Responsive Scrollable Menu

TMC नेताओं को पुलिस समन पर Mahua Moitra का तंज, बताया ‘प्यार भरा बुलावा’

कोलकाता, दो सितंबर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में ‘‘अवैध’’ होर्डिंग को लेकर हुई झड़प के सिलसिले में तृणमूल नेताओं को जारी पुलिस के समन को ‘‘प्यार भरे बुलावे’’ करार देते हुए पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार पर तंज कसा। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल में यह समझने की राजनीतिक सूझबूझ नहीं है कि इस तरह की कार्रवाई का क्या असर पड़ता है। होर्डिंग सड़क की ओर इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लोहे के ढांचे पर तृणमूल के चिह्न वाला लगाया गया था।

27 अगस्त को पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों के साथ झड़प के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मियों ने भीतर प्रवेश किया और होर्डिंग को हटा दिया। मोइत्रा ने कहा कि पार्टी नेता जब भी पुलिस द्वारा बुलाए जाएंगे, वे पेश होंगे, लेकिन दावा किया कि बार-बार पूछताछ से जनता का ध्यान केवल भाजपा की कार्रवाई की ओर जा रहा है। मोइत्रा ने कहा, ‘‘जहां तक कैमक स्ट्रीट का सवाल है, ये पुलिस के समन प्यार भरे बुलावे हैं।

जब भी वे हमें इतने प्यार से बुलाएंगे, हम जाएंगे। वे हमसे बहुत प्यार करते हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब झड़प के दौरान पार्टी कार्यालय में मौजूद तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन बुधवार को मामले के सिलसिले में शेक्सपीयर सरणी थाने में पेश हुए। अभिषेक बनर्जी मंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए थे और उनसे कई घंटे पूछताछ की गई थी।

पुलिस के अनुसार, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी को घटना के संबंध में दर्ज दो प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है। ओ’ब्रायन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर समेत अन्य लोगों के नाम भी मामलों में हैं। ओ’ब्रायन ने पहले समन और निर्धारित पेशी के बीच कम समय होने का हवाला देते हुए और समय मांगा था।

उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया और उन्हें बुधवार को पेश होने का निर्देश दिया गया। मोइत्रा ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास करते हुए कहा कि तृणमूल के किसी भी नेता को जारी प्रत्येक समन पर जनता की नजर है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हमें बुलाया जाएगा, हम जाएंगे, लेकिन लोग सब कुछ देख रहे हैं।

और अंततः यह भाजपा के खिलाफ जाता है।’’ प्रशासन की कथित अति-सक्रियता को रेखांकित करने के उद्देश्य से मोइत्रा ने नदिया में अपनी पूछताछ को याद किया और दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें जिस स्थिति में बैठाया गया था, उसके लिए उनसे माफी मांगी थी। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी ने उनसे कहा था कि पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को निर्देश दिया था कि उन्हें वातानुकूलित कमरे में न बैठाया जाए, बल्कि सामान्य कमरे में बैठाया जाए और केवल पानी दिया जाए। मोइत्रा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें बेहद अफसोस है।

मैंने कहा, ‘कोई बात नहीं। मैं चाय पीती ही नहीं।’ वे इस स्तर पर काम कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay विधानसभा में Madras High Court की भाषा के लिए प्रस्ताव लाएंगे

चेन्नई, तीन सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें केंद्र से तमिल को मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में कहा गया है कि तमिल दुनिया की प्राचीन भाषाओं में से एक है और इसकी व्याकरण तथा साहित्यिक विरासत कई हजार वर्ष पुरानी है।

प्रस्ताव में केंद्र से उच्च न्यायालय की कार्यवाही में तमिल के इस्तेमाल की अनुमति देने का आग्रह किया जाएगा। विधानसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य सरकार के प्रस्ताव में ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की जाएगी, जिसके तहत उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सभी फैसले, डिक्री और न्यायिक आदेश तमिल में भी उपलब्ध कराए जाएं।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 कप्तान, एक के नाम 8000 से ज्यादा रन, दो दशक से अटूट है महारिकॉर्ड

5 captains most runs in ODI: वनडे क्रिकेट में कप्तानी का दबाव अक्सर दिग्गजों का खेल बिगाड़ देता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस चुनौती को ही अपनी ताकत बना लिया. रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, स्टीफन फ्लेमिंग, अर्जुन रणतुंगा और विराट कोहली जैसे महान कप्तानों ने न केवल अपनी टीमों का नेतृत्व किया, बल्कि कप्तानी के दौरान बल्ले से रनों का अंबार भी लगाया. पोंटिंग की स्थिरता से लेकर धोनी की फिनिशिंग और कोहली की आक्रामकता तक, वनडे क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए. Sat, 5 Sep 2026 17:34:15 +0530

  Videos
See all

UP- Bihar Flood News LIVE : यूपी, बिहार मुसीबत विकराल ! | Nepal | Ganga River | Gandak | Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:42:46+00:00

Srinagar Dal Lake News: डल झील में अचानक बदला मौसम, लहरों के बीच फंसे सैलानी को SDRF ने बचाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T12:43:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers