सांसद राघव चड्ढा का पंजाब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कटा नाम, चुनाव आयोग ने बताई ये वजह
Punjab Voter List: आप पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को बड़ा झटका लगा है. पंजाब में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिया गया है. चुनाव आयोग ने इस कार्रवाई के पीछे कारण भी बताया है. मामले में राघव चड्ढा ने आपत्ति जताई है.
पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 25 जून 2026 से शुरू हुआ था. पंजाब में करीब 23 साल बाद (इससे पहले 2003 में) यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, सटीक और अपडेट करना है. इसी प्रक्रिया के दौरान सांसद राघव चड्ढा का नाम हटा दिया गया है. कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार को घेरे में लिया है. उन्होंने इसे राजनीति बताया है.
चुनाव आयोग ने बताया ये कारण?
मामले पर बयान सामने आया कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत राघव चड्ढा का नाम ASSD श्रेणी में दर्ज किया गया है. ASSD का मतलब है अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत. उनके मामले में स्टेटस "स्थायी रूप से स्थानांतरित" (Permanently Shifted) दर्ज किया गया है.
राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
मामले में राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पंजाब में AAP सरकार अब अपनी बदले की राजनीति को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) तक ले आई है. कहा कि मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर ID पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है. फिर भी, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम "शिफ्टेड" (यानी दूसरी जगह चले जाने वाला) दिखाया गया है.
राघव ने कहा कि अच्छी बात यह है कि ये सिर्फ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं. 'दावे और आपत्तियों' (Claims and Objections) की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है, और यह प्रक्रिया अभी चल रही है. फाइनल वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में जारी की जाएगी. मैं पहले से ही SIR गाइडलाइंस के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया में हूं. कहा कि यह महज कोई क्लर्क की गलती नहीं लगती. यह साफ तौर पर राजनीतिक बदले की भावना का मामला है.
राज्यसभा सदस्यता पर उठने लगे सवाल
वोटर लिस्ट से नाम कटने के बाद राघव चड्ढा की राज्यसभा सदस्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. चड्ढा ने चुनाव आयोग की इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और आम आदमी पार्टी के खिलाफ इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह चुनाव आयोग की प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. मामले में चुनाव आयोग की कार्रवाई के राजनीतिक असर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
The AAP government in Punjab has now taken its politics of revenge to the Draft Electoral Rolls.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 3, 2026
I am a sitting Rajya Sabha MP from Punjab, with my voter ID registered in Mohali, Punjab. Yet my name has been classified as “shifted” in the draft electoral rolls.
Thankfully,… pic.twitter.com/laAFAAWYiQ
राघव चड्ढा ने उठाए सवाल
राघव ने पोस्ट में सवाल पूछते हुए लिखा कि मुझे 'शिफ्टेड' किसने मार्क किया? AAP की पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने. उस क्लासिफिकेशन को किसने वेरिफाई किया? फिर से, AAP की पंजाब सरकार के ही एक अधिकारी ने. कहा कि इसे ऊंचे स्तर पर किसने प्रोसेस किया? एक बार फिर, AAP की पंजाब सरकार के उसी अधिकारी ने.
Trading Ideas : बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए आज इन शेयरों पर रहे नजर
Trading Ideas :अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि अगर मार्केट में एक ब्रेकडाउन के संकेत हैं। 24000-24050 का जो एक हायर ट्रेंड लाइन का ब्रेकडाउन था वो कल देखने को मिला। यहां पर एक बेनिफिट ऑफ डाउट जरूर दे सकते हैं क्योंकि वीकली क्लोजिंग होनी अभी बाकी है और कैश के एडजस्टमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol







.jpg)
