Responsive Scrollable Menu

भारत पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट् डी वेवर, आज PM मोदी के साथ करेंगे बैठक

Belgian PM Bart De Wever: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 2 से 4 सितंबर तक भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं. इस यात्रा का मकसद भारत और बेल्जियम के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है. इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनके भारत पहुंचने की जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत और कई क्षेत्रों में फैली साझेदारी को और आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. बेल्जियम के प्रधानमंत्री का भारत पहुंचने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वागत किया. 

भारत में आपका स्वागत है... 

विदेश मंत्रालय के पोस्ट में लिखा कि भारत में आपका स्वागत है! आधिकारिक दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया. यह दौरा भारत- बेल्जियम की घनिष्ठ और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है. 

पद संभालने के बाद पहली बार पहुंचे भारत

बता दें कि डी वेवर ने फरवरी 2025 में बेल्जियम के प्रधानमंत्री के रूप पद संभाला था. इसके बाद वह पहली बार भारत की यात्रा कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा दो दशकों में किसी बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत की पहली यात्रा भी है. उनके साथ बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन और अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें बेल्जियम के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. 

आज पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

भारत दौरे के दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर 3 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच भारत-बेल्जियम संबंधों से जुड़े सभी अहम मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. डी वेवर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के एक व्यापारिक कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे. नई दिल्ली में कार्यक्रम खत्म करने के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री 4 सितंबर को मुंबई जाएंगे. यहां वह हीरा उद्योग, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
 

Continue reading on the app

बैंक मैनेजर ने उड़ाया मजाक, टूटा आशियाने का सपना, आखिर किस एक फोन कॉल ने उड़ाईं अनुपमा की नींदें?

Anupama Written Update 3 Septmber: शाह परिवार में प्रेम और राही की वापसी के साथ ही रक्षा बंधन का जश्न तो धमाकेदार रहा, लेकिन अब अनुपमा की जिंदगी में एक नया ड्रामा शुरू होने वाला है. अपने सपनों का घर बनाने का सपना देख रही अनुपमा को लोन रिजेक्ट होने का तगड़ा झटका लगने वाला है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: हैरतअंगेज तरीके से रन आउट हुआ ये बल्लेबाज, प्रैक्टिस करना पड़ा भारी

नूरवीर सिंह के साथ शेर ए पंजाब टी20 टूर्नामेंट मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. ये खिलाड़ी शैडो प्रैक्टिस करते हुए रन आउट हो गया. Thu, 03 Sep 2026 17:52:10 +0530

  Videos
See all

Dangal with Sahil Joshi: Ram Mandir के CEO पर सियासत क्यों? Congress के आरोपों पर BJP का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T12:45:06+00:00

'क्या राहुल गांधी कह सकते हैं कुरान गलत है' ? #shorts #rahulgandhi #aniruddhacharyaji #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T12:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers