Responsive Scrollable Menu

Wednesday Box Office: टॉक्सिक को तगड़ी टक्कर दे रही इरुमुडी, आवारापन 2 का खेल खत्म, जानें- विश्वनाथ एंड सन्स का हाल

थिएटर में रिलीज होते ही ये फिल्में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी में हैं। ऐसे में इन फिल्मों का वीकडेज पर क्या हाल रहा आइए जानते हैं।

Continue reading on the app

गुजरात-लोन पर फोन लेकर ठगी के 100 से ज्यादा मामले:गैंग ठग रही महंगे मोबाइल, गरीबों को लालच देकर बनाते हैं शिकार

गुजरात के पाटण और बनासकांठा के राधनपुर, समी, सांतलपुर और भाभर समेत कई इलाकों में एक संगठित गैंग महंगे मोबाइल ठगने का स्कैम चला रही है। पाटण-बनासकांठा में पिछले दो महीनों में इस तरीके से 100 से ज्यादा मोबाइल ठगने की बात सामने आई है। इस घोटाले को लेकर राधनपुर मोबाइल एसोसिएशन और पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। इन ठगों के काम करने का तरीका ऐसा है कि आम व्यापारी इनके झांसे में आ जाते हैं और जब तक उन्हें ठगे जाने का पता चलता है, ये स्कैमर मोबाइल बेचकर गायब हो जाते हैं। इसमें ठग सीधे-साधे लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके या उन्हें पैसों का लालच देकर महंगे मोबाइल फोन ईएमआई पर खरीदवाते हैं और फिर फोन लेकर गायब हो जाते हैं। लोन की पूरी किस्त और कानूनी देनदारी दस्तावेज देने वाले व्यक्ति पर आ जाती है। मोबाइल की किस्तें जमा नहीं हुईं तो व्यापारी ग्राहकों के घर पहुंचा व्यापारी हार्दिक ठक्कर ने जून में बेचे गए 11 मोबाइल फोन की किस्तें जमा नहीं होने पर जांच की। ग्राहकों के घर गए तो पता चला उनके पास फोन थे ही नहीं। उन्हें 5 हजार रु. देकर उनके नाम पर मोबाइल लिए गए थे। जब पर बेचे गए फोन की ईएमआई जमा नहीं होने के कारण फाइनेंस कंपनियों और बैंकों का दबाव व्यापारियों पर बढ़ने लगा और उनका पैसा फंस गया तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है। लोन पर लिए फोन में होता है लॉक करने का सिस्टम लोन पर फोन खरीदते समय फोन में फाइनेंस कंपनी की ‘डिवाइस एडमिन’ सिक्योरिटी एप इंस्टॉल किया जाता है। यह एप फोन के आईएमईआई नंबर से लिंक होता है। किस्तों का भुगतान नहीं होता तो एप के सर्वर से सिग्नल भेजकर मोबाइल की सिस्टम एक्सेस लॉक कर दी जाती है। ठग किसी दूसरी दुकान के नाम से नकली बिल तैयार करके फोन अपडेट करवा लेते थे। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 1.79 करोड़ की ठगी में स्कूल निदेशक गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ले गई साथ गुजरात के पाटन साइबर थाना की पुलिस ने पावापुरी थाना के सहयोग से सोमवार की रात चोरसुआ गांव में छापेमारी कर 1.79 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के आरोपित मदर टेरेसा स्कूल के निदेशक धर्मवीर कुमार राही को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

10 महीने से पाकिस्तान की टीम से बाहर, अब CPL में सबसे बड़ी पारी खेलते हुए उड़ाया गर्दा, पहली बार किया ऐसा

24 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने CPL में अपनी सबसे बड़ी पारी की स्क्रिप्ट लिखी है. उसने ये कारनामा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ किया. Thu, 03 Sep 2026 07:15:53 +0530

  Videos
See all

Delhi Weapons Smuggling: हथियारों की सप्लाई, 2 बड़े तस्कर अरेस्ट | MP News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:13:38+00:00

UP News: युवाओं के लिए योगी ने 'पिटारा' खोल दिया! | UPCOS | CM Yogi | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T02:12:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers