Responsive Scrollable Menu

Raipur Ganesh Pandal 2026: गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी तैयारी, हर पंडाल की सुरक्षा संभालेगा नोडल पुलिस अफसर, CCTV कैमरे से होगी निगरानी

Raipur Ganesh Pandal 2026: गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी तैयारी, हर पंडाल की सुरक्षा संभालेगा नोडल पुलिस अफसर, CCTV कैमरे से होगी निगरानी

Continue reading on the app

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और ईरान के बीच किसी संभावित व्यापार समझौते की अटकलों को खारिज किया है। बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देश किसी व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं। रुबियो की यह टिप्पणी ‘फॉक्स न्यूज रेडियो’ के ‘द ब्रायन किलमीड शो’ में एक साक्षात्कार के दौरान आई। रुबियो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात के बारे में सवाल पूछा गया था।

इसे भी पढ़ें: Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

कार्यक्रम के प्रस्तोता ब्रायन किलमीड की इस टिप्पणी पर कि मोदी और पेजेश्कियन व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, रुबियो ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच किसी व्यापार समझौता को लेकर बातचीत हो रही है। जाहिर तौर पर सभी देश अपनी-अपनी विदेश नीति बनाते हैं और दुनिया के कई देश ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी देश को ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

 मुख्य बिंदु:

व्यापार वार्ता से इनकार: रुबियो ने कहा कि भारत और ईरान के बीच व्यापार समझौते पर कोई बातचीत नहीं हो रही है।

स्वतंत्र विदेश नीति: उन्होंने माना कि दुनिया के कई देश अपनी विदेश नीति के तहत ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं।

प्रतिबंधों पर रुख: उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, किसी भी देश को ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs HK W: हांगकांग ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की नजरें बड़ी जीत पर; जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

India Women vs Hong Kong Women: महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा। मैच में हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए मददगार रहेंगी। साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा जताते हुए लक्ष्य का पीछा करने की बात कही।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि पिच थोड़ी मुश्किल हो सकती है, इसलिए टीम किसी खास स्कोर को ध्यान में रखकर नहीं उतरेगी। भारत का फोकस अपनी ताकत के मुताबिक क्रिकेट खेलने पर रहेगा। हरमनप्रीत ने कहा, “हमारे दिमाग में कोई टारगेट स्कोर नहीं है। हम सिर्फ अपनी ताकत के मुताबिक खेलना चाहते हैं।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ आसान जीत से की थी। हालांकि, उस मुकाबले में मिडिल ओवर्स के दौरान टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए थे। भारतीय टीम अब हांगकांग के खिलाफ इस कमजोरी को सुधारने के इरादे से उतरी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि हरमनप्रीत, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर मिडिल ओवर्स में जिम्मेदारी रहेगी।

दूसरी ओर, हांगकांग की टीम अपने पिछले मुकाबले में थाईलैंड से सिर्फ 6 रन से हार गई थी। टीम की ओर से यास्मिन दसवानी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, मरीना लैमप्लो ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 विकेट लेने के बाद तेजी से 22 रन भी बनाए थे।

हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने माना कि भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करीब 140 से 150 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य साबित हो सकता है। हांगकांग ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव भी किए हैं।

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने और आगे के मैचों के लिए लय हासिल करने का अहम मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

हांगकांग: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैमप्लो, यास्मिन दसवानी (विकेटकीपर), शांजीन शाहजाद, कारी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहार और एलिसन सिउ।

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरानी और क्रांति गौड़।

Thu, 03 Sep 2026 20:42:40 +0530

  Videos
See all

Chakraview | Sumit Awasthi Show | Punjab SIR News | Raghav Chadha | राघव चड्ढा का AAP से ठनी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:07:47+00:00

Ram Mandir Trust New CEO: जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T15:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers