Aaj Ka Mausam: यूपी, राजस्थान समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. दरअसल, मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को देश के कम से कम 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. जिससे कई स्थानों पर हालात खराब होने का अनुमान है. वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग की मानें तो 3 सितंबर को दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी तो कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. जिसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान से भारी नुकसान होने का भी अनुमान है. वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्र से सटे इलाकों में मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान वे समंदर में जाने की गलती न करें.
इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और केरल में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी का कहना है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब पश्चिमी झारखंड और आसपास के इलाकों में पहुंच गया है. इसके साथ ही इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसतन 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है. ऐसे में आईएमडी ने अगले कुछ घंटों के दौरान इस सिस्टम के कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की आशंका जताई है. जिसके अगले 24 घंटों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजरते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
अमेरिका, चीन और इजरायल आगे, लेकिन भारत भी बन सकता है वैश्विक एआई पावर: एलेक्स कार्प
चैपल हिल (नॉर्थ कैरोलिना), 3 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सॉफ्टवेयर और डेटा एनालिटिक्स कंपनी पैलेंटिर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्स कार्प ने कहा है कि भारत एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शक्ति के रूप में उभर सकता है। उन्होंने इसके लिए देश की तकनीकी प्रतिभा, ऊर्जा क्षेत्र में की गई पहल और उन्नत एआई मॉडल विकसित करने की क्षमता को प्रमुख कारण बताया।
आईएएनएस से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वह एआई के क्षेत्र में भारत का भविष्य कैसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत इस क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
उन्होंने कहा कि एआई के विकास के लिए मॉडल डेवलपमेंट, ऊर्जा संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञता बेहद महत्वपूर्ण हैं। आप लोग ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए कई रचनात्मक और व्यावहारिक कदम उठा रहे हैं।
कार्प ने एआई के विकास के लिए एनर्जी और टेक्निकल जानकारी को बहुत जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि एआई के सामने आने वाली बड़ी बाधाओं में ऊर्जा और तकनीकी प्रतिभा शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हर देश के पास अपनी अलग तकनीकी क्षमताएं होती हैं और उन्हें उसी आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्प ने एआई को पिछले सौ वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह शायद पिछले 100 वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि एआई का इस्तेमाल अच्छे और बुरे दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
कार्प ने कहा इसका इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए भी हो सकता है और गलत कामों के लिए भी। इसलिए जरूरी है कि विशेषज्ञ इसकी निगरानी करें। हर देश को अपनी जरूरतों के हिसाब से स्वतंत्र और स्वदेशी एआई सिस्टम विकसित करना होगा।
उन्होंने कहा, इस सम्मेलन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हर देश को यह तय करना होगा कि वह अपना खुद का एआई सिस्टम कैसे विकसित और नियंत्रित करेगा।
कार्प ने कहा, आप वेट्स को कैसे कंट्रोल करते हैं? आप डेटा को कैसे कंट्रोल करते हैं? आप यह कैसे पक्का करते हैं कि यह आपके अपने देश का ही हो? देशों को इन सवालों के जवाब खोजने होंगे।
कार्प ने कहा कि इस समय एआई के क्षेत्र में अमेरिका, चीन और इजरायल अग्रणी देशों में हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका, चीन और इजरायल इस समय सबसे आगे हैं, लेकिन दूसरे देशों के लिए भी जरूरी है कि वे अपनी एआई क्षमताएं विकसित करें और उनका सही उपयोग करें।
कार्प ने कहा कि एआई का उपयोग करने वाले संगठनों को केवल कंप्यूटिंग क्षमता ही नहीं, बल्कि ऐसा सिस्टम भी चाहिए जो यह तय कर सके कि कौन-सा डेटा किस मॉडल में इस्तेमाल होगा।
उन्होंने कहा, आपको कंप्यूटिंग क्षमता चाहिए, एप्लिकेशन लेयर चाहिए और यह भी तय करना होगा कि किस जगह ओपन मॉडल और किस जगह क्लोज्ड मॉडल का इस्तेमाल करना है, ताकि महत्वपूर्ण जानकारी और सरकारी गोपनीयता सुरक्षित रहे।
कार्प ने बताया कि पैलेंटिर का प्लेटफॉर्म विभिन्न कंपनियों की ओर से विकसित एआई मॉडलों के साथ काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी अमेरिकी तकनीकों को प्राथमिकता देती है, लेकिन व्यावसायिक बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का समर्थन भी करती है।
उन्होंने कहा, हमें यह मुकाबला जीतना होगा और अमेरिकी मॉडल सबसे बेहतर होने चाहिए। लेकिन केवल यह कह देना पर्याप्त नहीं है कि लोग हमारे मॉडल इस्तेमाल करें, अगर वे महंगे हों और बेहतर भी न हों।
कार्प ने सरकारों को एआई से जुड़े नियम बनाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियम जरूरी हैं, लेकिन उन्हें ऐसे लोगों की ओर से बनाया जाना चाहिए जो इस तकनीक को अच्छी तरह समझते हों।
पैलेंटिर टेक्नोलॉजीज एक अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसकी सह-स्थापना एलेक्स कार्प ने 2003 में की थी। कंपनी ऐसे प्लेटफॉर्म विकसित करती है जो सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों को बड़े पैमाने पर डेटा को जोड़ने और उसका विश्लेषण करने में मदद करते हैं।
पैलेंटिर खास तौर पर अमेरिकी रक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ काम करने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा कंपनी मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों को भी सॉफ्टवेयर समाधान उपलब्ध कराती है।
--आईएएनएस
एवाई/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








