के विमानों की रणनीति गड़बड़ा गई। गोवा और हैदराबाद में FLY91 एयरलाइन का बेस FLY91 एक क्षेत्रीय एयरलाइन है, जिसने मार्च 2024 में कॉमर्शियल उड़ानें शुरू की थीं। इसका फोकस छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है। एयरलाइन के बेड़े में फिलहाल 6 ATR 72-600 विमान हैं। ये टर्बोप्रॉप विमान कम दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और इनमें करीब 70 यात्री बैठ सकते हैं। FLY91 के दो प्रमुख बेस गोवा और हैदराबाद में हैं। एयरलाइन इन्हीं केंद्रों से अलग-अलग क्षेत्रीय शहरों के बीच उड़ानों का संचालन करती है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… S-400 से डरकर बॉर्डर के पास नहीं आए पाकिस्तानी जेट:पूर्व वायुसेना अधिकारी का दावा- स्लीपर सेल से डिफेंस सिस्टम की लोकेशन की जासूसी कराई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम की लोकेशन का पता लगाने के लिए पाकिस्तान ने भारत में छिपे स्लीपर सेल की मदद से जासूसी अभियान चलाया था। पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तान ने इसके लिए भारत में सक्रिय स्लीपर सेल और जासूसी नेटवर्क समेत हर संभव तरीका इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दिल्ली में थार का कहर, कैंट इलाके में बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

Delhi Thar Rampage: राजधानी दिल्ली में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कैंट इलाके में थार ने बाइक को टक्कर मार दी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने थार चालक को पकड़ लिया और उसे गाड़ी समेत पुलिस के हवाले कर दिया.

दिल्ली कैंट इलाके में बीती देर शाम तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे की वजह पता लगाने के लिए घटनास्थल के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

यह ब्रेकिंग स्टोरी है, खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की DC के मालिक से हुई तीखी नोक-झोंक! KKR में जाने की खबर के बीच सनसनीखेज दावा

तीन साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स में रहने के बाद केएल राहुल IPL 2025 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए थे. इस फ्रेंचाइजी के साथ वो लगातार 2 सीजन से हैं. Fri, 04 Sep 2026 00:44:48 +0530

  Videos
See all

Is the AI backlash actually a Chinese psy-op? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T21:00:21+00:00

Fatehpur Crime News: ससुराल में दामाद का खूनी खेल, 5 पर बांके से हमला; आरोपी की मौत | UP Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T21:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers