Responsive Scrollable Menu

Mirzapur The Movie: फिर भौकाल काटेंगे मुन्ना भैया-गुड्डू पंडित, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का एडवांस बुकिंग में तूफान, बिके इतने लाख टिकट

Mirzapur The Movie: इस वक्त जिन बड़ी फिल्मों का फैन्स को इंतजार है, उसमें 'मिर्जापुर: द मूवी' भी शामिल है. गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया फिर से धमाल मचाते दिखेंगे. जानिए एडवांस बुकिंग में कितने कमाए?

Continue reading on the app

Pushkar Singh Dhami ने Flying Car स्टार्टअप के लिए सरकारी सहायता के दिए निर्देश

देहरादून, दो सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अधिकारियों को ‘फ्लाइंग कार’ बनाने वाले अल्मोड़ा के युवा नवोन्मेषक रवि टम्टा के स्टार्टअप को आवश्यक सरकारी सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धामी ने ये निर्देश मुख्यमंत्री आवास में टम्टा के साथ मुलाकात के दौरान दिए। टम्टा ने मुलाकात में मुख्यमंत्री को अपने तकनीकी नवाचार, उसकी प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने टम्टा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए मौके पर ही सचिव (उद्योग) को निर्देश दिए कि टम्टा के स्टार्टअप को नियमानुसार आवश्यक सरकारी सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के तकनीकी प्रयोगों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

हमारे युवा नए विचारों और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार उनके नवाचार को केवल प्रोत्साहित ही नहीं करेगी, बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव सहयोग भी प्रदान करेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर तकनीक और नवाचार का है और उत्तराखंड के युवा भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयरोस्पेस और अन्य आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धामी ने कहा कि ऐसे नवाचार न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'रुतुराज से आगे बढ़ो, सैमसन को दो कमान', चेन्नई सुपर किंग्स को पूर्व बल्लेबाज की नसीहत

Chennai super kings Captain IPL 2027: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सदागोप्पन रमेश ने आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से कप्तान बदलने की मांग की है. उनका कहना है कि फ्रेंचाइजी कई बदलाव की ओर देख रही है. ऐसे में उन्हें कप्तान पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए. रमेश ने कहा कि संजू सैमसन इस भूमिका लिए परफेक्ट नजर आते हैं और उन्हें कप्तानी का अनुभव भी है. इस पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि अगर रुतुराज कप्तानी से हटाए जाते हैं तो उससे उनका ही फायदा होगा. उनके खेल में निखार आएगा. Sat, 5 Sep 2026 14:31:51 +0530

  Videos
See all

Swatantra Bharadwaj | बड़ा 'कबूलनामा'.. यूपी टू दिल्ली थाने में 'हंगामा'! | Ground Report | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T09:39:19+00:00

Maharashtra Dahi Handi: ठाणे में दही हांडी महोत्सव पर धूम | Thane | CM Devendraf Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T09:33:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers