Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी मेें उफाल; बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हरे निशान में हुई. इस दौरान सेंसेक्स 154.60 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,724.95 और निफ्टी 83.50 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.95 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग और वित्तीय शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप गेनर्स थे. इसके बाद निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी कमोडिटीज में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था.
इन शेयरों में आज भी दिखी गिरावट
वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी कंजप्शन लाल निशान में थे. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,165 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 168 अंक या 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,981 पर था.
सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इटरनल, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और ट्रेंट गेनर्स थे. दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडिगो, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाइटन, आईटीसी, एचयूएल और एशियन पेंट्स लूजर्स थे.
ग्रीन जोन में खुले एशियाई बाजार
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, जकार्ता और सोल हरे निशान में थे. केवल हांगकांग लाल निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें डाओ जोन्स 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ.
अमेरिका में बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट
के जानकारों ने कहा कि अमेरिका में बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट से भारत के साथ वैश्विक बाजारों के लिए सकारात्मक माहौल बना है. एफसीएनआर (बी) जमा में रिकॉर्ड 136 अरब डॉलर का निवेश आने के डॉलर के मुकाबले रुपए को सपोर्ट मिलेगा और विदेशी निवेशकों का भारत में विश्वास बढ़ेगा. बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की 9,500 करोड़ रुपए की खरीदारी से भी इसकी पुष्टि होती है.
स्रोत- आईएएनएस
TMC दफ्तर में सुबह 4:30 बजे तोड़फोड़ का आरोप:अभिषेक बोले- BJP के लोग हथियारों के साथ घुसे; निगम ने इसी ऑफिस से साइनबोर्ड हटाया था
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे BJP के लोगों ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके पार्टी ऑफिस में हमला किया। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि हथियारों के साथ आए हमलावरों ने कर्मचारियों से मारपीट की, फोन छीने, फर्नीचर तोड़ा, दफ्तर में सामान बिखेर दिया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। अभिषेक के मुताबिक, TMC कर्मचारियों और वकीलों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी ऑफिस को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। कोलकाता नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में इमारत से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस लिखा साइनबोर्ड हटाया था। इसके बाद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओब्रायन समेत कई TMC नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अभिषेक ने हमलावरों को गिरफ्तारी करने की मांग की अभिषेक बनर्जी ने कहा इस हिंसा की योजना किसने बनाई और किसके निर्देश पर इसे अंजाम दिया, यह पता लगाया जाना चाहिए। और बार-बार सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने हमलावरों को गिरफ्तार करने और जवाबदेही तय करने की मांग की। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी मामले में कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट से भी घटना का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा- अगर लोग सुबह 4:30 बजे हथियारों के साथ किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुस सकते हैं, लोगों पर हमला कर सकते हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि पुलिस मौजूद नहीं है, तो पश्चिम बंगाल में कानून का राज आखिर बचा क्या है? अभिषेक बोले- CM शुभेंदु को इस्तीफा दे देना चाहिए अभिषेक ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि TMC के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़फोड़ और डराने-धमकाने के जरिए ऐसा ही व्यवहार किया जाना है, तो मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





