Responsive Scrollable Menu

IIT Bombay की प्रोफेसर मैम ने थामी स्टेज, 'नैनो वाले ने' गाने पर किया मनमोहक डांस, छात्रों ने जमकर दिया साथ!

IIT Bombay की केमिस्ट्री प्रोफेसर रुचि आनंद ने कॉलेज के कार्यक्रम में 'नैनो वाले ने' गाने पर डांस किया. उनका डांस देखकर छात्रों ने खूब तालियां बजाईं और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Continue reading on the app

Upcoming Cars: मारुति बलेनो से ग्रैंड विटारा तक, 5 गाड़ियों को मिलेगा फेसलिफ्ट, जानें डिटेल

Upcoming Cars: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में कई लोकप्रिय मॉडल बेचती है। अब मारुति सुजुकी अपने मौजूदा मॉडल लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले समय में बलेनो, फ्रॉन्क्स, अर्टिगा, इनविक्टो और ग्रैंड विटारा समेत पांच गाड़ियों को फेसलिफ्ट अपडेट दे सकती है। इन गाड़ियों में डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स और तकनीक में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन पांचों मॉडल में क्या खास मिलने की उम्मीद है।

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर में पेश कर सकती है। अपडेटेड मॉडल के बाहरी डिजाइन में मामूली बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स, नया बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील शामिल हो सकते हैं।

केबिन में भी कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सीट वेंटिलेशन और लेवल-1 एडीएएस जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

हालांकि, इंजन को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। कंपनी मौजूदा 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को जारी रख सकती है या फिर स्विफ्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले नए तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को शामिल कर सकती है।

मारुति फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट
मारुति फ्रॉन्क्स को भी इस साल फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है। अपडेटेड फ्रॉन्क्स में बाहरी डिजाइन के साथ इंटीरियर और फीचर्स में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सीट वेंटिलेशन और लेवल-1 एडीएएस जैसे फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है।

मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट
मारुति अर्टिगा कंपनी की सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है और अब इसे भी फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है। नई अर्टिगा के बाहरी हिस्से में कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं, जबकि केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है।

अपडेटेड मॉडल में 360-डिग्री कैमरा और बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन समेत कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इसके इंजन और ट्रांसमिशन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प जारी रह सकते हैं।

मारुति इनविक्टो
मारुति इनविक्टो को भी आने वाले समय में अपडेट किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस मॉडल में किस तरह के बदलाव किए जाएंगे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

संभावना है कि कंपनी इनविक्टो फेसलिफ्ट में कुछ नए फीचर्स और अपडेटेड उपकरण शामिल कर सकती है। यह भी देखना होगा कि कंपनी इसमें केवल कॉस्मेटिक बदलाव करती है या ज्यादा फीचर्स के साथ इसका अपडेटेड वर्जन पेश करती है।

मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी की मिड-साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा को भी इस साल के अंत तक फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नई ग्रैंड विटारा में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील और संशोधित टेल लैंप दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, केबिन में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

हालांकि, पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। एसयूवी में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

ICC ने भारत को सौंपी Women's Champions Trophy 2027 की मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर बुधवार को इसे भारत में आयोजित करने को फैसला किया। छह टीम का यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। श्रीलंका में क्रिकेट से जुड़े प्रशासनिक विवादों के कारण उससे मेजबानी वापस ले ली गई।

आईसीसी बोर्ड ने बुधवार को भारत को नया मेजबान चुना। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन अब इसे भारत में आयोजित किया जाएगा क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी की जुलाई में हुई वार्षिक बैठक में बताए गए जरूरी सुधारों को अभी पूरा कर रहा है। ’’ बयान में कहा गया, ‘‘आईसीसी ने नए मेजबान के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार किया।

इसे भी पढ़ें: ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी

तय नियमों और मानकों के आधार पर आईसीसी ने भारत को श्रीलंका की जगह नया मेजबान बनाने की सिफारिश की। आईसीसी बोर्ड ने दो सितंबर को इस फैसले को मंजूरी दे दी। ’’ टूर्नामेंट के मैच मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में दुनिया की छह प्रमुख महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका हिस्सा लेंगी। इन टीम का चयन छह जुलाई की आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर किया गया है। सभी छह टीम पहले राउंड-रॉबिन लीग में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

इसे भी पढ़ें: Disha Salian केस में CBI जांच के आदेश, Ram Mandir Trust को मिला पहला CEO

इसके बाद शीर्ष दो टीम 28 फरवरी को फाइनल खेलेंगी। पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी 50 ओवर के प्रारूप में खेली जाती है। भारत ने पिछले साल महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भी की थी और भारतीय महिला टीम ने पहली बार यह खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें: भारत में होगा ICC Women's Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘‘आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक नए और रोमांचक दौर की शुरुआत होगी। यह इस टूर्नामेंट का पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें दुनिया की बेहतरीन टीम एक बड़े और कड़े मुकाबले में हिस्सा लेंगी। इससे इन टीम को अपनी रैंकिंग बेहतर करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हर साल एक बड़ा आईसीसी महिला टूर्नामेंट आयोजित होगा। इससे महिला क्रिकेट को और बढ़ावा देने, प्रतियोगिताओं में निरंतरता लाने और दुनिया भर की महिला खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को और मजबूत बनाने का अच्छा मौका मिलेगा।

Thu, 03 Sep 2026 10:13:43 +0530

  Videos
See all

Mathura Shri Krishna Janmashtami: कान्हा के स्वागत को सजी मथुरा नगरी | Janmotsav | Festival | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T05:10:28+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल में क्या फिर आएगा 'जलप्रलय'? | Rescue | Koshi River Flood | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T04:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers