इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी20 के टिकट ऑनलाइन मिलेंगे:कीमत 1,000 से 12,500 रुपए तक, एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ले सकेगा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच के टिकट की कीमतें तय कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने बुधवार को टिकटों के रेट जारी किए। आम दर्शकों के लिए सबसे सस्ता टिकट ₹1,000, जबकि सबसे महंगा पैवेलियन टिकट ₹12,500 का होगा। मैच के सभी टिकट सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे। अन्य कैटेगरी के टिकटों के रेट भी जारी किए जाएंगे। Zomato होगा आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर MPCA ने मैच के लिए Zomato को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग पार्टनर बनाया है। टिकटों की बिक्री सिर्फ ऑनलाइन होगी। स्टेडियम के काउंटर से ऑफलाइन टिकट नहीं मिलेंगे। टिकटों की खरीद की सीमा भी तय की गई है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा। ये टिकट एक ही कैटेगरी के या अलग-अलग कैटेगरी के हो सकते हैं। टिकट बिक्री की तारीख का ऐलान बाकी MPCA ने टिकटों की कीमतें घोषित कर दी हैं, लेकिन ऑनलाइन बिक्री किस तारीख और किस समय शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। एसोसिएशन की ओर से टिकटिंग प्लेटफॉर्म की तैयारियां पूरी होने के बाद बिक्री की तारीख घोषित की जाएगी। 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। यह होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां T20 इंटरनेशनल मैच होगा। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs हॉन्गकॉन्ग:इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भिड़ंत; टीम इंडिया जीती तो सेमीफाइनल में पहुंचेगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत और हॉन्गकॉन्ग की महिला आमने-सामने होंगी। पूरी खबर
राम मंदिर CEO चयन में सेना की पसंद रही सबसे आगे, सर्च कमेटी की पहली और दूसरी प्राथमिकता में रहे सैन्य अधिकारी
राम मंदिर CEO चयन में सेना की पसंद रही सबसे आगे, सर्च कमेटी की पहली और दूसरी प्राथमिकता में रहे सैन्य अधिकारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









