Responsive Scrollable Menu

KBC Quiz: मैरी क्यूरी से लेकर मिल्खा सिंह तक, जानें कौन बनेगा करोड़पति के इन सवालों के सही जवाब

KBC Quiz Questions: क्या आप भी केबीसी की हॉट सीट पर बैठना चाहते हैं! इतिहास, विज्ञान, खेल और सिनेमा से जुड़े इन सवालों में कितने सही जवाब दे पाएंगे? बिना लाइफलाइन खुद को आजमाएं।

Continue reading on the app

'Drishyam 3', 'Ramayana' से शाहरुख खान की 'King' तक, 2026 के आखिरी महीनों में रिलीज होंगी ये फिल्में

2026 Upcoming Movies: साल 2026 के पहले छह महीनें दर्शकों के लिए काफी शानदार रहे. धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar), धमाल 4 (Dhamaal 4) और स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे (Spider Man) जैसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया.  लेकिन अब साल का दूसरा हाफ और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. आने वाले आखिरी महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो 2026 के अंत तक बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली हैं.

1. दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam the Conclusion)

इस लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम की. ये फिल्म अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है और दृश्यम: द कन्क्लूजन यानि Drishyam 3 में एक बार फिर विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी आगे बढ़ेगी. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी पुराने किरदार में नजर आएंगे, जबकि जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री कहानी को और दिलचस्प बनाने वाली है. हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

2. रामायण (Ramayana)

नितेश तिवारी के निदेर्शन में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण भी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने तो फैंस को क्रेजी ही कर दिया है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को करीब 2000 करोड़ में बनाया गया है और इसकी सबसे खास बात ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर का साथ आना भी है. रामायण पार्ट 1 को सिनेमाघरों में 6 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट अगले साल आएगा.

3. फौजी (Fauji)


प्रभास (Prabhas) की मचअवेटेड फिल्म फौजी भी इस साल चर्चा में बनी हुई है. हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आजादी से पहले के दौर की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में एक सैनिक के संघर्ष, बलिदान और जंग के कठिन हालातों को बड़े पैमाने पर पेश किया जाएगा. प्रभास के साथ इमान इस्माइल और अनुपम खेर भी अहम रोल में नजर आएंगे. शानदार विजुअल्स और बड़े स्केल की वजह से ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है. फौजी 3 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'जौहर' विवाद पर स्‍वारा भास्‍कर के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'Harry Potter' सीरीज का ट्रेलर रिलीज

4. Avengers: Doomsday

साल की मचअवेटेड फिल्म में हॉलीवुड फिल्म भी शामिल है. इसमें मार्वल फैंस के लिए साल के आखिरी में सबसे बड़ा सरप्राइज Avengers: Doomsday होने वाली है. इस फिल्म में पहली बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में दिखाई देंगे. कहानी मल्टीवर्स की दुनिया में सेट होगी, जहां अलग-अलग यूनिवर्स की टक्कर एक बड़े खतरे से होगी. रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बन रही ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और बड़े पैमाने की कहानी के लिए चर्चा में है. फिल्म सा18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

5. किंग (King)

वहीं, साल 2026 का अंत बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ होगा. एक्टर की मचअवेटेड फिल्म किंग इस साल रिलीज होगी.  इस फिल्म में शाहरुख  एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड असैसिन के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी. टाइटल अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है और ये  24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढे़ं- क्या सिस्टम से उठ चुका है भरोसा? मेघना गुलज़ार की 'दायरा' के वो 5 सीन जिन्होंने हिला दी न्याय की नींव

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिताली राज का विश्व कीर्तिमान स्वाहा, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की बनीं 'क्वीन'

Smriti Mandhana world records: भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. बाएं हाथ की ओपनर ने दिग्गज मिताली राज का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त किया. मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गई हैं. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप में 64 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली.यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक है. Thu, 3 Sep 2026 21:47:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : सरकारी हिन्दू कर्मचारियों को धमकी ! #newskipathshala #jammukashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:16:04+00:00

Sahil Joshi | कांग्रेस पर भड़के BJP प्रवक्ता #shorts #shortsvideo #dangal #ytshorts #rammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T16:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers